wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

शिरीष के फूल

Total questions: 33

Worksheet time: 17mins

Name
Class
Date
1.

'शिरीष के फूल' साहित्य की किस विधा में लिखा गया है ?

a)

कहानी

b)

ललित निबंध

c)

रिपोर्ताज

d)

संस्मरण

2.

'कालजयी' शब्द का क्या अर्थ होता है ?

a)

काल को जीतने वाला

b)

लंबे समय तक जीवित रहने वाला

c)

जिस पर काल का प्रभाव न पड़े

d)

उपरोक्त सभी

3.

'अवधूत' किसे कहते हैं ?

a)

फक्कड़ साधुओं को

b)

कठिन परिस्थितियों में साधना करने वाले लोगों को

c)

विषम परिस्थितियों में भी मस्त रहने वालों को

d)

उपरोक्त सभी

4.

कबीर को अमलतास के फूल पसंद क्यों नहीं हैं ?

a)

यह फूल 15-20 दिनों के लिए खिलते हैं

b)

इन फूलों में जीवनी शक्ति कम होती है

c)

उनकी सुंदरता की आयु बहुत कम होती है

d)

उपरोक्त सभी

5.

लेखक को शिरीष का फूल क्यों पसंद है ?

a)

जीवनी शक्ति के कारण

b)

संघर्षशीलता के कारण

c)

साहसी होने के कारण

d)

उपरोक्त सभी

6.

शिरीष के फलों की क्या विशेषता होती है ?

a)

वे बहुत मजबूत होते हैं

b)

आसानी से अपनी जगह नहीं छोड़ते

c)

नए फलों के आने पर उन्हें हटना होता है

d)

उपरोक्त सभी

7.

वसंत के आगमन पर प्रकृति में परिवर्तन पुराने फलों को क्या संकेत देता है ?

a)

तुम्हारा समय पूरा हुआ

b)

अब अपना स्थान छोड़ दो

c)

नए फलों को फलने दो

d)

उपरोक्त सभी

8.

लेखक ने भोले किन लोगों को कहा है ?

a)

जो सच्चे हैं

b)

जो ईमानदार है

c)

जो समझते हैं कि वे कभी नष्ट नहीं होंगे

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

9.

तुलसीदास ने जीवन के किस सत्य का बोध कराया है ?

a)

मृत्यु निश्चित है

b)

जो फलता है , वह झड़ता भी है

c)

अहंकार नहीं करना चाहिए

d)

उपरोक्त सभी

10.

'उर्ध्वमुखी' किसके लिए कहा गया है ?

a)

ऊपर की ओर मुँह किए हुए

b)

अध्यात्म से जुड़े हुए

c)

परमात्मा की ओर गतिमान

d)

उपरोक्त सभी

11.

मनुष्य के लिए काल देवता की आँख से बचने का क्या उपाय है ?

a)

मनुष्य स्थिर न रहे

b)

ऊपर की ओर बढ़ता रहे

c)

स्थान बदलता रहे

d)

उपरोक्त सभी

12.

किसे आधार मानकर बाद के कवियों को परवर्ती कहा गया है ?

a)

कबीर

b)

कालिदास

c)

तुलसीदास

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

13.

लेखक ने स्वयं अपनी क्या विशेषताएँ बताई हैं ?

a)

प्रकृति प्रेमी

b)

सौंदर्य प्रेमी

c)

भावुक मनुष्य

d)

उपरोक्त सभी

14.

शिरीष जीवन- रस कहाँ से खींचता है ?

a)

भूमि से

b)

वायुमंडल से

c)

आकाश से

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

15.

लेखक सच्चा कवि किसे मानता है ?

a)

जो लाभ हानि के हिसाब में न पड़े

b)

जो अनासक्त रहे

c)

जो समर्पण भाव से लिखे

d)

उपरोक्त सभी

16.

शिरीष के फूलों से व्यक्ति को कौन सा गुण ग्रहण करना चाहिए ?

a)

सुख दुख से परे होना

b)

आठों पहर मौज में रहना

c)

लू में से भी जीवन रस खींचना

d)

उपरोक्त सभी

17.

कालिदास को अनासक्त योगी क्यों कहा गया है ?

a)

योगी ही मेघदूत जैसी सरस रचना लिख सकता है

b)

बाहरी सुख-दुख से प्रभावित हुए बिना रहना

c)

फक्कड़ाना मस्ती में जीवन जीना

d)

उपरोक्त सभी

18.

