Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

संज्ञा

Total questions: 40

Worksheet time: 20mins

Name
Class
Date
1.

"फूल पर तितली बैठी है |" दिए गए वाक्य में संज्ञा शब्द ___________हैं|

a)

फूल

b)

तितली

c)

बैठी

d)

फूल ,तितली

2.

"पिताजी बाज़ार से कुछ फल लाए |" दिए गए वाक्य में कितने संज्ञा शब्द हैं?

a)

एक

b)

तीन

c)

चार

d)

दो

3.

"यह मेरी नई पुस्तक है " दिए गए वाक्य में संज्ञा शब्द है-

a)

यह

b)

मेरी

c)

नई

d)

पुस्तक

4.

"आज बहुत गरमी है |" संज्ञा शब्द पहचाने-

a)

बहुत

b)

गरमी

5.

"हिमालय से एक पवित्र नदी गंगा निकलती है |" इस वाक्य में संज्ञा शब्द छांटो |

a)

पवित्र

b)

नदी

c)

हिमालय

d)

गंगा

6.

कोमलता में संज्ञा है -

a)

जातिवाचक

b)

भाववाचक

c)

व्यक्तिवाचक

7.

निम्न में से कौन -सा शब्द जातिवाचक नहीं है -

a)

गाय

b)

पर्वत

c)

पंखा

d)

हिमालय

8.

सुरेश ने कहा 'मनोज अब बूढ़ा हो चुका है ।इस वाक्य में भाववाचक संज्ञा है -

a)

मनोज

b)

अब

c)

बूढ़ा

d)

सुरेश

9.

गरमी ,बचपन ,भूख-ये --------- संज्ञा के उदाहरण हैं ।

a)

व्यक्तिवाचक

b)

जातिवाचक

c)

भाववाचक

10.

भारतीय 'सेना' सरहद पर खड़ी है। संज्ञा का भेद बताइए।

a)

समुदाय वाचक


b)

व्यक्तिवाचक

c)

जातिवाचक

11.

'डरना' की भाववाचक संज्ञा है:

a)

डराना

b)

डरपोक

c)

डर

12.

'अपना' की भाववाचक संज्ञा है:

a)

अपनापन

b)

पराया

c)

दूसरा

13.

'उड़ना' की भाववाचक संज्ञा है:

a)

उड़ता

b)

उड़ान

c)

उड़न खटोला

14.

स्त्रीत्व शब्द में कौन सी संज्ञा है :

a)

जातिवाचक

b)

व्यक्तिवाचक

c)

भाववाचक

d)

द्रव्यवाचक

15.

‘विद्वान’ विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा है –

a)

विधाता

b)

वरदान

c)

विदुषी

d)

विद्वता

16.

कौन-सा शब्द जातिवाचक संज्ञा नहीं है?

a)

मनुष्य

b)

सुन्दर

c)

जवान

d)

बालक

17.

इन शब्दों में भाववाचक संज्ञा शब्द कौनसा है ?

a)

पंडित

b)

मित्रता

c)

चलना

d)

इच्छा

18.

भाववाचक संज्ञा बनाइए :

a)

लड़कापन

b)

लड़काई

c)

लड़कपन

d)

लड़काईपन

19.

महामना जी ने काशी हिंदू विश्व विद्यालय की स्थापना की : रेखांकित पद में संज्ञा का नाम बताइए :

a)

व्यक्तिवाचक

b)

द्रव्यवाचक

c)

जातिवाचक

d)

भाववाचक

20.

‘चिडिया’ शब्द में कौनसी संज्ञा है बताइए :

a)

व्यक्तिवाचक

b)

जातिवाचक

c)

द्रव्यवाचक

d)

भाववाचक

21.

'घी' कौन सी संज्ञा है?

a)

(क) व्यक्तिवाचक

b)

(ख) भाववाचक

c)

(ग) जातिवाचक

d)

(घ) द्रव्यवाचक

22.

निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त जो शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं हैं, उन्हें छाँटिए-मैं आपकी सज्जनता, उदारता, माधुर्य और गौर वर्ण से प्रभावित हूँ।

a)

उदारता

b)

प्रभावित

c)

माधुर्य

d)

सज्जनता

23.

'बच्ची तितली को देखकर बहुत खुश हुई।' इस वाक्य में 'बच्ची' और 'तितली' शब्द संज्ञा के किस भेद को दर्शाते हैं?

a)

भाववाचक

b)

परिमाणवाचक

c)

व्यक्तिवाचक

d)

जातिवाचक

24.

'नारद मुनि विष्णु भगवान के भक्त हैं।' इस वाक्य में 'नारद मुनि' और 'विष्णु भगवान' शब्द संज्ञा के किस भेद में आते हैं?

a)

भाववाचक संज्ञा

b)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

c)

जातिवाचक संज्ञा

d)

भाववाचक और जातिवाचक संज्ञा

25.

'गहने महिलाओं की सुंदरता बढ़ा देते हैं।' इस वाक्य में 'गहने', 'महिलाओं' और 'सुंदरता' शब्द किस संज्ञा भेद के अंतर्गत लिए जाएँगे?

a)

व्यक्तिवाचक और भाववाचक संज्ञा

b)

जातिवाचक और भाववाचक संज्ञा

c)

व्यक्तिवाचक व जातिवाचक संज्ञा

d)

भाववाचक संज्ञा

26.

