wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अध्याय 12. ध्वनि

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

पराध्वनि तरंगों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।

1. पराध्वनि तरंगों से मानव शरीर के आंतरिक अंगों का प्रतिबिंब बनाया जा सकता है।

2. इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी तथा अल्ट्रासोनोग्राफी में पराध्वनि तरंगों का उपयोग किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

2.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. सोनार एक ऐसी युक्ति है, जिसमें वायु में स्थित पिंडों की दूरी, दिशा तथा चाल मापने के लिये पराध्वनि तरंगों का उपयोग किया जाता है।

2. चमगादड़ गहन अंधकार में भोजन की खोज के लिये पराध्वनि तरंगें उत्सर्जित करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

3.

निम्नलिखित पर विचार कीजियेः

1. ऐसे भागों की सफाई, जहाँ तक पहुँचना कठिन है।

2. धातु के ब्लॉक पिंडों में दोषों की जाँच।

3. गुर्दे की पथरी को बारीक कणों में तोड़ना।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से पराश्रव्य ध्वनियों या पराध्वनियों का/के अनुप्रयोग है/हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2

C

केवल 2 और 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

4.

ध्वनि की श्रव्यता के परिसर (Range of Hearing) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चे पराश्रव्य ध्वनियों को सुन सकते हैं।

2. ह्वेल तथा हाथी अवश्रव्य जबकि डॉलफिन और चमगादड़ पराश्रव्य ध्वनियाँ उत्पन्न करने में सक्षम हैं।

3. सामान्य मनुष्य के लिये ध्वनि की श्रव्यता का परिसर (Range) लगभग 20Hz से 20,000 Hz तक होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

5.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. स्टेथोस्कोप से चिकित्सक रोगी के हृदय की धड़कन सुन सकता है।

2. सिनेमा हाल की छत वक्राकार बनाई जाती है, जिससे ध्वनि का बारम्बार परावर्तन न हो और ध्वनि स्पष्ट सुनी जा सके।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

6.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. ध्वनि बूम (Sonic boom) पराध्वनिक गति के कारण उत्पन्न प्रघाती तरंगों (shock waves) से संबद्ध वायुदाब में परिवर्तन (variation) से उत्पन्न बहुत तेज़ और प्रबल ध्वनि है।

2. किसी ध्वनि की स्पष्ट प्रतिध्वनि (Echo) सुनने के लिये मूल ध्वनि तथा परावर्तित ध्वनि के बीच कम-से-कम 0.1 सेकेंड का समयांतराल आवश्यक है।

3. अनुरणन (Reverberation) बारम्बार परावर्तन से ध्वनि में स्थायित्व की एक स्थिति है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2

C

केवल 1 और 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

7.

ध्वनि की चाल के संदर्भ में निम्नलिखित कंथनों पर विचार कीजियेः

1. ध्वनि की चाल प्रकाश की चाल से कम होती है।

2. ठोस से गैसीय अवस्था की ओर जाने पर ध्वनि की चाल बढ़ती जाती है।

3. माध्यम का ताप बढ़ने पर ध्वनि की चाल भी बढ़ जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2

C

केवल 1 और 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

8.

ध्वनि की तीव्रता और प्रबलता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. तीव्रता ध्वनि का वह लक्षण है, जिसके अनुसार उसका मोटा या पतला होना निर्धारित होता है।

2. प्रबलता ध्वनि के लिये कानों की संवेदनशीलता की माप है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

9.

प्रकाश-विद्युत प्रभाव की खोज निम्नलिखित में से किसने की थी?

A

हैनरिच रुडोल्फ हर्ट्ज

B

अल्बर्ट आइन्सटाइन

C

जे.सी. मैक्सवेल

D

इनमें से किसी ने नहीं।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

10.

ध्वनि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. ध्वनि तरंगें अनुप्रस्थ तरंगें हैं।

2. किसी माध्यम में ध्वनि का संचरण (Propagation) माध्यम के कणों (Particles) के संचरण के कारण होता है।

3. ध्वनि तरंगें निर्वात में भी संचरित हो सकती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D