Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

बाल विकास और अध्यापन Part-1

Total questions: 50

Worksheet time: 25mins

Name
Class
Date
1.

पियाजे मुख्य रूप से किसके अध्ययन के लिए जाने जाते हैं?

a)

यौन विकास

b)

भाषा विकास

c)

संज्ञानात्मक विकास

d)

सामाजिक विकास

2.

जब मानव शरीर के एक भाग को दिए गए प्रशिक्षण का अन्तरण दूसरे भाग में हो जाता है तो इसे कहते हैं -

a)

क्षैतिज अन्तरण

b)

ऊर्ध्व अन्तरण

c)

द्विपार्श्विक अन्तरण

d)

उपरोत्त में से कोई नहीं

3.

दिए हुए प्राप्तांकों के समूह में जो प्राप्तांक बहुधा सबसे अधिक बार आता है उसे -------- कहते हैं –

a)

मध्यमान

b)

बहुलक

c)

मध्यांक

d)

मानक विचलन

4.

क्रियाप्रसूत अनुकूलन सिद्धान्त का प्रतिपादन ------ ने किया था -

a)

स्किनर

b)

पावला व

c)

थौर्नडाइक

d)

कोहलर

5.

अल्बर्ट बण्डूरा निम्न में से किस सिद्धांत से सम्बन्धित हैं-

a)

व्यवहारात्मक सिद्धान्त

b)

सामाजिक अधिगम सिद्धान्त

c)

विकास का संज्ञानात्मक सिद्धान्त

d)

विकास का मनो-सामाजिक सिद्धांत

6.

मानसिक आयु का प्रत्यय दिया था -

a)

स्टर्न ने

b)

बिने-साइमन ने

c)

टर्मन ने

d)

सिरिल बर्ट ने

7.

निम्नलिखित में से कौन सा सीखने का नियम नहीं है-

a)

तनाव का नियम

b)

तत्परता का नियम

c)

प्रभाव का नियम

d)

अभ्यास का नियम

8.

................. सम्बद्ध प्रतिक्रिया सिद्धांत में पावला व ने प्रयोग किया -

a)

कुत्ते पर

b)

बिल्ली पर

c)

बन्दर पर

d)

चूहे पर

9.

सूझ द्वारा सीखने के सिद्धांत का प्रतिपादन किया -

a)

कोहलर

b)

थार्नडाइक

c)

पावला व

d)

वुडवथ

10.

कार्य को आरम्भ करने, जारी रखने और नियमित करने की प्रक्रिया है -

a)

संवेदना

b)

प्रेरणा

c)

सीखना

d)

प्रत्यक्षीकरण

11.

विस्मृति कम करने का उपाय है -

a)

सीखने की त्रुटिपूर्ण विधि

b)

सीखने में कमी

c)

पाठ की पुनरावृत्ति

d)

स्मरण करने में कम ध्यान देना

12.

क्रोध व भय प्रकार हैं -

a)

संवेग

b)

अभिप्रेरणा

c)

परिकल्पना

d)

मूलप्रवृत्ति

13.

दूसरे व्यत्ति के बाह्य व्यवहार की नकल है -

a)

अनुकरण

b)

सीखना

c)

कल्पना

d)

चिन्तन

14.

यदि पूर्व ज्ञान व अनुभव नये प्रकार के सीखने में सहायता करते हैं, तो उसे कहते हैं-

a)

सकरात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तरण

b)

नकारात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तरण

c)

प्रशिक्षण स्थानान्तरण

d)

सीखना

15.

सीखी हुई बात को स्मरण रखने या पुनः स्मरण करने की असफलता को कहते हैं-

a)

स्मृति

b)

कल्पना

c)

विस्मृति

d)

ध्यान

16.

टर्मन के अनुसार 90-100 बुद्धिलब्धि का बालक माना जाता है-

a)

सामान्य बुद्धि

b)

मन्द बुद्धि

c)

श्रेष्ठ बुद्धि

d)

क्षीण बुद्धि

17.

हा ल का सिद्धांत निम्न में किसकी व्याख्या करता है -

a)

अधिगम में अभिप्रेरण की भूमिका

b)

बुद्धि की प्रकृति

c)

मूल्यों का विकास

d)

किशोरों का मनोविज्ञान

18.

