Font size
Worksheetsसंविधान का निर्माण (Making of the Constitution)
Total questions: 30
Worksheet time: 10mins
1.भारत में संविधान सभा के गठन का विचार वर्ष 1934 में पहली बार.....................ने रखा।
(A) एम.एन. रॉय
(B)पंडित जवाहरलाल नेहरू
(C)ब्रिटिश सरकार के कैबिनेट मंत्री सर स्टैफोर्ड क्रिप्स
(D) मुस्लिम लीग
2.भारत में एक कैबिनेट मिशन को भेजा गया। इस मिशन ने दो संविधान सभाओं की मांग को ठुकरा दिया लेकिनउसने ऐसी संविधान सभा के निर्माण की योजना सामने रखी, जिसने मुस्लिम लीग को काफी हद तक संतुष्ट कर दिया।
सत्य
असत्य
3.संविधान सभा की पहली बैठक ........................ को हुई।
(A)26जनवरी ,1950
(B)9 दिसंबर, 1949
(C) 9 दिसंबर, 1946
(D)26जनवरी ,1949
4. संविधान निर्माण का कार्य कब पूरा हुआ ?
(A)26 नवंबर, 1950
(B)26 जनवरी ,1950
(C) 26जनवरी ,1949
(D)26 नवंबर, 1949
5.संविधान सभा ने.......................................राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया |
(A)24 जनवरी, 1950
(B)26जनवरी ,1950
(C)22 जुलाई, 1947
(D)13 दिसंबर, 1946
6.संविधान सभा ने.......................................राष्ट्रीय गान को अपनाया |
(A)24 जनवरी, 1950
(B)26जनवरी ,1950
(C)22 जुलाई, 1947
(D)13 दिसंबर, 1946
7. 26 नवंबर, 1949 को अपनाए गए संविधान में प्रस्तावना. ........ अनुच्छेद और .... अनुसूचियां थीं।
(A)396 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां
(B)395 अनुच्छेद और 10 अनुसूचियां
(C)395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां
(D)396 अनुच्छेद और 10 अनुसूचियां
8.संविधान के तीसरे भाग में छह मौलिक अधिकारों" का वर्णन किया गया है।
"धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार" कौन से अनुच्छेद में वर्णित हैं?
(A)अनुच्छेद 14-18
(B)अनुच्छेद 19-22
(C)अनुच्छेद 23-24
(D)अनुच्छेद25-28
9.संविधान के 4ए भाग में 1 मौलिक कर्तव्यों का जिक्र किया गया है (जिसमें केवल एक अनुच्छेद 51-क है)। इसके तहत प्रत्येक भारतीय का यह कर्तव्य होगा कि वह -
(A)संविधान, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करे
(B)राष्ट्र की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करें
(C)हमारी मिश्रित संस्कृति की समृद्ध धरोहर का अनुरक्षण करें
(D)सभी लोगों में आपसी भाईचारे की भावना का विकास करें,
10.भारत का संविधान धर्मनिरपेक्ष है। इसलिए यह किसी धर्म विशेष को भारत के धर्म के तौर पर मान्यता नहीं देता। संविधान के निम्नलिखित प्रावधान भारत के धर्मनिरपेक्ष लक्षणों को दर्शाते हैं:
(A)वर्ष 1976 के 42वें संविधान संशोधन द्वारा संविधान की प्रस्तावना में 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द को जोड़ा गया।
(B)धर्म के नाम पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा (अनुच्छेद-15)
(C)हर व्यक्ति को किसी भी धर्म को अपनाने व उसके अनुसार पूजा-अर्चना करने का समान अधिकार है (अनुच्छेद 25)।
(D)किसी भी सरकारी शैक्षिक संस्थान में किसी प्रकार के धार्मिक निर्देश नहीं दिए जाएंगे (अनुच्छेद28)
11.भारत के राष्ट्रीय ध्वज में धर्मचक्र में अरों (Spokes) की संख्या कितनी है?
(A)22
(B)23
(C)24
(D)25
12.भारत में लाखों विकलांग व्यक्ति रहते हैं, कानून के अंतर्गत उन्हें कौन-से लाभ प्राप्त हैं?
(A)सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों में 18 वर्ष की आयु तक मुफ्त शिक्षा
(B)व्यवसाय स्थापित करने के लिए भूमि के आवंटन में प्राथमिकता
(C)सार्वजनिक भवनों में ढलवां सीढ़ी
(D)उपरोक्त सभी सही है
13.भारत में संविधान के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन मौलिक कर्तव्य नहीं है?
(A)सार्वजनिक चुनाव में मतदान
(B)वैज्ञानिक वृत्ति का विकास
(C)सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा
(D)संविधान को मानना तथा इसके आदर्शों का सम्मान
14.किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन निम्नलिखित में से किस प्रावधान के अनुसार लगाया जा सकता है?
