WorksheetsChapter 3 अपवाह तंत्र
Total questions: 15
Worksheet time: 8mins
प्रायद्वीपीय भारत की नदियों की लम्बाई को घटते क्रम के अनुसार व्यवस्थित कीजियेः
1. नर्मदा
2. गोदावरी
3. कृष्णा
4. कावेरी
कूटः
A
A B C D
1 2 3 4
B
A B C D
2 1 3 4
C
A B C D
1 2 4 3
D
A B C D
2 3 1 4
A
B
C
D
निम्नलिखित में से कौन-सी नदियाँ ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियाँ हैं?
1. रागोंसांग्पो
2. दिबांग
3. लोहित
4. मानस
कूटः
A
केवल 1, 2 और 3
B
केवल 2 और 4
C
केवल 2, 3 और 4
D
उपरोक्त सभी।
A
B
C
D
भारत में अपवाह क्षेत्र के आधार पर नदियों को घटते हुए क्रम में व्यवस्थित कीजियेः
1. सिंधु
2. ब्रह्मपुत्र
3. गंगा
4. कावेरी
A
1 3 2 4
B
3 2 1 4
C
3 1 2 4
D
1 3 4 2
A
B
C
D
कथन : प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र हिमालयी अपवाह तंत्र से पुराना है।
कारण : प्रायद्वीपीय नदियाँ प्रौढ़ावस्था में हैं तथा इन नदियों की घाटी चौड़ी तथा उथली हुई हैं।
कूटः
A
कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
B
कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
C
कथन सही है, कारण गलत है।
D
कथन गलत है, कारण सही है।
A
B
C
D
प्रायद्वीपीय नदियों की विशेषताओं के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. प्रायद्वीपीय नदियाँ अपना मार्ग बदलती रहती हैं।
2. ये नदियाँ विसर्पों का निर्माण नहीं करती हैं।
3. प्रायद्वीपीय नदियाँ अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण करती हैं।
4. प्रायद्वीपीय नदियों की अपवाह द्रोणियाँ आकार में अपेक्षाकृत छोटी हैं।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सत्य हैं?
A
केवल 1, 2 और 3
B
केवल 2, 3 और 4
C
केवल 1 और 3
D
उपरोक्त सभी।
A
B
C
D
निम्नलिखित में से कौन-सी प्रायद्वीपीय नदियाँ रिफ्ट घाटी से बहती हैं?
1. नर्मदा
2. ताप्ती
3. कृष्णा
4. महानदी
कूटः
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 4
C
केवल 1, 2 और 3
D
केवल 1, 2 और 4
A
B
C
D
नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. नदी के चैनल में वर्षपर्यंत जल प्रवाह के प्रारूप को नदी बहाव प्रवृत्ति (River regime) कहते हैं।
2. हिमालय से निकलने वाली नदियों के बहाव की प्रवृत्ति, केवल हिमनदों के पिघलने की मात्रा के द्वारा नियंत्रित होती है।
3. दक्षिण भारत की नदियों के बहाव की प्रवृत्ति वर्षा द्वारा नियंत्रित होती है।
उपरोक्त में कौन-से कथन सत्य हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 3
D
उपरोक्त सभी।
A
B
C
D
अपवाह क्षेत्र के घटते क्रम के अनुसार प्रायद्वीपीय नदियों का कौन-सा क्रम सही है?
A
कृष्णा - कावेरी - गोदावरी - महानदी
B
गोदावरी - कृष्णा - महानदी - कावेरी
C
गोदावरी - कृष्णा - कावेरी - महानदी
D
कृष्णा - गोदावरी - कावेरी - महानदी
A
B
C
D
अमरावती, भवानी, हेमावती तथा काबीनी किसकी सहायक नदियाँ हैं?
A
महानदी
B
ताप्ती
C
नर्मदा
D
कावेरी
A
B
C
D
कथन: कावेरी नदी प्रायद्वीप की अन्य नदियों की अपेक्षा कम उतार-चढ़ाव के साथ लगभग पूरे साल बहती है।
कारण: कावेरी नदी के अपवाह क्षेत्र के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून (गर्मी) और निचले क्षेत्रों में उत्तर-पूर्वी मानसून (सर्दी) से वर्षा होती है।
कूटः
A
कथन एवं कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
B
कथन एवं कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
C
कथन सही है, कारण गलत है।
D
कथन गलत है, कारण सही है।
A
B
C
D
इस नदी का उद्गम कैलाश पर्वत श्रेणी में मानसरोवर झील के निकट चेमायुंगडुंग (Chemayungdung) हिमनद से है। यहाँ से यह पूर्व दिशा में अनुदैर्ध्य रूप से बहती हुई नामचा बरवा शिखर के पास पहुँच कर अंग्रेज़ी के यू (U) अक्षर जैसा मोड़ बनाकर भारत में प्रवेश करती है।
उपरोक्त विवरण किस नदी के संदर्भ में है?
A
ब्रह्मपुत्र
B
सतलज
C
कोसी
D
सिंधु
A
B
C
D
सरदार सरोवर’ परियोजना अवस्थित है-
A
साबरमती नदी पर
B
नर्मदा नदी पर
C
सतलज नदी पर
D
महानदी पर
A
B
C
D
यह नदी दक्षिण में सतपुड़ा और उत्तर में विंध्याचल श्रेणियों के मध्य भ्रंश घाटी से बहती हुई संगमरमर की चट्टानों में खूबसूरत महाखड्ड बनाती है।
उपरोक्त कथन किस नदी से संबंधित है?
A
नर्मदा
B
ताप्ती
C
लूनी
D
गोदावरी
A
B
C
D
निम्नलिखित में से कौन-सी नदियाँ भारतीय उपमहाद्वीप में पश्चिम की ओर प्रवाहित होती हैं?
1. ताप्ती
2. साबरमती
3. पेरियार
4. शरावती
5. वैगेई
कूटः
A
केवल 1, 2, 3 और 4
B
केवल 1, 2, 3 और 5
C
केवल 2, 3 और 4
D
उपरोक्त सभी।
A
B
C
D
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. पश्चिमी घाट प्रायद्वीपीय नदियों के बीच जल विभाजक का कार्य करता है।
2. प्रायद्वीप के उत्तरी भाग से निकलने वाली नदियाँ गंगा नदी तंत्र के अंग हैं।
कूटः
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
