wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Class 9 Dukh ka Adhikar

Total questions: 13

Worksheet time: 7mins

Name
Class
Date
1.
भगवाना अपने परिवार का निर्वाह कैसे करता था?
a)
मजदूरी करके
b)
प्लास्टिक के बर्तन बेचकर
c)
सब्जी तरकारी बेचकर
d)
कपड़ा बेचकर
2.
'संभ्रांत महिला' से लेखक का क्या तात्पर्य है?
a)
एक पढ़ी-लिखी महिला।
b)
एक धनी परिवार की महिला।
c)
एक उच्च विचारों से युक्त महिला।
d)
एक समाज सेविका।
3.
दुखी होने के अधिकार से लेखक का क्या तात्पर्य है?
a)
दुख मनाने की सहूलियत।
b)
आर्थिक दबाव का बोझ।
c)
विवश्ता और गरीबी।
d)
दुख की अधिकता
4.
बुढ़िया खरबूजे कहाँ रखकर बेचती थी?
a)
घूम-घूम कर
b)
फुटपाथ पर
c)
ठेला पर
d)
चिल्ला चिल्ला कर
5.
दादी ने पोतों को खाने के लिए क्या दिया?
a)
सेब
b)
केला
c)
खरबूजे
d)
आम
6.
पतंग को भूमि पर कौन नहीं गिरने नहीं देता?
a)
उसकी डोरी
b)
उसका शरीर
c)
वायु की लहरें
d)
इनमें से कोई नहीं
7.
संभ्रांत महिला ने ऐसा क्या किया कि लोग उसके दुख को देखकर द्रवित हो गए?
a)
अपना सर्वस्व त्याग कर वैराग ले लिया।
b)
पुत्र-वियोग में अढ़ाई महीने तक अचेत पड़ी रहीं।
c)
पुत्र-वधू का पुन: विवाह करवा दिया।
d)
उसने अपने प्राण त्याग दिए|
8.
बुढ़िया को कोई भी उधार क्यों नहीं देता?
a)
क्योंकि उसे जरूरत नहीं थी|
b)
क्योंकि उसके घर कमाने वाला कोई नहीं था|
c)
क्योंकि उसके पास पैसे नहीं बचे थे|
d)
क्योंकि उसने पहले भी पैसा नहीं चुकाए थे|
9.
भगवाना को बचाने के लिए बुढ़िया माँ ने क्या किया?
a)
वह एक चिकित्स्क को बुला लाई|
b)
वह अपने बेटे को पकड़कर बैठ गयी|
c)
वह झाड़-फूंक करने वाले ओझा को बुला लायी|
d)
इनमें से कोई नहीं
10.
बुढ़िया के किस काम को लोग अपराध बता रहे थे?
a)
सूतक में खरबूजे बेचने को|
b)
सूतक में खरबूजे खाने को|
c)
सूतक में परचून की दूकान पर जाने को|
d)
सूतक में घूमने को लेकर|
11.
लेखक बुढ़िया के दुख से बहुत दुखी होकर भी स्वयं उसकी सहायता के लिए क्यों नहीं गया?
a)
वह स्वयं को अशुद्ध नहीं करना चाहता था।
b)
वह समाज के नियमों में विश्वास रखता था।
c)
उसे अपनी पोशाक की मर्यादा को बनाए रखना था|
d)
वह लज्जा का पात्र नहीं बनना चाहता था|
12.
बुढ़िया और संभ्रांत महिला को दुःख समान होते हुए भी भिन्न कैसे था?
a)
आर्थिक असमानता के कारण
b)
राजनीतिक असमानता के कारण
c)
ख़ुशी के कारण
d)
आशावादी दृष्टिकोण के कारण
13.
लोग वृद्धा को अपमानित नहीं करते यदि
a)
बुढ़िया का पुत्र जीवित होता।
b)
बुढ़िया संभ्रांत परिवार से होती।
c)
बुढ़िया शिक्षित व आत्मनिर्भर होती।
d)
उसकी बहु उसके साथ होती|