(A)अनुच्छेद 356
(B)अनुच्छेद 360
(C)अनुच्छेद 352
(D)अनुच्छेद 362
15.भारतीय संविधान द्वारा राज्य विधानसभाओं और लोकसभा के चुनाव के आधारस्वरूप सार्वभौम वयस्क मताधिकार को अपनाया गया है।वर्ष 1989 में 61वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1988 के द्वारा मतदान करने की उम्र को 21 वर्ष से घटाकर/बढ़ाकर
.... वर्ष कर दिया गया था।
(A)24 वर्ष
(B)18 वर्ष
(C)23 वर्ष
(D)19 वर्ष
16.आपातकाल के दौरान देश की पूरी सत्ता केंद्र सरकार के हाथों में आ जाती है और राज्य केंद्र के नियंत्रण में चले जाते हैं।अनुच्छेद-352
में कौन से आपातकाल का वर्णन किया गया हैं?
(A)राष्ट्रीय आपातकाल
(B)राज्य में आपातकाल (राष्ट्रपति शासन )
(C)वित्तीय आपातकालः
(D)उपरोक्त सभी सही है
17.संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त भाषाएं (मूल रूप से 14 मगर फिलहाल 22)हैं ।
इन भाषाओं का वर्णन संविधान की कौन सी अनुसूची में हैं
(A)चौथी अनुसूची
(B)आठवीं अनुसूची
(C)सातवीं अनुसूची
(D)पांचवीं अनुसूची
18.धर्मनिरपेक्ष शब्द को भी .................. संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा जोड़ा
(A)40वें
(B)41वें
(C)42वें
(D)43वें
19.निम्नलिखित में से कौन से अधिकार को 44वें अधिनियम 1978 द्वारा मूल अधिकारों की सूचि से हटाकर कानूनी अधिकार बना दिया गया है ?
(A)धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 25-28)
(B)संपत्ति का अधिकार (अनुच्छेद 31)
(C)समता का अधिकार (अनुच्छेद 14-18)
(D)संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार (अनुच्छेद 29-30)
20.बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 द्वारा बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 को संशोधित कर दिया।संशोधन अधिनियम ......... के बच्चों क सभी व्यवसायों एवं प्रक्रियाओं में रोजगार निषिद्ध करता है
(A)21 वर्ष से कम आयु
(B)18 वर्ष से कम आयु
(C)16 वर्ष से कम आयु
(D)14 वर्ष से कम आयु
21.यद्यपि स्वर्ण सिंह समिति ने संविधान में आठ मूल कर्तव्यों को जोड़े जाने का सुझाव दिया था, लेकिन 42वें संविधान संशोधन अधिनियम (1976) द्वारा .............को जोड़ा गया।
(A)10 मूल कर्तव्यों
(B)11 मूल कर्तव्यों
(C)12 मूल कर्तव्यों
(D)14 मूल कर्तव्यों
22.राष्ट्रपति का निर्वाचन जनता प्रत्यक्ष रूप से नहीं करती बल्कि एक निर्वाचन मंडल के सदस्यों द्वारा उसका निर्वाचन किया जाता है। इसमें निम्न लोग शामिल होते हैं:
(A) संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य,
(B)राज्य विधानसभा के निर्वाचित सदस्य,
(C)केंद्रशासित प्रदेशों दिल्ली व पुडुचेरी विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य ।
(D)उपरोक्त सभी सही है
23.प्रधानमंत्री का पद ग्रहण करने करने से पूर्व राष्ट्रपति उसे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाता है। पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुये प्रधानमंत्री कहता है किः
(A) मैं भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा।
(B)मैं भारत की प्रभुता एवं अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा।
(C) मैं श्रद्धापूर्वक एवं शुद्ध अंतरण से अपने पद के दायित्वों का निर्वहन करूंगा।
(D)मैं भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना सभी प्रकार के लोगों के प्रति संविधान और विधि के अनुसार न्याय करूंगा।
24.संविधान के अनुसार भारत की संसद के तीन अंग हैं-निम्न में से कौन सा इसका अंग नही है ?
(A)प्रधानमंत्री
(B)राष्ट्रपति,
(C)लोकसभा
(D)राज्यसभा
25.लोकसभा के नियमों के तहत 'सदन का नेता' का अभिप्राय है
(A)उपराष्ट्रपति
(B)राष्ट्रपति
(C)प्रधानमंत्री
(D)उपरोक्त सभी सही है
26.भारतीय संविधान की प्रस्तावना क्या है?
(A) मौलिक कर्तव्यों की एक सूची
(B)संविधान के उद्देश्यों और सिद्धांतों का विवरण
(C)मौलिक अधिकारों की सूची
(D)सरकार की संरचना का विवरण
27.संविधान की व्याख्या करने वाला अंतिम प्राधिकारी कौन है?
(A) राष्ट्रपति
(B) प्रधान मंत्री
(C) सर्वोच्च न्यायालय
(D) संसद
28.संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों से संबंधित है?
(A)अनुच्छेद 36-51
(B)अनुच्छेद 52-70
(C)अनुच्छेद 71-80
(D)अनुच्छेद 81-95
29.किस संशोधन ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों को संवैधानिक मान्यता प्रदान की?
(A)69वां संशोधन
(B)72वां संशोधन
(C)73 वां और 74वां संशोधन
(D)76वां संशोधन
30.संसद में विधेयक कौन पेश कर सकता है?
(A)केवल प्रधान मंत्री
(B)केवल राष्ट्रपति
(C)केवल संसद सदस्य
(D)संसद के किसी भी सदन का कोई भी सदस्य