'कक्षा में पाँच पंखे लगे हैं।' इस वाक्य में 'कक्षा' व 'पंखे' शब्द में संज्ञा का कौन- सा भेद है?

a)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

b)

जातिवाचक संज्ञा

c)

भाववाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं

27.

'आईसक्रीम खाकर और फलों का रस पीकर बच्चे गर्मी के मौसम का मज़ा ले रहे हैं।' इस वाक्य में 'आईसक्रीम' और 'फलों का रस' शब्दों से संज्ञा के किसे भेद का पता चलता है?

a)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

b)

जातिवाचक संज्ञा

c)

भाववाचक संज्ञा

d)

संज्ञा के सभी भेद

28.

'गंगा नदी में एक मगरमच्छ रहता था।' 'गंगा' और 'मगरमच्छ' शब्द संज्ञा के किस भेद को दर्शाते हैं।

a)

व्यक्तिवाचक और जातिवाचक संज्ञा

b)

व्यक्तिवाचक और भाववाचक संज्ञा

c)

भाववाचक और जातिवाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं

29.

' 'कोहिनूर हीरा ' एक बेशकीमती हीरा है।' इस वाक्य में कौन - सा संज्ञा शब्द व भेद प्रयुक्त हुआ है?

a)

बेशकीमती संज्ञा शब्द - जातिवाचक संज्ञा

b)

हीरा संज्ञा शब्द - भाववाचक संज्ञा

c)

कोहिनूर हीरा संज्ञा शब्द - व्यक्तिवाचक संज्ञा

d)

एक संज्ञा शब्द - भाववाचक संज्ञा

30.

इनमें से कौन- सा विकल्प उचित है ?

a)

मछली , घोड़ा, लड़की -व्यक्तिवाचक संज्ञा

b)

कुतुबमीनार, चेतक, राजा राम मोहन राय - व्यक्तिवाचक संज्ञा

c)

बुढ़ापा,अहंकार ,सफलता - द्रव्यवाचक संज्ञा

d)

भीड़,सेना, जत्था - जातिवाचक संज्ञा

31.

'उसकी सादगी देख कर सभी हैरान रह गए। ' इस वाक्य में संज्ञा का कौन सा भेद है ?

a)

भाववाचक

b)

जातिवाचक

c)

द्रव्यवाचक

d)

समुदायवाचक

32.

'उड़ान,लेन -देन , मनाही' संज्ञा का कौन-से भेद के अंतर्गत आएंगे।

a)

जातिवाचक

b)

समुदायवाचक

c)

भाववाचक

d)

संज्ञा हैं ही नहीं

33.

आजकल कोयला केवल उद्योगों में प्रयुक्त होता है रेखांकित शब्द क्या है

a)

जातिवाचक संज्ञा

b)

भाववाचक संज्ञा

c)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

d)

द्रव्यवाचक संज्ञा

34.

'खाने में मिलावट है ।' इस वाक्य में मिलावट संज्ञा का कौन-सा भेद है?

a)

व्यक्तिवाचक

b)

भाववाचक

c)

द्रव्यवाचक

d)

जातिवाचक

35.

गांधीनगर के मंदिर मे एक भजन-मंडली बैठी है।

a)

जातिवाचक संज्ञा

b)

भाववाचक संज्ञा

c)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

d)

द्रव्यवचक संज्ञा

e)

समूहवाचक संज्ञा

36.

उसका बचपन बहुत गरीबी में बीता । इस वाक्य में "बचपन" और "गरीबी" इन दोनों पदों में कौन सी संज्ञा प्राप्त हैं ?

a)

व्यक्तिवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा

b)

जातिवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा

c)

भाववाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा

d)

जातिवाचक संज्ञा और व्यक्तिवाचक संज्ञा

37.

लता मंगेशकर की वाणी में बहुत मिठास है । इस वाक्य में "मिठास" और "लता मंगेशकर" इन दोनों शब्दों में कौन सी संज्ञा प्राप्त हैं ?

a)

भाववाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा

b)

व्यक्तिवाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा

c)

भाववाचक संज्ञा और व्यक्तिवाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं

38.

रामायण मुनि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई किताब है । इस वाक्य में "किताब" पद में कौन सी संज्ञा प्राप्त है ?

a)

भाववाचक संज्ञा

b)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

c)

जातिवाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं

39.

हमारे देश में अनेक नगर हैं , जिनकी सुंदरता देखकर मन प्रसन्न हो उठता है । इस वाक्य में "नगर" और "सुंदरता" इन दो पदों में कौन-कौन सी संज्ञा प्राप्त है ?

a)

व्यक्तिवाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा

b)

जातिवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा

c)

भाववाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा

d)

व्यक्तिवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा

40.

महात्मा बुद्ध ने हमें शांति का पाठ पढ़ाया । इस वाक्य में "शांति" और "पाठ" इन दोनों पदों में कौन सी संज्ञा प्राप्त है ?

a)

व्यक्तिवाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा

b)

जातिवाचक संज्ञा और व्यक्तिवाचक संज्ञा

c)

भाववाचक संज्ञा और जाति वाचक संज्ञा

d)

व्यक्तिवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा

Similar Resources on Wayground