wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Chapter 10 संविधान का राजनीतिक दर्शन

Total questions: 6

Worksheet time: 3mins

Name
Class
Date
1.

भारतीय संविधान के विषय निम्लिखित में से कौन-सा कथन सही है?

a)

यह सत्ता की निरंकुशता पर प्रतिबंध लगाता है।

b)

यह सामाजिक बदलाव के लिये शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक साधन उपलब्ध कराता है।

c)

यह समाज के कमज़ोर वर्गों को उनका उचित हक दिलाने की शक्ति प्रदान करता है।

d)

उपर्युक्त सभी।

2.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. भारत का संविधान अनुसूचित जाति एवं अनुसचित जनजाति के लिये विधायिका में आरक्षण का प्रावधान करता है।

2. भारत का संविधान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिये लोक नियोजन और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण संबंधी उपबंध करता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

3.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. भारत का संविधान धार्मिक समुदायों को शिक्षण संस्थान स्थापित करने का अधिकार देता है।

2. राज्य धार्मिक संगठनों द्वारा चलाए जा रहे शिक्षण संस्थानों को धन नहीं दे सकता है ।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

4.

धर्म निरपेक्षता/पंथ-निरपेक्षता का भारतीय संदर्भ कौन-सा है?

a)

राज्य का धर्म से कोई लेना-देना नहीं।

b)

राज्य का धर्म से नज़दीकी संबंध है।

c)

राज्य, धर्मों के बीच भेदभाव कर सकता है।

d)

राज्य, धार्मिक समूहों के अधिकारों को मान्यता देता है।

5.

सकारात्मक कार्य-योजना (Affirmative action programme) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. इसे सबसे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनाया गया।

2. इस कार्य-योजना का उद्देश्य समाज के वंचित एवं कमज़ोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

a)

केवल 1

b)

केवल 2

c)

1 और 2 दोनों

d)

न तो 1 और न ही 2

6.

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

a)

नेहरू रिपोर्ट, 1928 में उपबंध था कि 24 वर्ष की आयु के प्रत्येक व्यक्ति को लोक सभा में मतदान करने का अधिकार होगा।

b)

नेहरू रिपोर्ट, 1928 में उस प्रत्येक व्यक्ति को नागरिक माना गया, जिसने राष्ट्रमंडल की भू-सीमा में जन्म लिया था और किसी अन्य राष्ट्र की नागरिकता ग्रहण नहीं की थी।

c)

संविधान का अनुच्छेद-370 जम्मू एवं कश्मीर राज्य के लिये एक अलग संविधान का उपबंध करता है।

d)

संविधान का अनुच्छेद-371(क) महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों के लिये विशेष उपबंध करता है।