wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Chapter 6 मृदा

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

लाल मृदा का रंग लाल होने का कारण हैः

A

जैव पदार्थों की अधिकता

B

फॉस्फोरस की अधिकता

C

ह्यूमस की कमी

D

लौह पदार्थों की उपस्थिति

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

2.

लाल मृदा के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. लाल मृदा का विकास उन क्षेत्रों में हुआ जहाँ रवेदार आग्नेय चट्टानें पाई जाती हैं।

2. लाल मृदा जलयोजित होने पर पीली दिखाई देने लगती है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

3.

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लैटेराइट मृदा के संबंध में सही नहीं है?

A

यह मृदा उच्च तापमान और भारी वर्षा के क्षेत्रों में विकसित होती है।

B

ये बहुत ही अपक्षालित मिट्टियाँ हैं।

C

ये मृदाएँ प्रायद्वीप के ऊँचे क्षेत्रों में पाई जाती हैं।

D

ये मृदाएँ कृषि के लिये पर्याप्त उपजाऊ हैं।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

4.

निम्नलिखित में से कौन-से कारक मृदा निर्माण को प्रभावित करते हैं?

1. उच्चावच

2. वनस्पति

3. जलवायु

4. समय

कूटः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 1, 2 और 3

C

केवल 2 और 3

D

1, 2, 3 और 4

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

5.

लवण मृदाओं में किन खनिज पदार्थों का अनुपात अधिक होता है?

A

सोडियम

B

पोटैशियम

C

मैग्नीशियम

D

उपरोक्त तीनों का

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

6.

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. लवणीय मृदाएँ शुष्क और अर्धशुष्क तथा जलाक्रांत क्षेत्रों और अनूपों में पाई जाती हैं।

2. डेल्टा प्रदेश में समुद्री जल के भर जाने से लवण मृदाओं के विकास को बढ़ावा मिलता है।

कूटः

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

7.

भारत के सिंचित क्षेत्रों में कृषि योग्य भूमि निम्नलिखित में से किस कारण से लवणीय हो रही है-

A

जिप्सम की बढ़ोतरी से

B

अति सिंचाई से

C

अति चारण से

D

रासायनिक खादों के उपयोग से

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

8.

किसका उपयोग करके मृदा की लवणता एवं क्षारीयता की समस्या का समाधान किया जा सकता है?

A

रॉक-फॉस्फेट

B

यूरिया

C

वेजिटेबल कम्पोस्ट

D

जिप्सम

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

9.

निम्न में से कौन-से क्षेत्र पीट मृदा के विकास के लिये सर्वाधिक अनुकूल हैं?

A

निम्न वर्षायुक्त शुष्क क्षेत्र।

B

भारी वर्षा और उच्च आर्द्रता से युक्त क्षेत्र।

C

हिमपात वाले पर्वतीय क्षेत्र।

D

इनमें से कोई नहीं।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

10.

मृदा अवकर्षण’ का तात्पर्य है-

A

मृदा की उर्वरता में ह्रास

B

मृदा की उर्वरता में वृद्धि

C

मृदा का pH मान 6 से 7 के बीच होना

D

मृदा में ह्यूमस की मात्रा का कम होना

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

11.

मृदा अपरदन के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. पवन और जल मृदा अपरदन के दो शक्तिशाली कारक हैं।

2. समतल भूमियों पर मूसलाधार वर्षा के बाद परत अपरदन होता है।

3. अवनालिका अपरदन सामान्यतः तीव्र ढालों पर होता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 1 और 2

C

केवल 2 और 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

12.

उत्खात भूमि’ का विकास किस प्रकार के मृदा अपरदन के परिणामस्वरूप होता है?

A

रिल अपरदन

B

अवनालिका अपरदन

C

परत अपरदन

D

अस्फाल अपरदन

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

13.

मृदा अपरदन के दुष्प्रभाव हैं-

1. नदियों के जल प्रवाह क्षमता में कमी।

2. नदी घाटियों के आस-पास के क्षेत्रों में बाढ़ आना।

3. मृदा की उर्वरता में कमी।

कूटः

A

केवल 1

B

केवल 2

C

केवल 1 और 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

14.

काजू की कृषि के लिये कौन-सी मृदा सर्वाधिक उपयुक्त है?

A

काली मृदा

B

जलोढ़ मृदा

C

पीट मृदा

D

लैटेराइट मृदा

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

15.

निम्न में से कौन-सी विशेषताएँ काली मृदा से संबंधित हैं?

1. काली मृदा लम्बे समय तक नमी को बनाए रखती है।

2. काली मृदा में फास्फोरस, नाइट्रोजन और जैव पदार्थों की अधिकता होती है।

कूटः

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D