wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

बादल राग

Total questions: 29

Worksheet time: 15mins

Name
Class
Date
1.
 'बादल राग' कविता किस कवि की रचना है ?
a)
सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
b)
सूर्यकांत तिवारी 'निराला'
c)
कमलकांत त्रिपाठी 'निराला'
d)
कमलकांत तिवारी 'निराला'
2.
 'बादल राग' किस विधा की रचना है ?
a)
नाटक की
b)
कहानी की
c)
कविता की
d)
निबन्ध की
3.
 कवि बादल का आह्वान किस रूप में करता है ?
a)
वर्षा का रूप में
b)
क्रांति के रूप में
c)
शांति के रूप में
d)
मज़बूरी के रूप में
4.
 मानव-जीवन में किसकी छाया का आवागमन चलता रहता है ?
a)
सुख-दुःख की
b)
शांति-अशांति की
c)
स्थिर-अस्थिर की
d)
गतिहीन-गतिशील की
5.
 प्रस्तुत कविता में 'बादल' किसका प्रतीक है ?
a)
क्रांति का
b)
निम्न वर्ग का
c)
शान्ति का
d)
उच्च वर्ग का
6.
 प्रस्तुत कविता के अनुसार मानव जीवन में सुख कैसा है ?
a)
मायावी
b)
अस्थिर
c)
स्थिर
d)
गतिहीन
7.
 कवि के अनुसार धरती का शोषण कौन करता रहा है ?
a)
सर्दी
b)
गर्मी
c)
वर्षा
d)
वसंत
8.
 प्रस्तुत कविता में बादलों को क्रांति का क्या बताया गया है ?
a)
वाहन
b)
शोषक
c)
पोषक
d)
दूत
9.
 प्रस्तुत कविता के अनुसार सुख किसके समान चंचल और अस्थिर है ?
a)
बादल के समान
b)
हवा के समान
c)
मन के समान
d)
बिजली के समान
10.
 कवि के अनुसार क्रांति संसार के शोषण और दुःख को समाप्त करके किसकी सृष्टि करती है ?
a)
सुख और शांति की
b)
दुःख और अशांति की
c)
दुःख और आनंद की
d)
सुख और शांति की
11.
 क्रांति के बादलों की गर्जना से कौनसा वर्ग भयभीत हो जाता है ?
a)
कृषक वर्ग
b)
श्रमिक वर्ग
c)
निम्न वर्ग
d)
पूंजीपति वर्ग
12.
 संसार के दुःख से दुखी और जले हृदय पर किसका विस्तार फैला हुआ है ?
a)
क्रोध का
b)
अपमान का
c)
क्रांति का
d)
मज़बूरी का
13.
 प्रस्तुत कविता में तेज बरसात से कौन धराशायी हो जाते हैं ?
a)
छोटे-छोटे पौधे
b)
बड़े-बड़े वृक्ष
c)
पर्वत
d)
नदियाँ
14.
 क्रांति का सबसे अधिक लाभ किस वर्ग को मिलता है ?
a)
धनी वर्ग को
b)
छात्र वर्ग को
c)
निम्न वर्ग को
d)
मध्य वर्ग को
15.
 इस कविता के अनुसार 'प्लावित' शब्द का क्या अर्थ है ?
a)
परिपूर्ण
b)
अत्यधिक
c)
बिजली
d)
वज्ररूपी
16.
 इस कविता के अनुसार 'क्षुब्ध' शब्द का क्या अर्थ है ?
a)
संतोष
b)
अशक्त
c)
बेचैन
d)
डरा हुआ
17.
 'अट्टालिका' शब्द का क्या अर्थ है ?
a)
संतोष
b)
विशाल भवन
c)
छोटा भवन
d)
डरा हुआ
18.
 'निराला' जी के काव्य में किस शैली का प्रयोग हुआ है ?
a)
भावपूर्ण शैली
b)
अभिधात्मक शैली
c)
प्रतीकात्मक शैली
d)
वर्णनात्मक शैली
19.
 प्रस्तुत कविता में 'वज्र-हुंकार' में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है ?
a)
रूपक अलंकार
b)
अनुप्रास अलंकार
c)
उपमा अलंकार
d)
यमक अलंकार
20.
 प्रस्तुत कविता में 'विप्लव' का वीर कौन है ?
a)
वर्षा
b)
सूर्य
c)
हवा
d)
बादल
21.
 'बादल राग' कविता में किस भाषा का प्रयोग किया गया है ?
a)
संस्कृत भाषा का
b)
खड़ी बोली का
c)
A और B दोनों
d)
उर्दू भाषा का
22.
 इस कविता के अनुसार जल सदैव किसके छलकता है ?
a)
खिले हुए कमल से
b)
पहाड़ों से
c)
पतों से
d)
धरती से
23.
 'बादल राग' कविता किस सुप्रसिद्ध काव्य-संग्रह से संकलित है ?
a)
अनामिका से
b)
अणिमा से
c)
राग-विराग से
d)
बेला से
24.
 इस कविता के अनुसार क्रांति का प्रभाव सदैव कहाँ पर होता है ?
a)
अच्छाई पर
b)
बुराई पर
c)
शांति पर
d)
इच्छा पर
25.
 इस कविता के अनुसार शैशव का सुकुमार शरीर किसमें हँसता है ?
a)
एशो-आराम में
b)
रोग-शोक में
c)
क्रांति में
d)
सहानुभूति में
26.
 इस कविता के अनुसार धनी वर्ग के लोग डरकर क्या ढक रहे हैं ?
a)
अनाज
b)
धन
c)
आँख और मुख
d)
शरीर
27.
 इस कविता में कवि ने किसान की किस दशा का चित्रण किया है ?
a)
दयनीय और शोचनीय दशा
b)
मानसिक दशा
c)
शारीरिक दशा
d)
धार्मिक दशा
28.
 'रण-तरी' शब्द का क्या अर्थ है ?
a)
युद्ध में जाना
b)
युद्ध में हार जाना
c)
युद्ध की नौका
d)
पानी में तैरना
29.
 'दग्ध' शब्द का क्या अर्थ है ?
a)
दूध
b)
तपा हुआ
c)
मरा हुआ
d)
तपाने वाला