wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

B. Com. 1st Sem (NEP) Internal Exam 2024

Total questions: 75

Worksheet time: 38mins

Name
Class
Date
1.

लेखांकन का जन्मदाता कौन है  ?

a)

हेनरी फेयोल

b)

ल्युकस पैसियोली

c)

आर एस एंथोनी

d)

जे.आर. बाटलीबॉय

2.

निम्न में से कौन वित्तीय लेखांकन से सम्बंधित नहीं है ?

a)

तलपट बनाना

b)

प्रति इकाई लागत निर्धारण

c)

लाभ-हानि की गढ़ना

d)

वित्तीय स्थिति दर्शाना

3.

एड्रेस कमीशन की गढ़ना की जाती है ?

a)

यात्रा राशि पर

b)

भाड़े पर

c)

प्राइमेज पर

d)

भाड़े तथा प्राइमेज पर

4.

पुस्तपालन का सर्वप्रथम प्रयोग किस देश में हुआ था ?

a)

अमेरिका

b)

इटली

c)

भारत

d)

इंग्लैंड

5.

लेखांकन के सर्वाधिक प्रमाणिक परिभाषा किसने दी है ?

a)

इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इन इंडिया (ICAI)

b)

अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ सर्टिफ़िएड पब्लिक एकाउंटेंट्स (AICPA)

c)

कंपनी लॉ बोर्ड

d)

उक्त में से कोई नहीं

6.

लाभ की आशा न करें, हानियों के लिए प्रावधान करें सिद्धांत कौन सी परिपाटी पर आधारित है ?

a)

रूढ़िवादिता

b)

सारता

c)

पूर्ण प्रस्तुतीकरण

d)

समनुरूपता

7.

किस अवधारणा के आधार पर व्यवसाय का स्वामी एक लेनदार माना जाता है ?

a)

व्यवसायिक इकाई अवधारणा

b)

मिलान अवधारणा

c)

चालू व्यापार अवधारणा

d)

द्विपक्षीयअवधारणा

8.

रोकड़ प्रवाह विवरण संबंधित है ?

a)

AS-1

b)

AS-2

c)

AS-3

d)

AS-4

9.

किराया खाता किस प्रकृति का खाता होता है ?

a)

व्यक्तिगत

b)

वास्तविक

c)

नाममात्र

d)

उक्त में से कोई नहीं

10.

लेखांकन नियमों हेतु कौन सा विकल्प गलत है ?

a)

संपत्ति और व्यय बढ़ने पर डेबिट

b)

दायित्व, पूँजी और आय बढ़ने पर क्रेडिट

c)

दायित्व, पूँजी और आय बढ़ने पर डेबिट

d)

इनमे से कोई नहीं

11.

निम्न में से किसे मूल प्रविष्टि की पुस्तक कहा जाता है ?

a)

रोजनामचा (Journal)

b)

प्रमाणक (Voucher)

c)

खाताबही (Ledger)

d)

इनमे से कोई नहीं

12.

जब 2 या 2 से अधिक अशुद्धियां इस प्रकार हो जाती है कि डेबिट और क्रेडिट दोनों पक्षों में अशुद्धियों का प्रभाव शून्य होता है, कहलाती हैं ?

a)

क्षतिपूरक त्रुटि

b)

सैद्धांतिक त्रुटि

c)

भूल की त्रुटि

d)

इनमे से कोई नहीं

13.

अधिकार शुल्क खाते की प्रकृति है-

a)

व्यक्तिगत खाता

b)

वास्तविक खाता

c)

नाममात्र खाता

d)

इनमे से कोई नहीं

14.

अधिकार शुल्क है-

a)

संपत्ति का किराया

b)

विशेषाधिकार का उपयोग

c)

सरकारी सहायता

d)

इनमे से कोई नहीं

15.

