Worksheetsलिंग निर्णय
Total questions: 10
Worksheet time: 10mins
इनमें से किस वाक्य में लिंग गत कोई अशुद्धि नहीं है
नीरस बातों से ऊब होता है।
घूस बुरा है।
क्रोध मनुष्य को अंधा बना देता है।
दही खट्टी है।
इनमें से कौन-से वाक्य में लिंगगत दोष है ?
मुझे पान खाने की आदत है।
पतंग उड़ रहा है।
मेरा नीड़ उजड़ गया।
जुलूस लंबी है।
इनमें से कौन स्त्रीलिंग शब्द है ?
हमला
संकट
सौभाग्य
गन्ध
इनमें से कौन पुल्लिंग शब्द है?
घोषणा
अदालत
जंग
लालच
इनमें से कौन-सा शब्द सही पुल्लिंग रूप नहीं है?
चिड़ा
बाछा
पत्र
कोयल
हिंदी की द्रव्यवाचक संज्ञाएँ पुलिंग होती हैं। जैसे- लोहा, चूना इत्यादि। इनमें से अपवाद-स्वरूप स्त्रीलिंग क्या है?
मोती
दही
घी
चाँदी
तद्धव (हिंदी) के लिंग प्रायः तत्सम (संस्कृत) के लिंग के अनुसार होते हैं। इनमें से कौन सही उदाहरण नहीं है ?
रजत-चांदी
शिक्षा-सीख
भिक्षा-भीख
स्कंध-कंधा
इनमें से कौन स्त्रीलिंग है?
महत्त्व
पढ़ना
माधुर्य
प्यास
इनमें से कौन स्त्रीलिंग है?
रंगत
बचपन
चित्र
पकौड़ा
इनमें से कौन पुल्लिंग है?
सुबह
तरह
राह
गुलाब
