wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

वाच्य

Total questions: 11

Worksheet time: 6mins

Name
Class
Date
1.

कर्मवाच्य वाक्य को पहचानें

a)

माँ खाना पका रही हैं।

b)

माँ ने खाना पका लिया।

c)

माँ द्वारा खाना पकाया जा रहा है।

2.

कर्मवाच्य वाक्य को पहचानें

a)

दरजी ने कपड़े सिल दिए।

b)

कपड़े दर्जी द्वारा सिल दिए गए।

c)

कपड़े सिले नहीं जाते।

3.

कर्मवाच्य वाक्य को पहचानें -

a)

गौरव द्वारा श्रुतलेख लिखा गया।

b)

गौरव ने श्रुतलेख लिखा।

c)

गौरव श्रुतलेख लिखता है।

4.

कर्मवाच्य वाक्य को पहचानें -

a)

बच्चे पतंग उड़ा रहे हैं।

b)

पतंग से उड़ा जाता है।

c)

बच्चों द्वारा पतंग उड़ाई जा रही है।

5.

भाववाच्य वाक्य को पहचानें -

a)

विदित रोज नहाता है।

b)

विदित नहा चुका।

c)

विदित से रोज नहाया जाता है।

6.

भाववाच्य वाक्य को पहचानें -

a)

मोहिता से दिनभर सोया गया।

b)

मोहिता दिनभर सोती रही।

c)

मोहिता दिनभर से सो रही है।

7.

भाववाच्य वाक्य को पहचानें -

a)

रोगी चलता नहीं है।

b)

रोगी चल नहीं सकता।

c)

रोगी से चला नहीं जाता है।

8.

भाववाच्य वाक्य को पहचानें -

a)

मैं इतने शोर में नहीं पढ़ सकता।

b)

मुझसे इतने शोर में नहीं पढ़ा जा सकता।

c)

इतने शोर में मै नहीं पढ़ सकता।

9.

कर्त्तावाच्य वाक्य को पहचानें -

a)

मुझसे लिखा जा रहा है।

b)

मैं लिख रहा हूँ।

c)

मेरे द्वारा लिखा जा रहा है।

10.

कर्त्तावाच्य वाक्य को पहचानें -

a)

बच्चों से खेला जाएगा।

b)

बच्चें खेलेंगें।

c)

बच्चों से खेला नहीं जाता।

11.

कर्त्तावाच्य वाक्य को पहचानें -

a)

पक्षी आकाश में उड़ते हैं।

b)

पक्षियों से आकाश में उड़ा जाता है।

c)

पक्षियों द्वारा आकाश में उड़ा गया।