wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अध्याय 3 – पृथ्वी की आंतरिक संरचना【LIVE🔴】

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

भूकंपीय तीव्रता को मापा जाता है-

a)

रिक्टर स्केल

b)

सिस्मोग्राफ

c)

एनिमोमीटर

d)

पायरोमीटर

2.

ज्वालामुखी अंतर्भेदी (Intresive Forms) आकृतियों के संबंध में नीचे दिये गए युग्मों पर विचार कीजियेः

1. लावा का क्षैतिज दिशा में तस्तरी के रूप में जमाव - फैकोलिथ

2. अंतर्वेधी आग्नेय चट्टानों का क्षैतिज तल में एक चादर के रूप में ठंडा होना - सिल

3. लावा का दरारों में धरातल के लगभग समकोण अवस्था में ठंडा होकर दीवार की भाँति संरचना - डाइक

उपरोक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

a)

केवल 1 और 2

b)

केवल 1

c)

केवल 2 और 3

d)

केवल 1 और 3

3.

लैकोलिथ और बैथोलिथ के निर्माण का संबंध किससे है?

a)

ज्वालामुखी

b)

नदी अपरदन

c)

भूकंप

d)

हिमस्खलन

4.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. ज्वालामुखी उद्गार के दौरान निकलने वाले लावा के ठंडे होने से आग्नेय शैल बनती हैं।

2. ज्वालामुखी लावा जब धरातल के नीचे ठंडा हो जाता है, तब इस दौरान बनने वाले आग्नेय शैल को पातालीय शैल कहते हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

5.

दक्कन ट्रैप का शैल समूह किस प्रकार के ज्वालामुखी उद्गार का परिणाम है?

a)

शील्ड ज्वालामुखी

b)

प्रवाह ज्वालामुखी

c)

मिश्रित ज्वालामुखी

d)

कुंड ज्वालामुखी

6.

ज्वालामुखी कुंड (Caldera) के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. ये पृथ्वी पर पाए जाने वाले सबसे अधिक विस्फोटक ज्वालामुखी हैं।

2. ज्वालामुखियों में विस्फोट के दौरान विध्वंसक गर्त का निर्माण होता है।

3. इन ज्वालामुखियों को लावा प्रदान करने वाले मैग्मा के भंडार विशाल तथा इनके पास ही स्थित होते हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1 और 2

b)

केवल 2

c)

केवल 2 और 3

d)

1, 2 और 3

7.

शील्ड के ज्वालामुखी के संबंध में कौन-सा कथन असत्य हैं?

a)

पृथ्वी में पाए जाने वाले सभी ज्वालामुखियों में ये सबसे विशाल होते हैं।

b)

हवाई द्वीप ज्वालामुखी इसी ज्वालामुखी के उदाहरण हैं।

c)

शील्ड ज्वालामुखी मुख्यतः बेसाल्ट से बनते हैं जो तरल लावा के ठंडे होने से बनते हैं।

d)

ये ज्वालामुखी भीषण विस्फोटक होते हैं।

8.

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. ज्वालामुखी प्रक्रिया के दौरान तरल चट्टानी पदार्थ दुर्बलमंडल से निकलकर धरातल पर पहुँचता है।

2. तरल चट्टानी पदार्थ जब मैंटल के ऊपरी भाग में होता है तो इसे मैग्मा कहते हैं।

3. ज्वालामुखी प्रक्रिया के दौरान नाइट्रोजन व सल्फर के यौगिक बाहर निकलते हैं।

कूटः

a)

केवल 1

b)

केवल 2 और 3

c)

केवल 1 और 2

d)

1, 2 और 3

9.

पृथ्वी के क्रोड के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. पृथ्वी का बाह्य क्रोड तरल अवस्था में है तथा आंतरिक क्रोड ठोस अवस्था में है।

2. पृथ्वी का क्रोड निकिल एवं लोहे से बना है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

10.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. मैंटल के ऊपरी भाग को दुर्बलतामंडल कहा जाता है।

2. ज्वालामुखी उद्गार के दौरान जो लावा धरातल पर पहुँचता है उसका स्रोत क्रोड (Core) है।

3. भूपर्पटी एवं मैंटल मिलकर स्थलमंडल का निर्माण करते हैं।

कूटः

a)

केवल 1

b)

केवल 2 और 3

c)

केवल 1 और 3

d)

केवल 3

11.

पृथ्वी की संरचना के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. महाद्वीपों में भूपर्पटी की मोटाई महासागरों की तुलना में कम है।

2. मुख्य पर्वतीय शृंखलाओं के क्षेत्र में भूपर्पटी की मोटाई सबसे कम पाई जाती है।

3. महासागरों के नीचे भूपर्पटी की चट्टानें बेसाल्ट से निर्मित हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1 और 2

b)

केवल 2

c)

केवल 2 और 3

d)

केवल 3

12.

निम्नलिखित में से कौन-से प्रत्यक्ष स्रोत पृथ्वी की आंतरिक संरचना के विषय में जानकारी प्रदान करते हैं?

1. धरातलीय चट्टान

2. ज्वालामुखी उद्गार

3. भूकंपीय क्रियाएँ

4. उल्का पिंड

कूटः

a)

केवल 1 और 2

b)

केवल 1, 2 और 4

c)

2, 3 और 4

d)

उपरोक्त सभी।

13.

विभिन्न प्रकार के भूकंप तथा उनके उत्पन्न होने के कारण के संबंध में नीचे दिये गए युग्मों पर विचार कीजियेः

1. भ्रंशतल के किनारे चट्टानों के खिसकने से - विवर्तनिक भूकंप

2. खनन क्षेत्रों में अत्यधिक खनन से - विस्फोट भूकंप

3. परमाणु व रासायनिक विस्फोट - नियात भूकंप

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

केवल 1 और 3

d)

1, 2 और 3

14.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. जिन क्षेत्रों में भूकंपीय तरंगें अभिलेखित हो जाती हैं उन क्षेत्रों को भूकंपीय छाया क्षेत्र (Shadow Zone) कहा जाता है।

2. 'P' तरंगों का छाया क्षेत्र 'S' तरंगों के छाया क्षेत्र से अधिक विस्तृत है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

15.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. 'P' तरंगों में कंपन की दिशा तरंग के संचरण की दिशा के समानांतर होती है।

2. 'S' तरंग जिस पदार्थ से गुज़रती हैं उसमें उभार व गर्त बनाती हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2