लघुकार्य राशि (Shortworking) है-

a)

अधिकार शुल्क - न्यनतम किराया

b)

न्यूनतम किराया - अधिकार शुल्क

c)

आधिक्य + न्यनतम किराया

d)

न्यूनतम किराया - आधिक्य

16.

अधिकार शुल्क (Royalty) की गणना का आधार है-

a)

उत्पादन

b)

विक्रय

c)

उत्पादन और विक्रय दोनों

d)

उत्पादन या विक्रय

17.

न्यनतम किराए का भुगतान किया जाता है जब-

a)

जब अधिकार शुल्क अधिक होता है

b)

जब अधिकार शुल्क कम होता है

c)

उपरोक्त दोनों

d)

उक्त मे से कोई नहीं

18.

किराया क्रय मूल्य और नकद मूल्य का अंतर होता है-

a)

लाभ

b)

हानि

c)

ब्याज

d)

उक्त मे से कोई नहीं

19.

किराया क्रय पद्धति में क्रेता को सम्पूर्ण संपत्ति पर कब अधिकार प्राप्त होता है-

a)

किराया क्रय अनुबंध करने पर

b)

प्रथम किश्त का भुगतान करने पर

c)

अंतिम किश्त का भुगतान करने पर

d)

उक्त मे से कोई नहीं

20.

किश्त भुगतान पद्धति में किराया क्रेता को क्या हस्तांतरित होता है-

a)

संपत्ति का अधिकार

b)

संपत्ति का स्वामित्व

c)

उपरोक्त दोनों

d)

उक्त मे से कोई नहीं

21.

किश्त भुगतान पद्धति में, यदि क्रेता पूर्ण अभुगतान करने मे असमर्थ होता है, तो विक्रेता कर सकता है-

a)

ब्याज की वसूली

b)

भुगतान के लिए मुकदमा

c)

माल की वापस प्राप्ति

d)

उक्त मे से कोई नहीं

22.

विभागीय लेखे किस पद्धति द्वारा तैयार किये जाते है-

a)

स्वतंत्र इकाई पद्धति

b)

खानेदार पद्धति

c)

उपरोक्त दोनों

d)

उक्त मे से कोई नहीं

23.

मुख्य कार्यालय से शाखा को भेजा गया माल शाखा खाता बनाने की तिथि तक यदि शाखा को प्राप्त नहीं होता है, उसे कहते हैं-

a)

प्रेषित माल

b)

बिका हुआ माल

c)

मार्गस्थ माल

d)

उक्त मे से कोई नहीं

24.

प्रेसीडेंसी टाउन्स इन्सॉल्वेंसी अधिनियम कब पास हुआ था-

a)

1907

b)

1908

c)

1909

d)

उक्त मे से कोई नहीं

25.

प्रांतीय दिवाला अधिनियम 1920 निम्न में से किस शहर में लागू नहीं होता-

a)

चेन्नई

b)

मुंबई

c)

कोलकाता

d)

दिल्ली

26.

प्रबंध है-

a)

कला

b)

विज्ञान

c)

कला और विज्ञान दोनों

d)

उक्त मे से कोई नहीं

27.

आर्थिक क्रियाएँ =

a)

व्यवसाय + पेशा

b)

व्यवसाय + रोजगार

c)

पेशा + रोजगार

d)

व्यवसाय + पेशा + रोजगार

28.

निम्नलिखित में से किस काम में पूंजी की आवश्यकता नहीं होती-

a)

व्यवसाय

b)

रोजगार

c)

पेशा

d)

उपर्युक्त सभी में

29.

व्यवसाय का उद्देश्य है -

a)

लाभ कमाना

b)

सेवा करना

c)

पुण्य कमाना

d)

लाभ एवं सेवा दोनों

30.

जो व्यक्ति किसी कंपनी के निर्माण के लिए आवश्यक साधनों को जुटाकर उसे कार्य के रूप में परिणत करने की प्रारंभिक योजना बनाता है, कहलाता है

a)

स्वामी

b)

प्रवर्तक

c)

प्रबंधक

d)

उपर्युक्त में से कोई नहीं

31.

