wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Grade 9-Muhavre2

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

सच्चे शूरवीर देश की रक्षा में प्राणों की ……………….. हैं। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-

a)

I. बाजी लगा देते हैं।

b)

II. जान लगा देते हैं।

c)

III. ताकत लगा देते हैं।

d)

IV. आहुति लगा देते हैं।

2.

विद्वान और वीर होकर भी रावण की ……………….. पड़ गया था कि उसने माता सीता का अपहरण किया। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-

a)

I. अंधों में काना राजा

b)

II. एक पंथ दो काज

c)

III. अक्ल पर पत्थर

d)

IV. पैरों पर खड़ा होना

3.

विवाह के अवसर पर दिन भर मेहमानों के स्वागत में लगे रहने से मेरा ……………….. रहा हैं। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-

a)

I. अंग-अंग ढीला होना

b)

II. शरीर थक जाना

c)

III. अपना हाथ जगन्नाथ

d)

IV. पैरों पर खड़ा होना

4.

आजकल ऐसी-ऐसी इमारते बनने लगी है, जो ……………….. है। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-

a)

I. बाजी लगा देना

b)

II. आसमान से बातें करना

c)

III. ताकत लगा देना

d)

IV. आहुति लगा देना

5.

तुम तो कभी दिखाई ही नहीं देते, तुम्हें देखने को तरस गया, ऐसा लगता है कि तुम ……..…… गए हो। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-

a)

I. ईद के चाँद होना।

b)

II. कहीं गुम होना।

c)

III. घर से बाहर न निकलना।

d)

IV. ईद के सूरज होना।

6.

विद्यार्थी को केवल ……………….. नहीं होना चाहिए, बल्कि स्वस्थ शरीर और उन्नत मस्तिष्क वाला होनहार युवक होना है। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-

a)

I. अंधों में काना राजा

b)

II. किताब में मग्न होना

c)

III. किताब का कीड़ा होना

d)

IV. पैरों पर खड़ा होना

7.

जब सबके सामने राजू का झूठ पकड़ा गया तो उसके लिए ……………….. वाली बात हो गई। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-

a)

I. अत्यन्त लज्जित होना

b)

II. चुल्लू भर पानी में डूब मरना

c)

III. चुल्लू भर सागर में डूब मरना

d)

IV. आग बबूला हो जाना

8.

अध्यापक ने विद्यार्थियों को समझाया कि हमें कभी ……………….. नहीं करनी चाहिए, वरना पछताना पड़ेगा। रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-

a)

I. छोटा मुँह बड़ी बात।

b)

II. छोटा कद बड़ी बात।

c)

III. छोटा दिन बड़ी रात।

d)

IV. छोटी बात बड़ा मुँह।

9.

हम लोगों की ओट में ये जिस तरह धीरे-धीरे बातें कर रहें है, उससे मुझे ……………….. है। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-

a)

I. दाल में काला होना

b)

II. दाल में सफेद होना

c)

III. दाल में काला-पीला होना

d)

IV. दाल ही का काला होना

10.

जब पिता की मृत्यु हो गई तो राकेश को ……………….. गया। उपयुक्त महुावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-

a)

I. आटे-दाल का भाव मालूम होना

b)

II. दुनियादारी का ज्ञान होना

c)

III. कटु परिस्थिति का अनुभव होना

d)

IV. दुनियादारी या कटु परिस्थिति का अनुभव होना