'अनासक्ति' का क्या आशय है ?

a)

व्यक्तिगत सुख दुख से परे

b)

रुचि अरुचि से परे

c)

सौंदर्य को उसके सही रूप में देखना

d)

उपरोक्त सभी

19.

कालिदास , सुमित्रानंदन पंत और रवींद्रनाथ में कौन सा गुण समान था ?

a)

अनासक्त कवि होना

b)

व्यक्तिगत राग द्वेष से परे होना

c)

सौंदर्य का वास्तविक रूप समझने में सक्षम होना

d)

उपरोक्त सभी

20.

'देश का एक बूढ़ा' का संकेत किसकी ओर है ?

a)

रवींद्रनाथ

b)

सुमित्रा नंदन पंत

c)

महात्मा गांधी

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

21.

तेज धूप में भी सरस रहने वाला शिरीष का फूल हमें क्या प्रेरणा देता है ?

a)

कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी मस्त बने रहने की प्रेरणा

b)

फक्कड़ जीवन जीने की प्रेरणा

c)

संघर्षशील बने रहने की प्रेरणा

d)

उपरोक्त सभी

22.

शकुंतला के चित्र को पूर्णता किस प्रकार मिली ?

a)

जब उसमें रंग भर दिया गया

b)

जब उसका चित्र पूरा बना दिया गया

c)

जब उसके कानों में शिरीष के फूल को व गले में शुभ्र मृणाल का हार डाला गया

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

23.

पलाश और अमलतास के फूलों में क्या समानता होती है ?

a)

दोनों पर कुछ समय के लिए फूल आते हैं

b)

दोनों के फूल रंगीन होते हैं

c)

दोनों के फूल अल्पायु होते हैं

d)

उपरोक्त सभी

24.

शिरीष के पुष्प ने लेखक को क्यों आकर्षित किया ?

a)

जेठ का महीना था

b)

लेखक वृक्षों के नीचे बैठा था

c)

भयंकर गर्मी में भी शिरीष फूल रहा था

d)

उपरोक्त सभी

25.

'न ऊधो का लेना , न माधो का देना' l इस मुहावरे का क्या अर्थ है ?

a)

ऊधो से कुछ न लेना

b)

माधो को कुछ न देना

c)

किसी से कोई मतलब न होना

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

26.
 शिरीष के फूल कौनसी ऋतु में आने शुरू हो जाते हैं ?
a)
हेमंत ऋतु में
b)
शिशिर ऋतु में
c)
बसंत ऋतु में
d)
वर्षा ऋतु में
27.
 वनस्पति शास्त्री के अनुसार शिरीष का पेड़ कहाँ से रस खींचता है ?
a)
जीवमंडल से
b)
भूमंडल से
c)
सौरमंडल से
d)
वायुमंडल से
28.
 लेखक के अनुसार शिरीष के समान मस्त और बेपरवाह परन्तु सरस और मादक कौनसे कवि हैं ?
a)
महाकवि तुलसीदास जी
b)
महाकवि कालिदास जी
c)
संत कबीरदास जी
d)
महाकवि सूरदास जी
29.
 शंकुतला के कानों में किस पुष्प के कुंडल थे ?
a)
पलाश पुष्प के
b)
गुलमोहर पुष्प के
c)
शिरीष पुष्प के
d)
चम्पा पुष्प के
30.
 शिरीष की तुलना किससे की गई है ?
a)
जयशंकर प्रसाद से
b)
सुमित्रानंदन पंत से
c)
महात्मा गाँधी से
d)
मैथलीशरण गुप्त से
31.
 आरग्वध का पेड़ गर्मी में कितने दिनों के लिए फलता फूलता है ?
a)
आठ-दस दिन के लिए
b)
दस बारह दिनों के लिए
c)
दस पंद्रह दिनों के लिए
d)
पन्द्रह -बीस दिनों के लिए
32.
 मंगल-जनक वृक्षों को कहाँ के रईस अपनी वृक्ष वाटिका की चारदीवारी के पास लगाया करते थे ?
a)
चीन के
b)
भारत के
c)
श्रीलंका के
d)
नेपाल के
33.
 लेखक किसके लिए लोहे के पेड़ बनवाने की बात कह रहा है ?
a)
छोटे नरपति के लिए
b)
लम्बे नरपतियों के लिए
c)
पतले नरपतियों के लिए
d)
तुंदिल नरपतियों के लिए