wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

विज्ञान 7 पाठ 1

Total questions: 5

Worksheet time: 3mins

Name
Class
Date
1.

निम्नलिखित में से कौन-से सहजीवी संबंध का उदाहरण हैं?

1. शैवाल और कवक

2. शैवाल और जीवाणु

3. कवक और जीवाणु

4. पादप और जीवाणु

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये-

1. केवल 1 और 3

2. केवल 1,2 और 3

3. केवल 1 और 4

4. केवल 2,3 और 4

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

2.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. वह पोषण जिसमें कुछ जीव एक-दूसरे के साथ रहते हैं तथा अपना आवास एवं भोजन एक-दूसरे के साथ बाँटते हैं, सहजीवी संबंध (Symbiotic Relationship) कहलाता है।

2. वह पोषण जिसमें जीव किसी मृत एवं विघटित जैविक पदार्थों से पोषण प्राप्त करते हैं, मृतजीवी पोषण(Saprotrophic Nutrition) कहलाता है। उपरोक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. केवल 1

2. केवल 2

3. 1 और 2 दोनों

4. न तो 1 और न ही 2

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

3.

निम्नलिखित में से कौन-सा पादप कीटों को पकड़कर अपना आहार प्राप्त करता है?

1. अमरबेल

2. गुड़हल

3. घटपर्णी

4. गुलाब

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

4.

1. सभी पादप अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं।

2. पादप मृदा में उपस्थित नाइट्रोजन जड़ों की सहायता से प्राप्त करते हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. केवल 1

2. केवल 2

3. 1 और 2 दोनों

4. न तो 1 और न ही 2

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

5.

प्रकाश संश्लेषण के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा केवल ऑक्सीजन गैस बनती है।

2. पत्तियों के अलावा पादपों के दूसरे हरे भागों में भी प्रकाश संश्लेषण होता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. केवल 1

2. केवल 2

3. 1 और 2 दोनों

4. न तो 1 और न ही 2

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4