Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

MIDTERM Revision

Total questions: 30

Worksheet time: 15mins

Name
Class
Date
1.

खरबूजे बेचने वाली से कोई खरबूजे क्यों नहीं ले रहा था?

a)

उसके खरबूजे अच्छे नहीं थे      

b)

उसके रेट बहुत अधिक थे

c)

उसके पुत्र की मृत्यु हो गई थी जिसके कारण उसके घर में अभी सूतक था

d)

इनमें से कोई नहीं।

2.

भगवाना अपने परिवार का निर्वाह कैसे करता था?

a)

सब्जी तरकारी बेचकर

b)

परचून की दुकान से

c)

मजदूरी करके 

d)

फेरी लगाकर कपड़ा बेचने से।

3.

लड़के की मृत्यु के दिन ही बुढ़िया खरबूजे बेचने क्यों चल दी?

a)

उसके घर में खाने को कुछ भी नहीं था

b)

उसके पोता-पोती भूख से बिलबिला रहे थे

c)

उसकी बहु बुखार से तप रही थी

d)

उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।

4.

लड़के को बचाने के लिए बुढ़िया ने क्या किया?

a)

वह चिकित्सक को बुलाकर लाई

b)

उसने स्वयं भी देशी दवा खाने को दी

c)

वह झाड़-फूंक करने वाले ओझा को बुलाकर लाई

d)

इनमें से कोई नहीं।

5.

बुढ़िया खरबूजे कहाँ रखकर बेचती थी?

a)

दुकान पर

b)

फुटपाथ पर

c)

रेहड़ी पर

d)

सिर पर रखकर

6.

लेखक ने अपनी तुलना किससे की है?

a)

जल बिन मछली

b)

नृत्य बिन बिजली

c)

कटी पतंग

d)

कटे हुए वृक्ष से।

7.

मनुष्य के जीवन में पोशाक का क्या महत्त्व है?

a)

पोशाक मनुष्य के सामाजिक स्तर को दर्शाती है

b)

पोशाक के द्वारा ही मनुष्य अपने और अन्य मनुष्यों में भेद करता है

c)

खास परिस्थितियों में पोशाक हमें नीचे झुकने से रोकती है

d)

उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।

8.

दुःख का अधिकार कहानी में लेखक क्या बताना चाहता है?

a)

दुःख व्यक्त करने का अधिकार अमीरों को ही होता है

b)

गरीब आदमी को दु:ख की अनुभूति कम होती है

c)

गरीब आदमी को दुःख व्यक्त करने का अधिकार नहीं है

d)

दु:ख की अनुभूति सभी को समान रूप से होती है।

9.

निम्नलिखित में से कौन-सी कृति यशपाल की नहीं है?

a)

देशद्रोही

b)

भाषा और समाज     

c)

ज्ञानदान

d)

मेरी तेरी उसकी बात।

10.

यशपाल का जन्म कब और कहाँ हुआ?

a)

सन् 1903 में फिरोजपुर छावनी में

b)

1913 में अंबाला छावनी में

c)

1903 में कानपुर में

d)

1905 में बरेली छावनी में।

11.

अग्रिमदल का नेतृत्व कौन कर रहा था?

a)

प्रेमचंद

b)

शिवकुमार

c)

जंग बहादुर

d)

विष्णु बहादुर।

12.

किसके बहने से बर्फ की बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने लगती हैं?

a)

पानी के

b)

ग्लेशियर के

c)

हवा में    

d)

नदी के

13.

तेनजिंग कौन थे?

a)

हिलेरी का भाई       

b)

हिलेरी का गुरु

c)

तेनजिंग एक शेरपा थे जो सबसे पहले एवरेस्ट पर चढ़े थे।

d)

तेनजिंग नेपाल के प्रधानमंत्री थे।

14.

एवरेस्ट का शिखर कैसा था?

a)

वृत्ताकार

b)

शंक्वाकार

c)

ऊबड़-खाबड़

d)

कठोर।

15.

बचेंद्री ने एवरेस्ट पर पहुँचकर सबसे पहले क्या किया?

a)

एवरेस्ट की बर्फ को माथे से लगाया

b)

भोजन किया

c)

अपने साथियों का धन्यवाद किया

d)

अपने भाग्य को सराहा।

16.

बचेंद्री पाल का जन्म कब हुआ?

a)

24 मई सन् 1964 को

b)

24 मई सन् 1954 को

c)

14 मई सन् 1962 को

d)

20 मई सन् 1965 को।

17.

‘बचेंद्री पाल’ ने किस विषय में एम.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की?

a)

अंग्रेजी    

b)

इतिहास

c)

संस्कृत    

d)

हिंदी

18.

