Worksheetsकक्षा 6 पाठ 5 और 6 भूगोल
Total questions: 30
Worksheet time: 19mins
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये?
1. इस महाद्वीप के पूर्व में प्रशांत महासागर तथा पश्चिम में अटलांटिक महासागर है।
2. विश्व की सबसे लंबी पर्वतशृंखला एंडीज इसके उत्तर से लेकर दक्षिण की ओर फैली है।
3. इस महाद्वीप में विश्व की सबसे बड़ी अपवाह क्षेत्र वाली नदी अमेजन बहती है। उपरोक्त कथनों में से कौन-से सत्य है/हैं?
1.) 1 और 2
2.) 2 और 3
3.) 1 और 3
4.) उपरोक्त सभी
1
2
3
4
नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये:
1. वायुमंडल में उपस्थित नाइट्रोजन गैस सभी प्रकार के जीव धारियों की वृद्धि में सहायक होती है।
2. कार्बन डाइऑक्साइड गैस पेड़-पौधों की वृद्धि में सहायक होती है। उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. केवल 1
2. केवल 2
3. 1 और 2 दोनों
4. इनमें से कोई नहीं
1
2
3
4
वायुमंडल में मध्यमंडल किन दो मंडलों के बीच पाया जाता है।
1. क्षोभमंडल और समताप मंडल
2. समताप मंडल और आयन मंडल
3. बहिर्मंडल और आयन मंडल
4. इनमें से कोई नहीं
नीचे दिये गए युग्मों को सही सुमेलित कीजिये:
(A) प्रशांत महासागर
(B) अटलांटिक महासागर
(C) हिंद महासागर
(D) आर्कटिक महासागर कूट
1. त्रिभुजाकार आकृति
2. अंग्रेजी भाषा के S अक्षर के समान
3. लगभग वृत्ताकार
4. उत्तर ध्रुव के चारों ओर
1. 2 3 1 4
2. 3 2 1 4
3. 1 4 3 2
4. 3 1 2 4
व्यापार की दृष्टि से विश्व का सबसे व्यस्त महासागर कौन-सा है?
1. प्रशांत महासागर
2. हिंद महासागर
3. दक्षिणी महासागर
4. अटलांटिक महासागर
नीचे दिये गए कथन एवं कारणों पर विचार कीजिये
कथनः अटलांटिक महासागर की तट रेखा पोताश्रयों एवं पत्तनों के निर्माण के लिये आदर्श स्थिति रखता है।
कारणः अटलांटिक महासागर की तट रेखा सीधे एवं चौड़े हैं।
1. कथन एवं कारण सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
2. कथन एवं कारण सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
3. कथन सही है, एवं कारण गलत है।
4. कथन गलत है, एवं कारण सही है।
नीचे दिये गए कथन किस महासागर से संबंधित हैं
1. यह महासागर पृथ्वी के एक-तिहाई भाग पर फैला है अर्थात् इसका क्षेत्रफल सभी महाद्वीपों के कुल क्षेत्रफल से भी बड़ा है। 2. यह अन्य महासागरों के अपेक्षा अधिक गहरा है।
3. इस महासागर के एक ओर एशिया और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप हैं तथा दूसरी ओर उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप है।
1. प्रशांत महासागर
2. अटलांटिक महासागर
3. आर्कटिक महासागर
4. हिंद महासागर
आकार के आधार पर महासागरों का सही क्रम कौन-सा है?
i. प्रशांत महासागर
ii. हिंद महासागर
iii. अटलांटिक महासागर
iv. दक्षिण महासागर
v. आर्कटिक महासागर
1. i > ii > iii > iv > v
2. i > iii > iv > ii > v
3. i > iii > ii > v > iv
4. i > iii > ii > iv > v
अंटार्कटिका महाद्वीप के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों में कौन-से सत्य हैं?
1. इसका क्षेत्रफल यूरोप और आस्ट्रेलिया के सम्मिलित क्षेत्रफल से अधिक है।
2. दक्षिण ध्रुव इस महाद्वीप के पूर्वी किनारे पर स्थित है।
3. यहाँ किसी भी प्रकार का स्थायी मानव निवास नहीं है।
1. 1 और 2
2. 2 और 3
3. 1 और 3
4. 1, 2 और 3
किस महाद्वीप को द्वीपीय महाद्वीप कहते हैं?
1. उत्तरी अमेरिका
2. अंटार्कटिका
3. यूरोप
4. आस्ट्रेलिया
जलमंडल में जल की कौन-कौन सी अवस्थाओं को सम्मिलित किया जाता है?
1. जल
2. बर्फ
3. जलवाष्प
4. उपरोक्त सभी
उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप किस देश में मिलते हैं?
1. पनामा
2. कोस्टारिका
3. निकारागुआ
4. होंडुरास
एशिया को अफ्रीका से अलग करने वाली नहर का क्या नाम है?
1. पनामा नहर
2. स्वेज नहर
3. कील नहर
4. सु-नहर
वह कौन-सा महाद्वीप है जिससे होकर कर्क रेखा, मकर रेखा तथा विषुवत वृत्त तीनों गुजरती है?