मानव व्यत्तित्व के मनो-लैंगिक विकास को निम्न में किसने महत्व दिया था -

a)

हा ल

b)

कमेनियस

c)

हालिंगवर्थ

d)

प्रायड

19.

मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला को किसने स्थापित किया था -

a)

सिग्मण्ड

b)

डब्ल्यू बुण्ट

c)

पावला व

d)

वाटसन

20.

गेस्टाल्ट मनोविज्ञान की आधारशिला किसने रखी थी -

a)

मैक्स वथीमर

b)

प्रान्ज ब्रेन्टानो

c)

एडगर रूबिन

d)

कर्ट लेविन

21.

संघनन सिद्धान्त निम्न में किससे सम्बन्धित है-

a)

अभिप्रेरण

b)

अधिगम

c)

स्मृति

d)

सृजनात्मकता

22.

क्षेत्र सिद्धान्त निम्न में किस वर्ग का सिद्धांत है -

a)

संरचनाविदों का

b)

व्यवहारविदों का

c)

मनोविश्लेषकों का

d)

गेस्टाल्टवादियों का

23.

................बैटरी का प्रयोग निम्न में से किसके मापन हेतु किया जाता है -

a)

रुचि

b)

व्यत्तित्व

c)

बुद्धि

d)

अभिक्षमता

24.

अभिक्रमायोजित अधिगम का प्रत्यय किसने दिया था -

a)

थार्नडाइक

b)

हल

c)

स्किनर

d)

वाटसन

25.

व्यावहारिक क्षमताओं में वह सापेक्ष स्थायी परिवर्तन जो कि प्रचलित अभ्यास का परिणाम होता है उसे क्या कहते हैं

a)

अभिप्रेरणा

b)

अधिगम

c)

अभिवृत्ति

d)

अभिक्षमता

26.

संज्ञान किस बुद्धि के सिद्धांत का हिस्सा है -

a)

समूहकारक सिद्धांत

b)

प्रतिदर्श सिद्धांत

c)

गिलफोर्ड का सिद्धांत

d)

फ्लूइड तथा व्रिस्टलाइज्ड का सिद्धांत

27.

आठ वर्ष के सुधीर की मानसिक आयु दस वर्ष है। उसकी बुद्धिलब्धि कितनी है?

a)

100

b)

80

c)

110

d)

125

28.

संवेग का कौनसा सिद्धान्त इस विचार को मानता है कि ‘संवेगात्मक अनुभव संवेगात्मक व्यवहार’ पर आधारित हैं-

a)

हाइपोटोलसिक सिद्धांत

b)

जेम्स लैंग सिद्धांत

c)

सव्रियता सिद्धांत

d)

अभिप्रेरण सिद्धांत

29.

किसी इच्छा या आवश्यकता में रुकावट पड़ने पर उससे उत्पन्न होने वाला सांवेगिक तनाव ----- कहलाता है -

a)

कुण्ठा

b)

द्वन्द्व

c)

चिन्ता

d)

तनाव

30.

कोलबर्ग का सिद्धांत निम्न में किस विकास से सम्बन्धित है -

a)

सामाजिक विकास

b)

भाषा विकास

c)

नैतिक विकास

d)

शारीरिक विकास

31.

था र्नडाइक का सिद्धान्त निम्न में से कौन सी श्रेणी में आता है?

a)

संज्ञानात्मक सिद्धान्त

b)

व्यवहारात्मक सिद्धान्त

c)

विश्लेषणात्मक सिद्धान्त

d)

इनमें से कोई नहीं

32.

सीखने के वक्र किसके सूचक हैं?

a)

सीखने की मौलिकता के सूचक हैं।

b)

सीखने की प्रगति के सूचक हैं।

c)

सीखने के गत्यात्मक स्वरूप के सूचक है।

d)

सीखने की रचनात्मकता के सूचक हैं।

33.

व्यत्तित्व का सामाजिक अधिगम सिद्धान्त किसने दिया था?

a)

डा लर्ड और मिलर

b)

बण्डूरा और वाल्टर

c)

कार्ल रोजर्स

d)

युंग

34.

