wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

कैमरे में बंद अपाहिज

Total questions: 25

Worksheet time: 13mins

Name
Class
Date
1.
 'कैमरे में बंद अपाहिज' कृति के रचनाकार का क्या नाम है ?
a)
धर्मवीर भारती
b)
रघुवीर सहाय
c)
हजारी प्रसाद द्विवेदी
d)
जयशंकर प्रसाद
2.
 'कैमरे में बंद अपाहिज' किस विधा की रचना है ?
a)
कहानी की
b)
कविता की
c)
निबंध की
d)
एकांकी की
3.
 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता में समाज में व्याप्त किस बुराई का वर्णन किया गया है ?
a)
अंध-विश्वास
b)
बाल-विवाह
c)
भ्रष्टाचार
d)
उपरोक्त सभी
4.
 कवि ने किसके प्रति संवेदना व्यक्त की है ?
a)
शारीरिक रूप से मजबूत व्यक्ति के
b)

शारीरिक रूप से दुर्बल व्यक्ति के

c)
मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति के
d)
मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति के
5.
 कवि के अनुसार दुर्लब को हम कहाँ ले जाएँगे ?
a)
मंच पर
b)
बंद कमरे में
c)
घर पर
d)
मेले में
6.
 अपाहिज से दूरदर्शन कार्यक्रम-संचालक किस प्रकार के प्रश्न पूछता है ?
a)
अर्थपूर्ण
b)
तर्कसंगत
c)
भावपूर्ण
d)
अर्थहीन
7.
 कैमरे वाले पर्दे पर अपाहिज की क्या दिखाई जाएगी ?
a)
हँसी
b)
नृत्य
c)
रोने से फूली आँख
d)
अपंगता
8.
 संचार माध्यम किन्हें एक रूलाना चाहता है ?
a)
अपाहिज को
b)
दर्शकों को
c)
(क) और (ख) दोनों
d)
उपरोक्त में से कोई नहीं
9.
 पर्दे पर किस की कीमत बताई गई थी ?
a)
अपाहिज की
b)
कैमरामैन की
c)
वक्त की
d)
अभिनेता की
10.
 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता किस पर व्यंग्य करती है ?
a)
अपाहिजों पर
b)
दर्शकों पर
c)
व्यवस्था पर
d)
दूरदर्शन वालों पर
11.
 दूरदर्शन वाले किसकी संवेदना से खिलवाड़ कर रहे हैं ?
a)
अपाहिजों की
b)
दर्शकों की
c)
प्रस्तुतकर्ता की
d)
कैमरामैन की
12.
 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता में करूणाके मुखौटे में छिपी किस प्रकार की कविता है ?
a)
दया की
b)
परोपकार की
c)
वात्सल्य की
d)
क्रूरता की
13.
 प्रस्तुत कविता के अनुसार अपाहिज के होंठों पर क्या दिखाई देता है ?
a)
उलझन
b)
मुस्कान
c)
कसमसाहट
d)
पीड़ा
14.
 कवि के अनुसार 'फूली हुई आँख' का क्या अर्थ है ?
a)
आँखों का फूल जाना
b)
आँसुओं से भरी आँख
c)
आँख में पानी आना
d)
उपरोक्त सभी
15.
 'कसमसाहट' शब्द का क्या अर्थ है ?
a)
बैचेनी
b)
कुलबुलाहट
c)
A और B दोनों
d)
उपरोक्त में से कोई नहीं
16.
 'रोचक' शब्द का क्या अर्थ है ?
a)
मजेदार
b)
अरूचि
c)
नापसंद
d)
उपरोक्त सभी
17.
 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता में 'समर्थ शक्तिमान' किसे कहा गया है ?
a)
कैमरामैन को
b)
अपाहिज को
c)
दर्शन को
d)
दूरदर्शन वालों को
18.
प्रस्तुत पंक्ति को पूरा करो :- 'हम दूरदर्शन पर बोलेंगे ..........' ?
a)
हम समर्थ शक्तिवान
b)
हम गुणवान
c)
बता नहीं पाएगा
d)
हम बलवान
19.
 प्रस्तुत कविता में कौनसे छंद का प्रयोग किया गया है ?
a)
मुक्तक छंद का
b)
मात्रिक छंद का
c)
वर्णिक छंद का
d)
सममात्रिक छंद का
20.
 'धीरज' शब्द का क्या अर्थ है ?
a)
प्रयास
b)
धैर्य
c)
कसमसाहट
d)
समर्थ
21.
 कवि ने अपने काव्य में किस वर्ग के जीवन का यर्थाथ चित्रांकन प्रस्तुत किया है ?
a)
उच्चवर्गीय
b)
मध्यवर्गीय
c)
निम्नवर्गीय
d)
उपरोक्त में से कोई नहीं
22.
 पाठ में प्रस्तुत 'अपाहिज' शब्द का क्या अर्थ है ?
a)
शारीरिक रूप से दुर्बल
b)
आर्थिक रूप से दुर्बल
c)
A और B दोनों
d)
उपरोक्त सभी
23.
 कार्यक्रम समाप्त करते हुए प्रस्तुतकर्ता क्या करेगा ?
a)
मुस्कुराकर धन्यवाद
b)
खेदपूर्ण धन्यवाद
c)
रोते हुए धन्यवाद
d)
उपरोक्त में से कोई नहीं
24.
 दूरदर्शन पर किस उद्देश्य से युक्त कार्यक्रम दिखाया जा रहा था ?
a)
धर्मिक
b)
वैज्ञानिक
c)
मनोवैज्ञानिक
d)
सामाजिक
25.
 'अब मुस्कुराएँगे हम' प्रस्तुत पंक्ति में हम' कौन है ?
a)
दूरदर्शन वाले
b)
अपाहिज
c)
दर्शन
d)
कवि