1. अफ्रीका
2. दक्षिणी अमेरिका
3. यूरोप
4. एशिया
एशिया तथा यूरोप को अलग करने वाली स्थलीय संरचना में शामिल है/हैं?1. यूराल पर्वत 2. यूराल नदी 3. काकेशस पर्वत
1. केवल 1
2. केवल 2 और 3
3. केवल 1 और 2
4. उपरोक्त सभी
पृथ्वी के महाद्वीपों का आकार के अनुसार सही क्रम कौन-सा है?
1. एशिया > अफ्रीका > यूरोप > उत्तरी अमेरिका > दक्षिणी अमेरिका
2. एशिया > उत्तरी अमेरिका > दक्षिणी अमेरिका > अफ्रीका > यूरोप
3. एशिया > अफ्रीका > उत्तरी अमेरिका > दक्षिणी अमेरिका > यूरोप
4. एशिया > यूरोप > अफ्रीका > उत्तरी अमेरिका > दक्षिणी अमेरिका
विश्व का सबसे गहरा भाग किस महासागर में स्थित है।
1. प्रशांत महासागर
2. अटलांटिक महासागर
3. हिंद महासागर
4. आर्कटिक महासागर
विश्व का सबसे ऊँचा शिखर कौन सा है?
1. किलीमंजारो
2. माऊंट एवरेस्ट
3. के-2
4. कंचनजंगा
जैव मंडल के अंतर्गत कौन-कौन से परिमंडल शामिल हैं-
1. स्थलमंडल एवं जलमंडल
2. जलमंडल एवं वायुमंडल
3. स्थलमंडल एवं वायुमंडल
4. स्थलमंडल, जलमंडल एवं वायुमंडल
पृथ्वी के विभिन्न स्थलरूपों उदाहरण पर्वत, घाटी, पठार एवं मैदानों का निर्माण किन प्रक्रियाओं के परिणामस्वरूप हुआ है?
1. आंतरिक प्रक्रिया के कारण
2. बाह्य प्रक्रिया के कारण
3. आंतरिक एवं बाह्य दोनों प्रक्रियाओं के कारण
4. इनमें से किसी प्रक्रिया के द्वारा नहीं
नीचे दिये गए कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? 1. पृथ्वी की सतह के टूटकर घिस जाने को अपरदन कहते हैं। 2. पृथ्वी की नई सतहों के निर्माण की प्रक्रिया को निक्षेपण कहते हैं।
1. केवल 1
2. केवल 2
3. 1 और 2 दोनों
4. न तो 1 और न ही 2
विश्व की सबसे पुरानी वलित पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?
1. अरावली पर्वत
2. यूराल पर्वत
3. रॉकी पर्वत
4. अप्लेशियन पर्वत
नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये:
1. जिन पर्वतों पर हमेशा जमी रहने वाली बर्फ की नदियाँ होती हैं, उन्हें हिमानी कहते हैं। 2. पर्वतों के एक रेखा क्रम में व्यवस्थित होने को श्रृंखला कहा जाता है। उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. केवल 1
2. केवल 2
3. 1 एवं 2 दोनों
4. इनमें से कोई नहीं।
जिन पर्वतों की सतह ऊबड़-खाबड़ तथा शिखर शंक्वाकार होती हैं ऐसे पर्वतों को क्या कहा जाता है?
1. वलित पर्वत
2. भ्रंशोत्थ पर्वत
3. ज्वालामुखी पर्वत
4. इनमें से कोई नहीं
नीचे दिये गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं? (1) यूराल पर्वत
(2) वॉसजेस पर्वत (3) माउंट किलिमंजारो (4) फ्यूज़ियामा पर्वत
ज्वालामुखी पर्वत भ्रंशोत्थ पर्वत ज्वालामुखी पर्वत वलित पर्वत
कूटः
1. केवल 1और 4
2. केवल 2 और 3
3. 1 और 3
4. उपरोक्त सभी।
मॉनाकी पर्वत किस महासागर में अवस्थित है?
1. अटलांटिक महासागर
2. प्रशांत महासागर
3. हिंद महासागर
4. दक्षिण महासागर
विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौन-सा है?
1. दक्कन का पठार
2. केन्या का पठार
3. युगांडा का पूर्वी पठार
4. तिब्बत का पठार
हुंडरू जल-प्रपात निम्नलिखित में से किस नदी पर अवस्थित है?
1. शरावती
2. कावेरी
3. स्वर्णरेखा
4. टोंस
मैदानों के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये। (i) अधिकांश मैदान मुख्य नदियों तथा उसकी सहायक नदियों के कारण बने हैं।(ii) मैदान विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाले भाग होते हैं। उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. केवल (i)
2. केवल (ii)
3. (i) और (ii) दोनों
4. न तो (i) और न ही (ii)
यांगत्से नदी कहाँ बहती है?
1. चीन
2. मंगोलिया
3. रूस
4. उत्तरी अमेरिका
