wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अध्याय 7 – हमारा देश : भारत [LIVE♻️]

Total questions: 12

Worksheet time: 9mins

Name
Class
Date
1.

भारत की मुख्य भूमि का विस्तार दक्षिण से उत्तर की ओर किन अक्षांशों के मध्य है?

a)

8° 4' उ. से 37° 6' उ.

b)

8° 6' उ. से 37° 4' उ.

c)

9° 4' उ. से 36° 6' उ.

d)

7° 6' उ. से 38° 4' उ.

2.

पश्चिम से लेकर पूर्व तक भारत का विस्तार देशांतरों के बीच है?

a)

65° 7' पू. से 100° 25' पू.

b)

64° 8' पू. से 98° 20' पू.

c)

50° 12' पू. से 95° 10' पू.

d)

68° 7' पू. से 97° 25' पू.

3.

कर्क रेखा (23° 30' उ.) किन राज्यों से होकर गुजरती है?

(1) गुजरात

(2) राजस्थान

(3) त्रिपुरा

(4) मिज़ोरम

कूट:

a)

केवल 1 और 2

b)

केवल 1,3 और 4

c)

केवल 2,3 और 4

d)

उपरोक्त सभी।

4.

भारत की स्थलीय सीमा कितने देशों के साथ जुड़ी है?

a)

6

b)

5

c)

8

d)

7

5.

भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा किस देश के साथ बनती है।

a)

चीन

b)

पाकिस्तान

c)

म्याँमार

d)

बांग्लादेश

6.

भारत का कौन-सा राज्य तीन तरफ से अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घिरा हुआ है?

1. मणिपुर

2. असम

3. सिक्किम

4. त्रिपुरा

a)

1 एवं 3

b)

2 एवं 4

c)

3 एवं 4

d)

2, 3 एवं 4

7.

विंध्य एवं सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के बीच से कौन-सी नदी बहती है।

a)

तापी

b)

नर्मदा

c)

चंबल

d)

सोन

8.

तापी नदी के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. तापी नदी सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के दक्षिण में बहती है।

2. तापी नदी भारतीय प्रायद्वीप की एक मात्र नदी है जो पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है।

3. तापी नदी के उत्तर में अजंता और सतमाला पर्वत अवस्थित है।

a)

केवल 1

b)

2 एवं 3

c)

1 एवं 3

d)

इनमे से कोई नहीं

9.

हिमालय पर्वत को तीन मुख्य समानांतर श्रृंखलाओं में बाँटा जाता है, उत्तर से दक्षिण की ओर उनका सही क्रम क्या है?

a)

वृहत हिमालय, शिवालिक, मध्य हिमालय

b)

मध्य हिमालय, शिवालिक, वृहत हिमालय

c)

शिवालिक, वृहत हिमालय, मध्य हिमालय

d)

वृहत हिमालय, मध्य हिमालय, शिवालिक

10.

नीचे दिये गए नदियों के नाम को ध्यान से देखिये-

1. महानदी

2. गोदावरी

3. कृष्णा

4. कावेरी

उपरोक्त में से कौन-सी नदियाँ डेल्टा बनाती हैं?

a)

1, 2 एवं 3

b)

2, 3 एवं 4

c)

2 एवं 4

d)

उपरोक्त सभी

11.

सुन्दबरन डेल्टा के संदर्भ में नीचे दिये गए कथन में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. यह विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है।

2. इस डेल्टा की आकृति त्रिभुजाकार है।

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

12.

भारत का कौन-सा द्वीप प्रवाल द्वीप है?

a)

लक्षद्वीप

b)

अंडमान द्वीप

c)

निकोबार द्वीप

d)

पामबन द्वीप