Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अर्थ के आधार पर वख्य भेद

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

'कया मेरा भाई आपसे मिला?' इस वाख्य मे अर्थ के आधार पर वाख्य क कौन स भेद है?

a)

विधानवाचक वख्य

b)

संदेहवाचक वाक्य

c)

प्रश्नवाचक वाक्य

d)

आज्ञावाचक वाक्य

2.

‘ अभय डॉक्टर है। ‘ इस वाक्य को निषेधवाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा?

a)

क्या अभय डॉक्टर है?

b)

अभय डॉक्टर नहीं है।

c)

अभय डॉक्टर क्यों है।

d)

अरे ! अभय डॉक्टर है।

3.

‘ जिन वाक्यों में संदेह / संभावना का बोध होता है ‘ वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है?

a)

संदेहवाचक वाक्य

b)

संकेतवाचक वाक्य

c)

इच्छावाचक वाक्य

d)

विस्मयादिबोधक वाक्य

4.

‘ तुम्हें कुछ भी नहीं आता। ‘ इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में बदलिए।

a)

क्या तुम्हें कुछ भी नहीं आता ?

b)

अरे ! तुम्हें कुछ भी नहीं आता।

c)

शायद तुम्हें कुछ भी नहीं आता।

d)

आह ! तुम्हें कुछ भी नहीं आता।

5.

‘ क्या सभी सकुशल वापिस आएँगे ? ‘ इस वाक्य को ‘ इच्छावाचक ‘ वाक्य में बदल कर लिखिए

a)

अरे ! क्या सभी सकुशल वापिस आएँगे ?

b)

सभी सकुशल वापिस आ गए।

c)

शायद सभी सकुशल वापिस आ गए होंगे।

d)

भगवान् करे सभी सकुशल वापिस आए।

6.

‘ रमा पत्र लिख रही है। ‘ इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

a)

संदेहवाचक वाक्य

b)

आज्ञावाचक वाक्य

c)

विधानवाचक वाक्य

d)

प्रश्नवाचक वाक्य

7.

‘ बहुत सुन्दर दृश्य है। ‘ इस वाक्य को ‘ विस्मय वाचक ‘ वाक्य में बदल कर लिखिए

a)

शायद बहुत सुन्दर दृश्य है।

b)

बहुत सुन्दर दृश्य नहीं है।

c)

वाह ! कितना सुन्दर दृश्य है।

d)

क्या सुन्दर दृश्य है।

8.

‘ अभी तुम बाहर जाओ। ‘ यह वाक्य किस प्रकार का वाक्य है?

a)

संकेतवाचक वाक्य

b)

विस्मयादिबोधक वाक्य

c)

इच्छावाचक वाक्य

d)

आज्ञावाचक वाक्य

9.

‘ वह शिमला गया होगा। ‘ इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

a)

विधानवाचक वाक्य

b)

संदेहवाचक वाक्य

c)

प्रश्नवाचक वाक्य

d)

आज्ञावाचक वाक्य

10.

‘ फसल को पानी मिलेगा, तो उपज अच्छी होगी। ‘ यह वाक्य किस प्रकार का वाक्य है?

a)

संकेतवाचक वाक्य

b)

इच्छावाचक वाक्य

c)

विस्मयादिबोधक वाक्य

d)

आज्ञावाचक वाक्य

11.

‘ तुम कितने अच्छे लग रहे हो। ‘ इस वाक्य को विस्मयादि वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा?

a)

अरे ! तुम कितने अच्छे लग रहे हो।

b)

तुम शायद अच्छे लग रहे हो।

c)

तुम कितने अच्छे क्यों लग रहे हो।

d)

तुम अच्छे नहीं लग रहे हो।

12.

‘ तुम अच्छे अंक से पास हो गए। ‘ इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में बदलिए –

a)

अरे ! तुम अच्छे अंक से पास हो गए।

b)

क्या तुम अच्छे अंक से पास हो गए ?

c)

तुम अच्छे अंक से पास नहीं हुए।

d)

क्या तुम अच्छे अंक से पास हो गए ?

13.

‘ जिन वाक्यों में किसी काम के न होने या न करने का बोध हो ‘ वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है

a)

संदेह वाचक वाक्य

b)

निषेधात्मक वाक्य

c)

संकेत वाचक वाक्य

d)

इच्छा वाचक वाक्य

14.

‘ अरे ! सूर्य गर्मी दे रहा है। ‘ इस वाक्य को विधान वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा –

a)

सूर्य गर्मी देता है।

b)

अरे ! सूर्य गर्मी नहीं दे रहा है।

c)

सूर्य गर्मी नहीं दे रहा है।

d)

क्या सूर्य गर्मी दे रहा है।

15.

‘ जिन वाक्यों से किसी वास्तु या व्यक्ति के बारे में प्रश्न पूछकर उसके बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जाती है। ‘ वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है –

a)

संदेह वाचक वाक्य

b)

संकेत वाचक वाक्य

c)

प्रश्न वाचक वाक्य

d)

इच्छा वाचक वाक्य