बचेंद्री पाल का नाम इतिहास में क्यों प्रसिद्ध है?

a)

वह पहली भारतीय पर्वतारोही थी जिसने एवरेस्ट पर विजय पाई

b)

पहली भारतीय आई.पी.एस. अधिकारी थी

c)

वह भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान थी.

d)

वह भारत की पहली महिला राज्यपाल थी।

19.

बचेंद्री पाल किस अभियान दल में शामिल हुई।

a)

पोलियो उन्मूलन अभियान में     

b)

कुष्ठ निवारण अभियान में

c)

इंडियन माउंडेशन द्वारा आयोजित एवरेस्ट अभियान दल में

d)

साक्षरता मिशन में।

20.

पर्वत शिखर पर फूल (प्लूम) कैसे बनता था?

a)

प्रकृति के द्वारा

b)

वर्षा होने के कारण

c)

150 कि.मी. से अधिक गति से बर्फीली हवाओं के चलने से         

d)

शेरपाओं के द्वारा बनाया जाता है।

21.

लेखक को अतिथि को देखकर अंतरिक्ष यात्री की याद क्यों आ गई?

a)

अतिथि भी एक अंतरिक्ष यात्री था

b)

अंतरिक्ष यात्री लाखों मील का सफर करके भी इतने दिन अंतरिक्ष में नहीं ठहरता जितना अतिथि उनके घर में ठहर रहा था

c)

अतिथि अंतरिक्ष में जाने की बातें करता था

d)

लेखक उनको अंतरिक्ष के किस्से सुनाना चाहता था।

22.

लेखक का बटुआ अंदर ही अंदर क्यों काँपने लगा?

a)

लेखक के बटुए में वाइब्रेशन हो रही थी      

b)

लेखक के हाथ काँपने के कारण

c)

लेखक का बजट गड़बड़ा गया था।

d)

इनमें से कोई नहीं।

23.

लेखक ने धोबी की जगह लांडी में कपड़े क्यों दिए?

a)

अतिथि के कपड़े बहुत महँगे थे

b)

लांड्री लेखक के घर की थी

c)

अतिथि लांड्री के धुले कपड़े ही पहनता था

d)

लेखक चाहता था कि अतिथि जल्दी चला जाए क्योंकि धोबी कपड़े धोकर देने में कई दिन लगाता है।

24.

अतिथि को देवता कहा जाता है, पर देवता की क्या विशेषता होती है?

a)

देवता अतिथिवत् रहता है        

b)

देवता घर में ही ठहर जाता है

c)

देवता दर्शन देकर चला जाता है

d)

देवता किसी के घर नहीं आता।

25.

अतिथि का देवत्व कब तक सुरक्षित रह सकता है?

a)

अतिथि के अधिक दिन ठहरने पर

b)

अतिथि यदि अधिक समय तक किसी के घर न रुके

c)

यदि अतिथि भेंट लेकर आए      

d)

यदि अतिथि पेंइंग गेस्ट की तरह रहे। व्याख्या सहित हल

26.

शरद जोशी का जन्म कब और कहाँ हआ?

a)

सन् 1932 में जबलपुर में         

b)

सन् 1931 में कटनी में

c)

3 मई सन् 1931 को उज्जैन में

d)

25 मई सन् 1931 को भोपाल में।

27.

शरद जोशी को हिंदी साहित्य में किस रूप में जाना जाता है?

a)

एक व्यंग्यकार के रूप में

b)

एक कहानीकार के रूप में

c)

एक निबंधकार के रूप में        

d)

एक उपन्यासकार के रूप में

28.

‘तुम कब जाओगे अतिथि’ पाठ में लेखक ने कैसे लोगों पर व्यंग्य किया है?

a)

राजनेताओं पर

b)

फिल्म निर्माताओं पर

c)

ऐसे अतिथियों पर जो आकर जाने का नाम नहीं लेते

d)

ऐसे अतिथियों पर जो आकर जाने का नाम नहीं लेते

29.

अतिथि कितने दिनों से लेखक के घर में रह रहा है?

a)

पाँच दिनों से

b)

चार दिनों से

c)

तीन दिनों से

d)

छह दिनों से।

30.

लेखक अतिथि को देखकर तारीखें क्यों बदल रहा था?

a)

लेखक का तारीख बदलने का निश्चित नियम था

b)

वह अतिथि को तारीख बदलने वाला कैलेंडर दिखाना चाहता था

c)

वह अतिथि को अपने कार्यक्रम के बारे में बताना चाहता था

d)

वह अतिथि को यह बताना चाहता था कि उन्हें लेखक के घर आए कितने दिन हो गए।