wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अध्याय 6 – पृथ्वी के प्रमुख स्थलरुप

Total questions: 10

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

पृथ्वी के विभिन्न स्थलरूपों उदाहरण पर्वत, घाटी, पठार एवं मैदानों का निर्माण किन प्रक्रियाओं के परिणामस्वरूप हुआ है?

a)

आंतरिक प्रक्रिया के कारण

b)

बाह्य प्रक्रिया के कारण

c)

आंतरिक एवं बाह्य दोनों प्रक्रियाओं के कारण

d)

इनमें से किसी प्रक्रिया के द्वारा नहीं

2.

नीचे दिये गए कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. पृथ्वी की सतह के टूटकर घिस जाने को अपरदन कहते हैं।

2. पृथ्वी की नई सतहों के निर्माण की प्रक्रिया को निक्षेपण कहते हैं।

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

3.

विश्व की सबसे पुरानी वलित पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?

a)

यूराल पर्वत

b)

अरावली पर्वत

c)

रॉकी पर्वत

d)

अप्लेशियन पर्वत

4.

नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये:

1. जिन पर्वतों पर हमेशा जमी रहने वाली बर्फ की नदियाँ होती हैं, उन्हें हिमानी कहते हैं।

2. पर्वतों के एक रेखा क्रम में व्यवस्थित होने को श्रृंखला कहा जाता है। उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 एवं 2 दोनों

d)

इनमें से कोई नहीं।

5.

जिन पर्वतों की सतह ऊबड़-खाबड़ तथा शिखर शंक्वाकार होती हैं ऐसे पर्वतों को क्या कहा जाता है?

a)

वलित पर्वत

b)

भ्रंशोत्थ पर्वत

c)

ज्वालामुखी पर्वत

d)

इनमें से कोई नहीं

6.

नीचे दिये गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(1) यूराल पर्वत ज्वालामुखी पर्वत

(2) वॉसजेस पर्वत भ्रंशोत्थ पर्वत

(3) माउंट किलिमंजारो ज्वालामुखी पर्वत

(4) फ्यूज़ियामा पर्वत वलित पर्वत

a)

केवल 1और 4

b)

केवल 2 और 3

c)

1 और 3

d)

उपरोक्त सभी।

7.

मॉनाकी पर्वत किस महासागर में अवस्थित है?

a)

अटलांटिक महासागर

b)

प्रशांत महासागर

c)

हिंद महासागर

d)

दक्षिण महासागर

8.

विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौन-सा है?

a)

दक्कन का पठार

b)

केन्या का पठार

c)

युगांडा का पूर्वी पठार

d)

तिब्बत का पठार

9.

हुंडरू जल-प्रपात निम्नलिखित में से किस नदी पर अवस्थित है?

a)

शरावती

b)

कावेरी

c)

स्वर्णरेखा

d)

टोंस

10.

मैदानों के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये।

(i) अधिकांश मैदान मुख्य नदियों तथा उसकी सहायक नदियों के कारण बने हैं।

(ii) मैदान विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाले भाग होते हैं। उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल (i)

b)

केवल (ii)

c)

(i) और (ii) दोनों

d)

न तो (i) और न ही (ii)