‘मिरर ड्रांइग परीक्षण’ निम्न में किसके मापन हेतु प्रयुत्त होता है?

a)

बुद्धि

b)

व्यत्तित्व

c)

अधिगम

d)

नैतिकता

35.

...........केन्द्रीय प्रवृत्ति का एक माप है।

a)

माध्यिक

b)

प्रसार क्षेत्र

c)

औसत विचलन

d)

मानक विचलन

36.

निम्न में कौन शेष से भिन्न है?

a)

16- पी. एफ.

b)

टी.ए.टी.

c)

क्लाउड पिक्चर टेस्ट

d)

ड्रा ए मैन टेस्ट

37.

विकासात्मक कार्य के प्रत्यय के प्रतिपादक थे

a)

हैविघर्स्ट

b)

हा लिंगवर्थ

c)

जीन पियाजे

d)

हाल

38.

सृजनशीलता की पहचान हेतु किसने ‘सृजनात्मक चिन्तन परीक्षण’ का निर्माण किया?

a)

टोरेन्स

b)

मेरीफील्ड

c)

कोल एवं ब्रूस

d)

केन्ट

39.

..........अधिगम के प्राथमिक नियमों में से एक है।

a)

प्रभाव का नियम

b)

अभिवृत्ति का नियम

c)

समानता का नियम

d)

सहचारी अन्तरण का नियम

40.

निम्न में किसमें अन्वेषण के ऊर्ध्व उपागम का उपयोग किया जाता है?

a)

प्रयोगीकरण

b)

केस अध्ययन

c)

सर्वेक्षण

d)

अन्तर्दर्शन

41.

जब व्यत्ति का एक परिस्थिति का अधिगम दूसरी परिस्थिति में उसके सीखने तथा निष्पादन को प्रभावित करता है, तो उसे कहते हैं

a)

स्मृति

b)

चिन्तन

c)

अधिगम अन्तरण

d)

बौद्धिक विकास

42.

जी. वालस के अनुसार सृजनात्मक चिन्तन का प्रथम चरण होता है

a)

उद्‌भासन

b)

उद्‌भवन

c)

मूल्यांकन

d)

उपक्रम

43.

............ने प्रयत्न व भूल के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था।

a)

हेगाटी

b)

पावलोव

c)

था र्नडाइक

d)

रा स

44.

‘व्यत्तित्व व्यत्ति के अन्तर्गत उन मनोशारीरिक गुणों का गतिशील संगठन है जो पर्यावरण में उसके अपूर्व समायोजन को निर्धारित करते है।’ उत्त परिभाषा देने वाले हैं

a)

एस. प्रायड

b)

एम. एल. मन

c)

जी. डब्ल्यू. आल्पोर्ट

d)

जे. ई. डेशील

45.

सीखने में पलायन आधारित है

a)

नकारात्मक पुनर्बलन पर

b)

सकारात्मक पुनर्बलन पर

c)

विलम्बित पुनर्बलन पर

d)

पुनर्बलन की निष्व्रियता पर

46.

भाषा का वह घटक जो ध्वनि की गति के अनुक्रम संचालन एवं उसकी रचना से सम्बन्धित नियम की चर्चा करता है, उसे क्या कहते हैं?

a)

व्याकरण

b)

अर्थविज्ञान

c)

स्वरविज्ञान

d)

इनमें से कोई नहीं

47.

वुडवर्थ के अनुसार स्मृति का आयाम नहीं है

a)

पुनःस्मरण

b)

धारण

c)

पहचानना

d)

तर्क करना

48.

टी.ए.टी. ............द्वारा बनाया गया था।

a)

आल्पोर्ट

b)

रोर्शाक

c)

मैस्लो

d)

मरे

49.

लक्ष्य निर्देशित व्यवहार में बाधा आना कहलाता है।

a)

अभिप्रेरण

b)

संवेग

c)

कुंठा

d)

आव्रामकता

50.

आँख के रंग को कौन सा कारक प्रभावित करता है?

a)

आनुवंशिकता

b)

वातावरण

c)

हार्मोन

d)

समाज