Worksheetsकृष्णभावनामृत की प्राप्ति
Total questions: 10
Worksheet time: 8mins
निम्नलिखीत में से कौन पशु- चेतना में हे?
a) जो व्यक्ति यह नहीं जनता की वह दुःख भोग रहा है।
b) जो अपने जीवन को परिष्कृत नहीं करता है।
c) जिस व्यक्ति के पास रहने के लिए घर नहीं है।
d) जो व्यक्ति आनंदित होने की कोशिश कर रहा है।
हमे असीम सुख और असीम आनंद कैसे प्राप्त होगा?
a) भौतिक प्रकृति पर प्रभुत्व जमा कर
b) इन्द्रियतृप्ति द्वारा
c) हमारा जीवन कृष्णभावनामृत के विकास के लिए अर्पित कर के
d) कल्पना द्वारा
जीवन की लंबी अवधि और उसके उच्चतर स्तर पर होते हुए भी दुःख विद्यमान हैं। इसका क्या कारण हैं ?
a) क्योंकि दोस्त और रिश्तेदार हमे चोट पहुंचाने की कोशिश करते हैं
b) क्योंकि हम दुखी रहना चाहते हैं
c) क्योंकि इन्द्रियों द्वारा अनुभवित सुख ही परम सुख है परन्तु इन्द्रियों के अपूर्ण होने के कारण हम दुखी हैं
d) क्योंकि सुख का जो स्तर हमारे स्वरुप के अनुकूल हैं, वह भौतिक कार्यकलापों से प्राप्त होने वाले सुख से भिन्न हैं
"काम" किसे कहा जाता है?
a) भौतिक सुख के लिए लालायित होना
b) प्रबल यौन इच्छाएं
c) दूसरों की सेवा करना
d) लोग और वस्तुओं से आसक्ति
"नरों/ नर" का क्या कर्तव्य है?
a) एक पुरुषकी भांति जीवन व्यतीत करना।
b) भाग्य की देवी लक्ष्मी के निर्देशनमें श्रीनारायण की सेवा करना।
c) भाग्य की देवी लक्ष्मी के निर्देशनमें श्रीनारायण का शोषण करना।
d) पदार्थ तथा चेतना के बिच के अंतर को समझना।
निम्नलिखीत में से कौन भौतिक दुःख अथवा सुख का निर्माता है ?
a) सर्वोच्च भगवान
b) भौतिक प्रकृति के गुण
c) मनुष्य स्वयं
d) व्यक्तिका परिवार, दोस्त और रिश्तेदार
कब हमारे कार्यकलाप भौतिक कार्यों से आध्यात्मिक कार्यों में परिणित हो जाते हैं?
a) जब हम समझते हैं की हम ये शरीर नहीं हैं, हम आत्मा हैं
b) जब हम सर्वोच्च भगवान की पूजा करते हैं
c) जब हम योग का अभ्यास करते हैं
d) जब हम समझते हैं कि काम ही भौतिक निर्माण का एकमात्र कारण हैं
जुए का निषेध क्यों किया गया है ?
a) क्योंकि वह जोखिम से भरा है
b) क्योंकि वह मन को उद्विग्न करता है
c) क्योंकि हम उससे आसक्त हो जाते है
d) क्योंकि जुआ खेलना मुश्किल है
हम भारी परिश्रम क्यों कर रहे हैं ?
a) क्योंकि हमारे माता-पिता हमें कड़ी मेहनत करने के लिए मजबूर करते हैं
b) क्योंकि मोटिवेशनल स्पीकर हमे कड़ी मेहनत करने की सलाह देते हैं
c) क्योंकि हमे जीवन निर्वाह करना हैं
d) क्योंकि हम इन्द्रियों की तृप्ति करने हेतु इस भौतिक प्रकृति को वश में करने के लिए प्रयत्नशील हैं
"असमौर्ध्व" का क्या अर्थ हैं ?
a) न कोई उनके समान है और न कोई उनसे बढ़ कर है
b) त्याग के देवता
c) जिन्हे जंगलों में रहना पसंद है
d) एक जो मुर्ख हैं
