wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अध्याय 6. ऊतक

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

रक्त के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. रक्त एक संयोजी ऊतक है।

2. लाल रुधिर कोशिकाएँ, श्वेत रक्त कोशिकाएँ तथा प्लेटलेट्स को संयुक्त रूप से प्लाज़्मा कहा जाता है।

3. प्लाज़्मा में प्रोटीन, नमक तथा हार्मोन उपस्थित होते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 1 और 3

C

केवल 2

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

2.

विभिन्न जंतु ऊतकों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. एपिथीलियमी ऊतक जंतु के शरीर को ढँकने या बाह्य रक्षा प्रदान करने का कार्य करते हैं।

2. संयोजी ऊतक की कोशिकाएँ आपस में जुड़ी रहती हैं।

3. पेशीय ऊतक लम्बी कोशिकाओं का बना होता है।

4. तंत्रिका ऊतक न्यूरॉन का बना होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से कथन सही हैं?

A

केवल 1, 2 और 3

B

केवल 2, 3 और 4

C

केवल 1 और 4

D

1, 2, 3 और 4

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

3.

निम्नलिखित पर विचार कीजियेः

1. एपिथीलियमी ऊतक

2. पेशी ऊतक

3. संयोजी ऊतक

4. तंत्रिका ऊतक

उपर्युक्त ऊतकों में से कौन-से जंतु ऊतकों के प्रकार हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 1, 2 और 3

C

केवल 2 और 4

D

1, 2, 3 और 4

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

4.

ज़ाइलम और फ्लोयम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. ज़ाइलम पानी और खनिज लवण का संवहन करते हैं।

2. फ्लोयम पत्तियों से भोजन को पौधों के विभिन्न भागों तक पहुँचाता है।

3. ज़ाइलम, फ्लोयम के विपरीत पदार्थों को कोशिकाओं में दोनों दिशाओं में गति करा सकते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 3

D

केवल 1 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

5.

पौधों और वृक्षों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. जड़ों की एपीडर्मल कोशिकाएँ पानी को सोखने का कार्य करती हैं।

2. वृक्षों की छाल हवा एवं पानी के लिये अभेद्य (Impervious) होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

6.

निम्नलिखित विशेषताओं पर विचार कीजियेः

1. ये पौधों की बाह्य सतह पर प्रायः एक मोम जैसी जल प्रतिरोधी परत बनाती है।

2. यह पौधों की सबसे बाहरी परत है।

3. यह पौधों के सभी भागों की रक्षा करती है।

उपर्युक्त विशेषताएँ निम्नलिखित में से किस कोशिका समूह की हैं?

A

स्क्लेरेन्काइमा

B

एपीडर्मिस

C

पैरेन्काइमा

D

इनमें से किसी की नहीं।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

7.

स्टोमेटा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. ये रक्षी कोशिकाओं से घिरे होते हैं।

2. ये वायुमंडल से गैसों का आदान-प्रदान करते हैं, परंतु वाष्पोत्सर्जन की क्रिया में भाग नहीं लेते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

8.

पौधों में सरल स्थायी ऊतक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. पौधों में लचीलापन स्क्लेरेन्काइमा के कारण होता है।

2. कॉलेन्काइमा पौधों की कठोरता के लिये उत्तरादायी ऊतक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

9.

पैरेन्काइमा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. पैरेन्काइमा ऊतक भोजन का भण्डारण करते हैं।

2. क्लोरेन्काइमा ऊतक पौधों को तैरने के लिये उत्प्लावन बल प्रदान करते हैं।

3. ऐरेन्काइमा ऊतक प्रकाश संश्लेषण के लिये उत्तरदायी ऊतक हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 1 और 3

C

केवल 2 और 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

10.

निम्नलिखित पर विचार कीजियेः

1. ज़ाइलम

2. पैरेन्काइमा

3. कॉलेन्काइमा

4. स्क्लेरेन्काइमा

5. एपीडर्मिस

उपर्युक्त में से कौन-से पादपों के सरल स्थायी ऊतक के प्रकार हैं?

A

केवल 1, 2 और 3

B

केवल 1, 2, 3 और 4

C

केवल 2, 3, 4 और 5

D

1, 2, 3, 4 और 5

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

11.

पादपों के स्थायी ऊतकों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. सरल स्थायी ऊतक एक ही प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं।

2. जटिल स्थायी ऊतकों का निर्माण एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं के मिलने से होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

12.

पौधों के तनों की परिधि में वृद्धि निम्नलिखित में से किसके कारण होती है?

A

शीर्षस्थ विभज्योतक (Apical meristem)

B

पार्श्व विभज्योतक (lateral meristem) अथवा केंबियम

C

अंतर्विष्ट विभज्योतक (Intercalary meristem)

D

इनमें से किसी के कारण नहीं।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

13.

विभिन्न पादप उतकों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. वृद्धि अथवा विभज्योतक ऊतक की कोशिकाओं में वृहद् रसधानियाँ उपस्थित होती हैं।

2. विभज्योतक ऊतकों के विभाजन की शक्ति खो जाने पर वे स्थायी ऊतकों में परिवर्तित हो जाते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

14.

कोशिका के कार्यों के सदंर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. एककोशिक जीवों में सभी मौलिक कार्य एक ही कोशिका द्वारा किये जाते हैं।

2. बहुकोशिक जीवों में कोशिकाएँ श्रम विभाजन के सिद्धांत पर कार्य करती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

15.

निम्नलिखित पर विचार कीजियेः

1. रक्त

2. पेशी

3. फ्लोएम

उपर्युक्त में से कौन-सा/से ऊतक का उदाहरण है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2 और 3

C

केवल 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D