WorksheetsPOST ASSESSMENT (संज्ञा, सर्वनाम)
Total questions: 16
Worksheet time: 8mins
१) 'हर्षित ने परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।' वाक्य में व्यक्तिवाचक संज्ञा है-
क) प्रथम
ख) हर्षित
ग) स्थान
घ) परीक्षा
२. 'ताजमहल की सुंदरता निराली है।' वाक्य का रेखांकित शब्द है-
क) व्यक्तिवाचक संज्ञा
ख) जातिवाचक संज्ञा
ग) भाववाचक संज्ञा
३) व्यक्तिवाचक संज्ञा पहचानो -
क) महात्मा गाँधी
ख) लड़की
ग) सच्चाई
घ) गाँव
४) 'भारत का सौंदर्य अनुपम है।' वाक्य में रेखांकित शब्द है-
क) व्यक्तिवाचक संज्ञा
ख) जातिवाचक संज्ञा
ग) भाववाचक संज्ञा
घ) इनमें से कोई नहीं
५) जिन्हें हम छू तथा देख नहीं सकते, केवल अनुभव कर सकते हैं, ऐसे शब्द कहलाते हैं-
क) व्यक्तिवाचक संज्ञा
ख) जातिवाचक संज्ञा
ग) भाववाचक संज्ञा
घ) इनमें से कोई नहीं
६) 'तुम कहाँ जा रहे हो?' वाक्य में 'तुम' शब्द है-
क) पुरुषवाचक सर्वनाम
ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम
ग) संबंधवाचक सर्वनाम
घ) निजवाचक सर्वनाम
७) 'आज हम बहुत खुश हैं।' वाक्य का रेखांकित शब्द है-
क) पुरुषवाचक सर्वनाम
ख) निजवाचक सर्वनाम
ग) प्रश्नवाचक सर्वनाम
घ) संबंधवाचक सर्वनाम
८. ये कुछ किताबें हैं। वाक्य में 'कुछ' शब्द कौन-सा सर्वनाम है?
निश्चयवाचक सर्वनाम
अनिश्चयवाचक सर्वनाम
निजवाचक सर्वनाम
संबंधवाचक सर्वनाम
९. 'इस कमरे में कोई है।' वाक्य में 'कोई' शब्द कौन-सा सर्वनाम है-
पुरुषवाचक सर्वनाम
निश्चयवाचक सर्वनाम
अनिश्चयवाचक सर्वनाम
निजवाचक सर्वनाम
१०) 'यह मेरी घड़ी है।' वाक्य में 'यह' शब्द कौन-सा सर्वनाम है
पुरुषवाचक सर्वनाम
निश्चयवाचक सर्वनाम
अनिश्चयवाचक सर्वनाम
निजवाचक सर्वनाम
११) 'वह दिल्ली से कब आएगा?' वाक्य में प्रश्नवाचक सर्वनाम है-
दिल्ली
कब
वह
आएगा
१२) यह सामान किसका है? वाक्य में रेखांकित शब्द है-
प्रश्नवाचक सर्वनाम
संबंधवाचक सर्वनाम
निजवाचक सर्वनाम
१३) 'जो परिश्रम करेगा, वो अवश्य सफल होगा। ' वाक्य में 'जो-वो' कौन-से सर्वनाम हैं?
निश्चयवाचक सर्वनाम
अनिश्चयवाचक सर्वनाम
संबंधवाचक सर्वनाम
निजवाचक सर्वनाम
१४) जिसकी जेब गर्म होती है, उसको सभी पूछते है। वाक्य के रेखांकित शब्द हैं-
पुरुषवाचक सर्वनाम
निजवाचक सर्वनाम
संबंधवाचक सर्वनाम
प्रश्नवाचक सर्वनाम
१५) यात्री अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें । वाक्य में निजवाचक सर्वनाम है-
यात्री
अपने
सुरक्षा
स्वयं
१५) 'मधुमक्खियाँ अपने-आप उड़ गई।' वाक्य में रेखांखित शब्द कौन-सा सर्वनाम है-
पुरुषवाचक सर्वनाम
निजवाचक सर्वनाम
संबंधवाचक सर्वनाम
