wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

हिन्दी व्याकरण प्रश्नोत्तरी

Total questions: 25

Worksheet time: 1hrs 15mins

Name
Class
Date
1.

उत्कृष्ट का विलोम है

a)

पथभ्रष्ट

b)

धृष्ट

c)

इष्ट

d)

निकृष्ट

2.

' जिसका कोई आकार न हो ' के लिए एक शब्द

a)

नाकार

b)

बिनाकार

c)

साकार

d)

निराकार

3.

' मैदान में घोड़े दौड़ रहे है | ' वाक्य के रेखांकित शब्द की संज्ञा है -

a)

व्यक्तिवाचक

b)

भाववाचक

c)

जातिवाचक

d)

इनमें से कोई नहीं

4.

' विद्वान ' शब्द का स्त्रीलिंग है -

a)

विद्वानी

b)

विद्वानिन

c)

विद्वानिनी

d)

विदुषी

5.

निम्न में से कौन सा शब्द वर्तनी के अनुसार शुद्ध है -

a)

आशिर्वाद

b)

आशीर्वाद

c)

अर्शिवाद

d)

आर्शिवाद

6.

' रास्ता दिखाने वाला ' के लिए एक उपयुक्त शब्द है -

a)

पथिक

b)

पथगामी

c)

पथ -प्रदर्शक

d)

पाथेय

7.

संज्ञा के स्थान पर आने वाले शब्द कहलाते है -

a)

नाम

b)

विशेषण

c)

सर्वनाम

d)

वचन

8.

' मैं अपना कार्य कर लूँगा | ' वाक्य में रेखांकित पद है -

a)

संज्ञा

b)

सर्वनाम

c)

विशेषण

d)

क्रिया

9.

संज्ञा तथा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द कहलाते हैं -

a)

विशिष्ट

b)

विशेष

c)

विशेषण

d)

विशाल

10.

' सरोवर में लाल कमल खिले थे ' वाक्य में प्रयुक्त विशेषण है -

a)

सरोवर

b)

kamal

c)

लाल

d)

खिले

11.

' सीता अंग्रेजी की किताब पढ़ रही है |' वाक्य में क्रिया है -

a)

सीता

b)

अंग्रेजी की

c)

किताब

d)

पढ़ रही है

12.

' मीना कल अपने घर जायेगी | ' वाक्य का काल है -

a)

वर्तमानकाल

b)

भूतकाल

c)

भविष्यकाल

d)

अनिश्चितकाल

13.

' एक और एक ग्यारह होना ' मुहावरे का अर्थ है -

a)

गणित में कमजोर होना

b)

गलत उत्तर बताना

c)

समझ में न आना

d)

संगठन में शक्ति होना

14.

' जिसकी लाठी उसकी भैंस ' लोकोक्ति का अर्थ है -

a)

भैंस के लिए लाठी चाहिए

b)

जीत बलवान की होती है

c)

लाठी वाले के पास भैंस होती है

d)

लाठी से भैंस को नहीं मारना चाहिये

15.

' कान पकना ' मुहावरे का अर्थ है -

a)

कान में दर्द होना

b)

कान में फोड़ा होना

c)

कान लाल होना

d)

एक ही बात को बार-बार सुनकर ऊबना , परेशान होना

16.

' आज मानव _______देकर फूल की आशा करता है | ' वाक्य के रिक्त स्थान हेतु रेखांकित पद का विलोम होगा -

a)

पुष्प

b)

कुसुम

c)

पौधा

d)

काँटे

17.

' स्वर्ग और ___________का निर्धारण मनुष्य के कर्मों से होता है | ' वाक्य के रिक्त स्थान हेतु रेखांकित पद का विलोम होगा -

a)

आसमान

b)

नरक

c)

पृथ्वी

d)

चाँद

18.

' ________ करने वाला विद्यार्थी ही परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करता है ' वाक्य के रिक्त स्थान में उपयुक्त शब्द होगा -

a)

श्रम

b)

कर्मठ

c)

परिश्रम

d)

सत्कर्म

19.

' यह सप्ताह में एक बार होने वाली सभा है | ' वाक्य में रेखांकित वाक्यांश के लिए एक उचित शब्द होगा -

a)

पाक्षिक

b)

दैनिक

c)

मासिक

d)

साप्ताहिक

20.

' आज बहुत गर्मी है ' वाक्य में रेखांकित पद है -

a)

जातिवाचक संज्ञा

b)

भाववाचक संज्ञा

c)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं

21.

' स्कूल में एक शिक्षक तथा पाँच __________हैं | वाक्य में रेखांकित शब्द के स्त्रीलिंग से रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु उपयुक्त शब्द होगा -

a)

शिक्षार्थी

b)

शिक्षाविद

c)

शिक्षिकाएँ

d)

शिक्षाशास्त्री

22.

' सीमा _________भाई पढ़ने _________इंग्लेंड चला गया | ' वाक्य के रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त शब्द है -

a)

की , का

b)

के , से

c)

का , से

d)

का , के लिए

23.

' लता जी की आवाज में __________ बहुत थी | ' वाक्य के रिक्त स्थान हेतु उचित भाववाचक संज्ञा है

a)

मिष्ठान

b)

मिठास

c)

दूधिया

d)

हँसी

24.

' मीना ने लाल साडी पहनी है | ' वाक्य में रेखांकित पद है -

a)

गुणवाचक विशेषण

b)

संख्यावाचक विशेषण

c)

परिमाणवाचक विशेषण

d)

संकेतवाचक विशेषण

25.

' आगे कुआँ , पीछे ___________ | ' लोकोक्ति के रिक्तस्थान हेतु उचित विकल्प है -

a)

नाली

b)

खाई

c)

तालाब

d)

जंगल