"लाभ का बटवारा नहीं किया जाता", यह कथन बताता है

a)

साझेदारी

b)

एकाकी व्यवसाय

c)

कंपनी

d)

संयुक्त हिन्दू परिवार

32.

साझेदारी अधिनियम कब पारित हुआ-

a)

1932

b)

1956

c)

1961

d)

1991

33.

बैंकिंग व्यवसाय के लिए गठित साझेदारी संगठन में साझेदारों की अधिकतम संख्या कितनी होती है

a)

2

b)

5

c)

10

d)

20

34.

साझेदारी संगठन हेतु सदस्यों की संख्या का निर्धारण कौन करता है-

a)

साझेदारी अधिनियम

b)

संविदा अधिनियम

c)

कंपनी अधिनियम

d)

उपर्युक्त में से कोई नहीं

35.

साझेदारी का पंजीकरण कराना-

a)

ऐच्छिक है

b)

आवश्यक है

c)

अनिवार्य है

d)

उपर्युक्त में से कोई नहीं

36.

फर्म में साझेदार होने के लिए आवश्यक है-

a)

21 वर्ष की आयु

b)

स्वस्थ मस्तिष्क

c)

समझौता करने के लिए अयोग्य घोषित न हुआ हो

d)

उपर्युक्त सभी

37.

साझेदारी विलेख/संलेख होना चाहिए-

a)

स्टांप पेपर में लिखित

b)

मौखिक

c)

गर्भित

d)

उपर्युक्त में से कोई नहीं

38.

केवल फर्म के लाभों के लिए सम्मिलित साझेदारों को कहते है-

a)

वास्तविक साझेदार

b)

अवयस्क साझेदार

c)

निष्क्रिय साझेदार

d)

नाममात्र साझेदार

39.

किसे कानून द्वारा निर्मित कृतिम व्यक्ति कहा जाता है-

a)

साझेदारी

b)

संयुक्त पूँजी कंपनी

c)

सहकारी समिति

d)

इनमे से कोई नहीं

40.

सार्वजनिक कंपनी के सदस्यों की संख्या के सन्दर्भ में निम्न में से कौन गलत है-

a)

न्यूनतम 7 अधिकतम असीमित

b)

न्यूनतम 3 अधिकतम 200

c)

न्यनतम 2 अधिकतम 100

d)

इनमे से कोई नहीं

41.

निजी कंपनी के सदस्यों की संख्या के सन्दर्भ में निम्न में से कौन गलत है-

a)

न्यनतम 2

अधिकतम 200

b)

न्यनतम 3

अधिकतम 100

c)

न्यनतम 7

अधिकतम असीमित

d)

इनमे से कोई नहीं

42.

ऐसी विधियों और तकनीकों का प्रयोग जो मानव श्रम और पदार्थों के अपव्यय को न्यूनतम करती है , कहलाती है

a)

संयंत्र विन्यास

b)

उदारीकरण

c)

व्यवसायिक संयोजन

d)

विवेकीकरण

43.

निम्न में से कौन प्रबन्ध प्रक्रिया का भाग नहीं है

a)

नियोजन

b)

नियोजन

c)

नियंत्रण

d)

विपणन

44.

वैज्ञानिक प्रबंध के जनक कौन है-

a)

पीटर एफ ड्रकर

b)

हेनरी फेयोल

c)

एफ डब्ल्यू टेलर

d)

उपर्युक्त में से कोई नहीं

45.

प्रबंध के 14 सिद्धांत किसने दिए है-

a)

पीटर एफ ड्रकर

b)

हेनरी फेयोल

c)

एफ डब्ल्यू टेलर

d)

उपर्युक्त में से कोई नहीं

46.

