NEW
Font size
WorksheetsG9-Hindi-Vakya Rachna-Arth ke aadhar pr
Total questions: 10
Worksheet time: 5mins
‘ वह बहुत ज़ोर से हँस रहा है। ‘ इस वाक्य को ‘ विस्मय वाचक ‘ वाक्य में बदल कर लिखिए –
(i) अरे ! वह बहुत ज़ोर से हँस रहा है।
(ii) वह बहुत ज़ोर से क्यों हँस रहा है।
(iii) वह बहुत ज़ोर से नहीं हँस रहा है।
(iv) अरे वह बहुत ज़ोर से हँस ! रहा है।
‘ अभय डॉक्टर है। ‘ इस वाक्य को निषेध वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा –
(i) क्या अभय डॉक्टर है।
(ii) अरे ! अभय डॉक्टर है।
(iii) अभय डॉक्टर नहीं है।
(iv) अभय डॉक्टर क्यों है।
‘ मेरा पत्र पिता जी को मिला। ‘ इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में बदलिए –
(i) क्या मेरा पत्र पिता जी को मिला ?
(ii) शायद मेरा पत्र पिता जी को मिला।
(iii) अरे ! मेरा पत्र पिता जी को मिला।
(iv) मेरा पत्र पिता जी को नहीं मिला।
‘ मुझे आज बाहर घूमने का मन हो रहा है। ‘ यह वाक्य किस प्रकार का वाक्य है –
(i) आज्ञा वाचक वाक्य
(ii) संकेत वाचक वाक्य
(iii) इच्छा वाचक वाक्य
(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य
‘ जिन वाक्यों में संदेह / संभावना का बोध होता है ‘ वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है –
(i) संदेह वाचक वाक्य
(ii) संकेत वाचक वाक्य
(iii) इच्छा वाचक वाक्य
(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य
‘ रमा पत्र लिख रही है। ‘ इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?
(i) विधान वाचक वाक्य
(ii) संदेह वाचक वाक्य
(iii) प्रश्न वाचक वाक्य
(iv) आज्ञा वाचक वाक्य
‘ तुम कितने अच्छे लग रहे हो। ‘ इस वाक्य को विस्मयादि वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा –
(i) तुम अच्छे नहीं लग रहे हो।
(ii) तुम शायद अच्छे लग रहे हो।
(iii) अरे ! तुम कितने अच्छे लग रहे हो।
(iv) तुम कितने अच्छे क्यों लग रहे हो।
‘ तुम अच्छे अंक से पास हो गए। ‘ इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में बदलिए –
(i) क्या तुम अच्छे अंक से पास हो गए।
(ii) क्या तुम अच्छे अंक से पास हो गए ?
(iii) अरे ! तुम अच्छे अंक से पास हो गए।
(iv) तुम अच्छे अंक से पास नहीं हुए।
‘ जिन वाक्यों में किसी काम के न होने या न करने का बोध हो ‘ वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है –
(i) संदेह वाचक वाक्य
(ii) संकेत वाचक वाक्य
(iii) इच्छा वाचक वाक्य
(iv) निषेधात्मक वाक्य
‘ क्या आप उसे जानते हैं ? ‘ इस वाक्य को ‘ विधान वाचक ‘ वाक्य में बदल कर लिखिए –
(i) आप उसे जानते हैं।
(ii) आप उसे कैसे जानते हैं ?
(iii) शायद आप उसे जानते हैं।
(iv) आप उसे नहीं जानते हैं।
