wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Hindi Test - 4

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

‘मैं कल शाम पाॅंच बजे तक पहुॅंच जाऊँगा।’ रेखांकित पदबंध का उचित भेद चुनिए -

a)

क्रिया पदबंध

b)

संज्ञा पदबंध

c)

क्रिया-विशेषण पदबंध

d)

सर्वनाम पदबंध

2.

जो आदमी सामने वाले घर में रहता था वह गाॅंव चला गया।’ रेखांकित पदबंध का उचित भेद चुनिए -

a)

विशेषण पदबंध

b)

क्रिया-विशेषण पदबंध

c)

संज्ञा पदबंध

d)

सर्वनाम पदबंध

3.

सबकी प्यास बुझाने वाली नदियाॅं प्रदूषित हो गई हैं।’ रेखांकित पदबंध का उचित भेद चुनिए -

a)

संज्ञा पदबंध

b)

क्रिया-विशेषण पदबंध

c)

विशेषण पदबंध

d)

सर्वनाम पदबंध

4.

गाड़ी में खड़ी लड़की विचित्र सी है।’ रेखांकित पदबंध का उचित भेद चुनिए -

a)

क्रिया-विशेषण पदबंध

b)

संज्ञा पदबंध

c)

सर्वनाम पदबंध

d)

विशेषण पदबंध

5.

क्रिया-विशेषण पदबंध का उदाहरण चुनिए -

a)

राधा टी0 वी0 देखते-देखते सो गई।

b)

राधा खेलने जाती रहती है

c)

राधा खाकर सो गई

d)

राधा खेलकर चली गई

6.

‘मैं ठीक समय पर पहुॅंच गया परंतु सुरेश नहीं आया।’ रचना के आधार पर वाक्यभेद चुनिए -

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

7.

‘पिताजी ने बहुत समझाया, लेकिन वह विदेश चला गया।’ वाक्य को सरल वाक्य में बदलकर उचित विकल्प चुनिए -

a)

पिताजी के बहुत समझाने पर भी वह विदेश चला गया।

b)

पिताजी समझाते रहे पर वह विदेश चला गया।

c)

पिताजी समझाते रहे वह विदेश चला गया।

d)

पितजी बहुत समझाते रहे और वह विदेश चला गया।

8.

‘बच्चा रो-रोकर सो गया।’ वाक्य को संयुक्त वाक्य में बदलकर उचित विकल्प चुनिए -

a)

बच्चा बहुत रोया इसलिए सो गया।

b)

बच्चा रोता रहा एवं सो गया।

c)

बच्चा रोया कि सो गया।

d)

अगर बच्चा रोया तो सो गया।

9.

‘संकट आने पर हमें घबराना नहीं चाहिए।’ वाक्य को मिश्रित वाक्य में बदलकर उचित विकल्प चुनिए -

a)

जब संकट आए तो हमें घबराना नहीं चाहिए।

b)

संकट आए इसलिए हमें घबराना नहीं चाहिए।

c)

जिधर संकट हो उधर हमें घबराना नहीं चाहिए।

d)

यद्यपि संकट आ गया है तथापि हमें घबराना चाहिए।

10.

‘दश हैं आनन जिसके’ दिए गए विग्रह के उचित समस्तपद के साथ समास का नाम चुनें -

a)

दशानन - तत्पुरूष

b)

दशानन - बहुब्रीहि

c)

दशनन - कर्मधारय

d)

दशआनन - द्वंद्व

11.

‘नीला है जो कमल’ दिए गए विग्रह के उचित समस्तपद के साथ समास का नाम चुनें -

a)

नीलकमल - तत्पुरूष

b)

नीलकमल - अव्ययीभाव

c)

नीलकमल - कर्मधारय

d)

नीलकमल - बहुब्रीहि

12.

‘देशभक्ति’ समस्तपद का समास विग्रह कर उचित समास चुनिए -

a)

देश से भक्ति - करण तत्पुरूष

b)

देश की भक्ति - कर्म तत्पुरूष

c)

देश के लिए भक्ति - संप्रदान तत्पुरूष

d)

देश से भक्ति - अपादान तत्पुरूष

13.

‘विचारमग्न’ समस्तपद का समास विग्रह कर उचित समास चुनिए -

a)

विचार से मग्न - अपादान तत्पुरूष

b)

विचार के लिए मग्न - संप्रदान तत्पुरूष

c)

विचार के द्वारा मग्न - करण तत्पुरूष

d)

विचार में मग्न - अधिकरण तत्पुरूष

14.

‘होश उड़ना।’ मुहावरे का उचित अर्थ चुनिए -

a)

लज्जित होना

b)

बेहोश होना

c)

बुरी तरह कट फट जाना

d)

घबरा जाना

15.

‘पहाड़ टूट पड़ना।’ मुहावरे का उचित अर्थ चुनिए -

a)

चक्कर आना

b)

घमंड होना

c)

भारी विपत्ति आना

d)

कठिन काम होना