लक्ष्य/ उद्देश्य, नीतियां, कार्यविधियां, बजट किससे सम्बंधित है-

a)

नियोजन

b)

संगठन

c)

निर्देशन

d)

नियंत्रण

47.

MBO का विस्तृत रूप है

a)

Management by Objectives

b)

Management by Organisation

c)

Management by Officers

d)

Management by Others

48.

सर्वोत्तम विकल्प का चयन किस से सम्बंधित है-

a)

संगठन

b)

नियुक्तिकरण

c)

नियंत्रण

d)

निर्णयन

49.

अभिप्रेरण के दिए गए सिद्धान्त के सम्बन्ध में कौन सा विकल्प गलत है-

a)

X और Y सिद्धांत

( मैकग्रेगर )

b)

आवश्यकताओं का क्रमबद्धता सिद्धांत

( मैस्लो )

c)

द्विघटकीय सिद्धांत

( हर्जबर्ग )

d)

प्रत्याशा सिद्धांत

( विलियम )

50.

प्रमापों का निर्धारण, वास्तविक परिणामों और प्रमापों की तुलना कर विचलन ज्ञात करना और सुधारात्मक कार्यवाही करना प्रबंध के किस कार्य से सम्बंधित है

a)

नियोजन

b)

निर्देशन

c)

नियंत्रण

d)

सन्देशवाहन

51.

भारतीय अनुबन्ध अधिनियम कब लागू हुआ-

a)

1872

b)

1932

c)

1856

d)

2013

52.

प्रस्ताव स्वीकार कर लिए जाने पर कहलाता है-

a)

वचन

b)

ठहराव

c)

प्रतिफल

d)

अनुबंध

53.

वह ठहराव जो राजनियम द्वारा प्रवर्तनीय न हो, कहलाता है-

a)

वैध

b)

व्यर्थ

c)

व्यर्थनीय

d)

अवैध

54.

वैध अनुबंध के लक्षणों का वर्णन किया गया है-

a)

धारा 9

b)

धारा 10

c)

धारा 11

d)

धारा 23

55.

वैध अनुबंध के लिए आवश्यक है-

a)

सक्षम पक्षकार

b)

स्वतंत्र सहमति

c)

विधिपूर्ण प्रतिफल और उद्देश्य

d)

उपर्युक्त सभी

56.

प्रतिफल रहित ठहराव व्यर्थ होता है I निम्न में प्रतिफल न होने पर भी अनुबंध मान्य होता है I

a)

नैसर्गिक प्रेम तथा स्नेह

b)

स्वैच्छा से किये गए भूतपूर्व कार्य के लिए प्रतिकर देने का वचन

c)

कालावधारित ऋण के भुगतान करने का वचन

d)

उपर्युक्त सभी

57.

अनुबंध करने के लिए सक्षम पक्षकार है-

a)

वयस्क

b)

अस्वस्थ मस्तिष्क का व्यक्ति

c)

राजनियम द्वारा अयोग्य घोषित व्यक्ति

d)

इनमे से कोई नहीं

58.

अनुबंध व्यर्थनीय होता है यदि सहमति कारित हुई है-

a)

उत्पीड़न द्वारा

b)

कपट द्वारा

c)

अनुचित प्रभाव द्वारा

d)

सभी के द्वारा

59.

सहमति से आशय-

a)

कम से कम दो पक्षकार

b)

दोनों पक्षकार एक ही बात में सहमत

c)

दोनों पक्षकार एक ही भाव से सहमत

d)

उपर्युक्त सभी

60.

निम्नलिखित में से कौन अनुबंध के प्रकारों को वर्गीकृत करने का एक आधार नहीं है-

a)

प्रवर्तनीयता

b)

संरचना

c)

निष्पादन

d)

आकार

61.

गर्भित अनुबन्ध से आशय-

a)

ठहराव जो पक्षकारों के आचरण से उत्तपन्न होते हो

b)

जिनका उद्देश्य अवैध है

c)

जो पक्षकारों की इच्छा पर निष्प्रभावी हो जाये

d)

उपर्युक्त में से कोई नहीं

62.

