wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Amber Shukla

Total questions: 28

Worksheet time: 14mins

Name
Class
Date
1.

‘रहीम के दोहे’ का मुख्य अभिप्राय है.....

a)

ईश्वर की भक्ति

b)

नीति की बातें

c)

वीरता का वर्णन

d)

ईमानदारी की बातें

2.

सच्चा मित्र किसे कहा गया है?

a)

विपत्ति की कसौटी पर खरा उतरने वाला

b)

सच बोलनेवाला

c)

संपत्ति हड़पनेवाला

d)

मिलनेवाला

3.

जाल पड़ने पर पानी क्यों बह जाता है?

a)

आगे जाने के लिए

b)

मछलियों का साथ निभाने के लिए

c)

मछलियों से दूरी बनाने के लिए

d)

मछलियों से सच्चा प्रेम न करने के लिए

4.

पेड़ अपना फल स्वयं क्यों नहीं खाते हैं?

a)

क्योंकि उसे फल पसंद नहीं हैं

b)

क्योंकि वह खाना नहीं चाहते

c)

क्योंकि वे परोपकारी होते हैं

d)

उपर्युक्त सभी

5.

सज्जन संपत्ति क्यों जमा करते हैं?

a)

बुढ़ापे के लिए

b)

धनवान बनने के लिए

c)

दूसरों की मदद के लिए

d)

अपने बाल-बच्चों के लिए

6.

धनी पुरुष गरीब होने पर क्या करते हैं?

a)

पछतावा

b)

अपनी अमीरी की बातें

c)

दूसरों का मज़ाक उड़ाना

d)

दूसरों से मुँह छिपाना

7.

'धरती की सी रीत है ..... यह देह।' इस दोहे से हमें क्या सीख मिलती है?

a)

परिस्थितियों से सामना करने की

b)

ऋतुओं का मुकाबला करने की

c)

धन एकत्रित करने की

d)

इनमें से कोई नहीं

8.

रहीमदास जी का पूरा मान क्या है?

a)

अब्दुलर्रहिम ख़ान

b)

अब्दुल रहीमदास

c)

अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना

d)

अब्दुल रहीमदास खान

9.

"सचहिं " शब्द का अर्थ बताइए।

a)

सच्चा

b)

संचय

c)

सच ही

d)

उपर्युक्त सभी

10.

"मेह " शब्द का अर्थ बताइए।

a)

लगाव

b)

प्रेम

c)

वर्षा

d)

मोह

11.

हम अपने दुःखों को दूसरों के साथ साझा नहीं करना चाहिए।

यह किस दोहे के अर्थ है?

a)

रहिमन पानी राखिए, बिनु पानी सब सून।

पानी गए न ऊबरै, मोती, मानुष, चून।।

b)

नाद रीझी तन देत मृग, नर धन हेत समेत।

ते रहिमन पशु से अधिक, रीझेहु कछू न देत।।

c)

बिगरी बात बनै नहीं, लाख करौ किन कोय।

रहिमन फ़ाटे दूध को, मथे न माखन होय।।

d)

रहिमन निज मन की बिथा, मन ही राखों गोय।

सुनि अठिलैहैं लोग सब, बाँटि न लैहैं कोय।।

12.

कौन सा दोहा कीचड़ का काव्य के समान है?

a)

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाय।

रहिमन मूलहिं सींचिबो, फूलै फलै अघाय॥

b)

चित्रकूट में रमि रहे, रहिमन अवध-नरेस।

जा पर बिपदा पड़त है, सो आवत यह देस॥

c)

धनि रहीम जल पंक को लघु जिय पियत अघाय।

उदधि बड़ाई कौन है, जगत पिआसो जाय॥

d)

रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिये डारि।

जहाँ काम आवे सुई, कहा करे तरवारि॥

13.

मोती, मानुष, चून के संदर्भ में पानी के महत्व को स्पष्ट कीजिए।

a)

मोती-चमक

मानुष-इज़्ज़त

चून-खाद्य

b)

मोती-चमक

मानुष-खाद्य

चून-इज़्ज़त

c)

मोती-इज़्ज़त

मानुष-खाद्य

चून-चमक

d)

मोती-खाद्य

मानुष-चमक

चून-इज़्ज़त

14.

रहीम जी ने किस अवध नरेश का वर्णन किया है?

a)

दशरथ

b)

राम

c)

भरत

d)

लक्ष्मण

15.

दोहा कितनी पंक्ति का होता है?

a)

दो

b)

तीन

c)

चार

d)

पाँच

16.

अठिलैहैं का अर्थ चुनिए -

a)

हँसी -ठठा करना

b)

मज़ाक उड़ाना

c)

बातें बनाने

d)

धीरे से कहना

17.

चित्रकूट किस नाम से प्रसिद्ध है ?

a)

लीला स्थाली

b)

सुरम्य प्रदेश

c)

शांत प्रदेश

d)

दुखनिवारक स्थान

18.

पशु से भी नीच लोग कौन होते हैं ?

a)

स्वार्थी प्रवृति वाले

b)

दूसरों के गुणों की प्रशंसा न करने वाले

c)

दूसरों का अपमान करने वाले

d)

दया न करने वाले

19.

मृग संगीत में मस्त हो कर क्या करता है ?

a)

नृत्य करता है।

b)

छलाँगे लगाता है।

c)

इधर उधर भागता है।

d)

प्राण न्योछावर कर देता है।

20.

'जलज'शब्द का पर्यायवाची शब्द है-

a)

बादल

b)

फूल

c)

जलद

d)

कमल

21.

दोहे के अर्थ कैसे होते है?

a)

कठिन

b)

सरल

c)

गहरे

d)

आसान

22.

रहीम जी ने किस अवध नरेश का वर्णन किया है?

a)

दशरथ

b)

राम

c)

भरत

d)

लक्ष्मण

23.

विपदा पड़ने पर लोग कहाँ जाते है?

a)

ग्वालियर

b)

चित्तौड़

c)

चित्रकूट

d)

चंडीगढ़

24.

पेड़ो पर फल कब लगते है?

a)

गर्मी के समय

b)

सर्दी के समय

c)

बरसात के समय

d)

अपने समय पर

25.

एक समय पर कितने काम करने चाहिए?

a)

एक

b)

दो

c)

तीन

d)

चार

26.

हमारे दुख को सुनकर लोग क्या करते है?

a)

ध्यान से सुनते है

b)

हँसते है

c)

मज़ाक नहीं करते

d)

बाँटते है

27.

सभी को क्या नहीं बताना चाहिए ?

a)

सुख

b)

खेल

c)

मन की व्यथा

d)

अपनापन

28.

कौन -सा धागा टूटने पर फिर नहीं जुड़ सकता।

a)

भाई-भाई-

b)

प्रेम-विश्वास

c)

सुई-धागा

d)

मित्रता