NEW
Font size
WorksheetsHISTORY 8 CHAPTER:- 7
Total questions: 11
Worksheet time: 11mins
उन्नीसवीं सदी में भारतीय विचारकों और शिक्षा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. महात्मा गांधी पश्चिमी शिक्षा के विरुद्ध थे, परंतु रबीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिमी शिक्षा का पूर्णतः समर्थन किया।
2. महात्मा गांधी ने भारतीय शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये ‘शान्तिनिकेतन’ नामक संस्था की शुरुआत की।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. केवल 1
2. केवल 2
3. 1 और 2 दोनों
4. न तो 1 और न ही 2
1
2
3
4
उन्नीसवीं सदी में भारतीय शिक्षा और कंपनी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. भारत में सक्रिय ईसाई प्रचारकों ने व्यावहारिक शिक्षा के पक्ष में दिये जा रहे तर्कों का घोर विरोध किया।
2. कंपनी ने देशी स्कूलों में शिक्षा की प्रगति पर रिपोर्ट तैयार करने का ज़िम्मा विलियम एडम को दिया।
3. 1854 के बाद कंपनी ने देशी शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के प्रयास किये।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये।
1. केवल 1 और 2
2. केवल 2 और 3
3. केवल 3
4. 1, 2 और 3
1
2
3
4
वुड्स डिस्पैच के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि भारत में उच्च शिक्षा का माध्यम अंग्रेज़ी होना चाहिये।
2. इसमें तर्क दिया गया कि यूरोपीय शिक्षा से भारतीयों के नैतिक चरित्र का उत्थान होगा और वे इंग्लैण्ड एवं कंपनी के प्रति अधिक सत्यवादी और ईमानदार बनेंगे।
3. इस दस्तावेज़ में व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिये शिक्षा देने का तर्क दिया गया था।उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. केवल 1 और 2
2. केवल 2 और 3
3. केवल 3
4. 1, 2 और 3
1
2
3
4
Question 4:
"एक अच्छे यूरोपीय पुस्तकालय का केवल एक खाना ही भारत और अरब के समूचे देशी साहित्य के बराबर है।" यह कथन निम्नलिखित में से किसका है?
1. जेम्स मिल
2. थॉमस बैबिंगटन मैकॉले
3. विलियम जोन्स
4. इनमें से कोई नहीं।
1
2
3
4
प्राच्यवादियों का विरोध और पश्चिमी शिक्षा का समर्थन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. प्राच्यवादी दृष्टिकोण के विरोधी मानते थे कि पूर्वी समाजों का ज्ञान त्रुटियों से भरा हुआ और अवैज्ञानिक है।
2. प्राच्यवादियों का विरोध करने वालों में जेम्स मिल और थॉमस बैबिंगटन मैकॉले प्रमुख थे।
3. प्राच्यवाद विरोधी मानते थे कि शिक्षा देशी जनता को खुश करने के लिये नहीं, बल्कि उपयोगी और व्यावहारिक चीज़ों के ज्ञान के लिये दी जानी चाहिये।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये।
1. केवल 1 और 2
2. केवल 2 और 3
3. केवल 3
4. 1, 2 और 3
1
2
3
4
निम्नलिखित में से कौन ‘एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल’ के गठन से संबंधित नहीं है?
1. विलियम जोन्स
2. हैनरी टॉमस कोलब्रुक
3. नैथेनियल हॉलहेड
4. वारेन हेस्टिंग्स
1
2
3
4
शिक्षा में प्राच्यवाद के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. प्राच्यवादी मानते थे कि अग्रेज़ों को पश्चिमी ज्ञान की बजाय भारतीय ज्ञान को ही प्रोत्साहन देना चाहिये।
2. विलियम जोन्स और हैनरी टॉमस कोलब्रुक प्राच्यवादी थे।
3. वारेन हेस्टिंग्स प्राच्यवादियों के घोर विरोधी थे।
4. प्राच्यवादी विचारों के आधार पर ही कलकत्ता में एक मदरसे तथा बनारस में हिन्दू कॉलेज की स्थापना की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
1. केवल 1, 2 और 3
2. केवल 2, 3 और 4
3. केवल 1, 2 और 4
4. 1, 2, 3 और 4
1
2
3
4
एक ऐसा व्यक्ति जो कई भाषाओं का जानकार और विशेषज्ञ होता है उसे हम कहते हैं
भाषाविध
वैज्ञानिक
इतिहासकार
प्राचवादी
एशिया की भाषा और सांस्कृतिक का गहन ज्ञान रखने वाले को क्या कहते हैं
प्राच्यवाद
भाषाविध
भाग्यश्री
उपरोक्त कोई नहीं
ऐसे व्यक्ति जो फारसी पढ़ना लिखना और पढ़ना जानते हैं उन्हें क्या कहते हैं
मुंशी
शिक्षक
प्राच्यवाद
वर्नाकुलर
ऐऐसा शब्द जो आमतौर पर मानक भाषा से अलग किसी स्थानीय भाषा या बोलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है भारत जैसे औपनिवेशिक देशों में अंग्रेज रोजमर्रा इस्तेमाल किया स्थानीय भाषाओं और साम्राज्यवादी शासक की भाषा अंग्रेजी के बीच फर्क को चिन्हित करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं
वर्नाकुलर
प्राच्यवाद
वर्नाकुलर एव प्राच्यवाद
उपरोक्त कोई नहीं
