Worksheetsद्रौपदी-स्वयंवर_1
Total questions: 6
Worksheet time: 2hrs 30mins
द्रौपदी कौन थी?
उत्तर- द्रौपदी पांचाल-नरेश की कन्या थी।
द्रौपदी कहाँ की राजकुमारी थी?
उत्तर- द्रौपदी पांचाल देश की राजकुमारी थी।
द्रौपदी के स्वयंवर के लिए राजा द्रुपद की क्या शर्त थी?
उत्तर - द्रौपदी के स्वयंवर के लिए राजा द्रुपद की यह शर्त थी कि जो राजकुमार पानी में प्रतिबिंब देखकर उस भारी धनुष से तीर चलाकर उसपर टँगे हुए निशाने (मछली) को गिरा देगा, उसी को द्रौपदी वरमाला पहनाएगी।
द्रौपदी के स्वयंवर में कौन-कौन से राजा शामिल हुए?
उत्तर - द्रौपदी के स्वयंवर के लिए दूर-दूर से अनेक वीर आए थे। जिनमें धृतराष्ट्र के सौ बेटे, अंग-नरेश कर्ण, श्रीकृष्ण, शिशुपाल, जरासंध आदि भी शामिल हुए थे।
पाँचों भाई माता कुंती के साथ पांचाल देश में कहाँ रुके?
उत्तर - पाँचों भाई माता कुंती के साथ पांचाल देश में किसी कुम्हार की झोंपड़ी में रुके।
पांचाल देश में भी पांडव ब्राह्मण-वेश में ही क्यों गए?
उत्तर - पांचाल देश में भी पांडव ब्राह्मण-वेश में ही इसलिए गए जिससे उनको कोई पहचान न सके।
