wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Geography 08 EX-1 or 2

Total questions: 8

Worksheet time: 4mins

Name
Class
Date
1.

नीचे दिये गए कथनों में से कौन-सा कथन ‘सतत् पोषणीय विकास’ को परिभाषित करता है?

1. आर्थिक विकास के लिये संसाधनों का उपयोग।

2. प्राकृतिक संसाधनों का सभी लोगों के बीच समान रूप से वितरण।

3. संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिये उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना।

4. संसाधनों का पर्याप्त दोहन ताकि वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकता की पूर्ति हो सके।

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

2.

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पेटेन्ट को सही तरीके से परिभाषित करता है/हैं?

1. किसी विचार अथवा आविष्कार पर एकमात्र अधिकार।

2. किसी कलात्मक पूंजी पर एकमात्र अधिकार।

3. किसी व्यावसायिक बौद्धिक पूंजी पर एकमात्र अधिकार।

4. उपरोक्त सभी।

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

3.

मृदा निर्माण के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. मृदा अपक्षय की प्रक्रिया के माध्यम से बनती है।

2. वनस्पति, प्राणी और सूक्ष्म जीव ह्यूमस निर्माण की दर को प्रभावित करते हैं।

3. उच्चावच तुंगता और ढाल मृदा परिच्छेदिका की मोटाई को निश्चित करते हैं।

उपरोक्त में से कौन-से कथन सत्य हैं?

1. केवल 1 और 2

2. केवल 2 और 3

3. केवल 1 और 3

4. उपरोक्त सभी।

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

4.

निम्नलिखित में से कौन-सी विधि तीव्र ढालों पर मृदा अपरदन को रोकने के लिये सबसे उपयुक्त है?1. रक्षक मेखला

2. मलचिंग

3. वेदिका फार्म

4. समोच्चरेखीय जुताई

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

5.

पहाड़ी ढालों पर मृदा अपरदन को रोकने के लिये निम्न में से कौन-सी विधि सबसे उपयुक्त है?

1. समोच्चरेखीय जुताई

2. रक्षक मेखला

3. वेदिका फार्म कृषि

4. मलचिंग विधि

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

6.

गिद्धों के लुप्त होने का सबसे प्रमुख कारण क्या है?

1. नदियों का प्रदूषित जल

2. अम्लीय वर्षा

3. गिद्धों का अत्यधिक शिकार

4. डिक्लोफिनैक, एस्प्रीन जैसी पीड़ानाशी दवा

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

7.

यह वैश्विक नेटवर्क द्वारा जुड़े रक्षित क्षेत्रों की एक श्रृंखला है जिसे संरक्षण और विकास के बीच संबंध को प्रदर्शित करने के इरादे से बनाया गया है।

उपरोक्त विवरण किसको निरूपित करता है?

1. राष्ट्रीय उद्यान

2. जैवमंडल निचय (बायोस्फीयर रिज़र्व)

3. वन्य जीव अभयारण्य

4. वनस्पति उद्यान

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

8.

संकटग्रस्त वन्य प्राणिजात और वनस्पतिजात में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार परिपाटी (सी.आई.टी.ई.एस.) के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. यह विभिन्न देशों की सरकारों के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है।

2. इसके अंतर्गत पक्षियों और प्राणियों के अवैध व्यापार पर प्रतिबंध लगाया गया है।

कूटः

1. केवल 1

2. केवल 2

3. 1 और 2 दोनों

4. न तो 1 और न ही 2

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4