wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Chapter 11: जंतु एवं पादप में परिवहन

Total questions: 10

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

निम्नलिखित पर विचार कीजिये-

1. पचा भोजन

2. ऑक्सीजन

3. अपशिष्ट पदार्थ

उपर्युक्त में से रक्त किसका/किनका परिसंचरण करता है?

a)

केवल 1

b)

केवल 1 और 2

c)

केवल 2

d)

1, 2 और 3

2.

मानव रक्त में उपस्थित हीमोग्लोबिन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को अपने साथ संयुक्त करके शरीर के सभी अंगों और कोशिकाओं तक इसका परिवहन करता है।

2. हीमोग्लोबिन एक पीले रंग का वर्णक है जो ऑक्सीजन से संयुक्त होकर रक्त को लाल रंग प्रदान करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

a)

केवल 1

b)

1 और 2 दोनों

c)

केवल 2

d)

न तो 1 और न ही 2

3.

श्वेत रक्त कोशिकाएँ अथवा कणिकाएँ निम्नलिखित में से क्या कार्य करती हैं?

a)

ऑक्सीजन का वहन

b)

कार्बन-डाइऑक्साइड का वहन

c)

रोगाणुओं का विनाश

d)

रक्त का थक्का बनाना

4.

निम्नलिखित पर विचार कीजिये-

1. रक्त

2. रक्त वाहिकाएँ

3. हृदय

4. वृक्क

उपर्युक्त में से कौन-सा/से मानव शरीर के परिसंरचण तंत्र का हिस्सा नहीं है/हैं?

a)

केवल 1 और 3

b)

केवल 2 और 3

c)

केवल 3 और 4

d)

केवल 4

5.

चिकित्सक हृदय स्पंद को मापने के लिये निम्नलिखित में से किस यंत्र का उपयोग करते हैं?

a)

स्टेथॉस्कोप

b)

पेसमेकर

c)

इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ (ECG)

d)

इलेक्ट्रोएन्सिफैलोग्राफ (EEG)

6.

निम्नलिखित पर विचार कीजिये-

1. मछली

2. हाइड्रा

3. स्पंज (Sponge)

उपर्युक्त में से किसमें/किनमें कोई परिसंचरण तंत्र नहीं पाया जाता है?

a)

केवल 1

b)

केवल 1 और 2

c)

केवल 2 और 3

d)

1, 2 और 3

7.

अपोह्न’ (डायलाइसिस) की विधि निम्नलिखित में से किसके अक्रिय हो जाने की स्थिति में प्रयोग में लाई जाती है?

a)

हृदय

b)

वृक्क

c)

यकृत

d)

फेफड़े

8.

कुछ जन्तुओं के शरीर से अपशिष्ट रसायनों के निष्कासन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. मछली कोशिका के अपशिष्ट उत्पादों को अमोनिया के रूप में उत्सर्जित करती है।

2. सर्प अपने शरीर से अपशिष्ट के रूप में नाइट्रिक अम्ल का उत्सर्जन करता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

9.

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिये-

सूची- I (पौधों के भाग) सूची- II (उनके कार्य)

A. रंध्र 1. भोजन का परिवहन

B. जाइलम 2. जल का परिवहन

C. फ्लोएम 3. वाष्पोत्सर्जन

D. मूल रोम. 4. जल का अवशोषण

कूट A B C D

a)

4 2 3 1

b)

4 1 2 3

c)

3 2 1 4

d)

3 4 1 2

10.

कथन (A) : मूलों द्वारा मृदा से अवशोषित जल अभिकर्षित (खिंचकर) होकर तने और पत्तियों तक पहुँचता है।

कारण (R) : पत्तियों से जल के वाष्पोत्सर्जन के कारण एक चूषण बल निर्मित होता है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये-

a)

(A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।

b)

(A) सही है, परन्तु (R) गलत है।

c)

(A) गलत है, परन्तु (R) सही है।

d)

(A) गलत है, परन्तु (R) सही है।