यदि स्वीकारता स्वीकृति देते समय प्रस्ताव की शर्तों में कोई संशोधन के साथ स्वीकृति देता है तो ऐसी स्वीकृति क्या कहलाती है-

a)

प्रतिप्रस्ताव

b)

स्वीकृति का खंडन

c)

शर्त रहित स्वीकृति

d)

स्पष्ट स्वीकृति

63.

स्वतंत्र सहमति निम्न में से किससे प्रभावित नहीं होती है-

a)

उत्पीड़न

b)

कपट

c)

मिथ्यावर्णन

d)

क्षतिपूर्ति

64.

जब मूल अनुबंधों के पक्षकारों में से एक पक्षकार का दायित्वा तृतीय पक्ष ले लेता है, कहलाता है-

a)

नवकरण

b)

परिवर्तन

c)

छुटकारा

d)

संतुष्टि

65.

निम्न में से किस में 3 पक्षकार होते हैं-

a)

हानि रक्षा अनुबन्ध

b)

गारंटी अनुबन्ध

c)

निक्षेप अनुबन्ध

d)

गिरवी

66.

किस संपत्ति का स्वामी माल का निक्षेप कर सकता है-

a)

केवल चल संपत्ति

b)

केवल अचल संपत्ति

c)

चल और अचल संपत्ति दोनों

d)

इनमे से कोई नहीं

67.

एक बैंक चेक कितने समय के लिए वैध होता है

a)

1 माह

b)

3 माह

c)

6 माह

d)

12 माह

68.

विनिमय साध्य लेखपत्र का एक प्रकार है-

a)

प्रतिज्ञा पत्र

b)

विनिमय पत्र

c)

चैक

d)

उपर्युक्त सभी

69.

निम्न में से कौन सा विकल्प गलत है-

a)

विनिमय साध्य लेखपत्र अधिनियम (1881)

b)

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (1986)

c)

भारतीय साझेदारी अधिनियम (1932)

d)

विक्रय अनुबंध अधिनियम (1872)

70.

उपभोक्ताओं के पास विवाद निवारण हेतु कौन सा विकल्प उपलब्ध है-

a)

जिला मंच

b)

राज्य आयोग

c)

राष्ट्रीय आयोग

d)

उपर्युक्त सभी

71.

शर्त के सम्बन्ध में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है-

a)

यह अनुबंध के मुख्य आशय की पूर्ति के लिए सहायक है

b)

इसके भंग होने पर पीड़ित पक्षकार को निष्पादन से मुक्ति नहीं मिलती

c)

इसके भंग होने पर पीड़ित पक्षकार को अनुबन्ध समापत करने का अधिकार होता है

d)

इनमे से कोई नहीं

72.

निम्न में से किसे सामान्य ग्रहणाधिकार प्राप्त है-

a)

निक्षेपगृहिता

b)

बैंकर

c)

पड़ा हुआ माल पाने वाले को

d)

इनमे से कोई नहीं

73.

विक्रय अनुबंध की धारा 6 के अनुसार माल निम्न प्रकार का होता है-

a)

विद्यमान माल

b)

भावी माल

c)

संयोगिक माल

d)

उपर्युक्त सभी

74.

निम्न में से किस अनुबन्ध के लिए प्रतिफल होना आवश्यक नहीं है-

a)

एजेंसी अनुबन्ध

b)

हानि रक्षा अनुबन्ध

c)

गारंटी अनुबन्ध

d)

निक्षेप अनुबन्ध

75.

मूल एजेंट द्वारा नियुक्त किया गया एजेंट कहलाता है-

a)

सामान्य एजेंट

b)

विशिष्ट एजेंट

c)

उप-एजेंट

d)

पूर्णाधिकारी एजेंट