Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Hindi Reading Comprehension - Grade 4

Total questions: 2

Worksheet time: 24mins

Name
Class
Date
1-6.

एक चिड़िया थी उसने एक पोटली बना ली और अच्छा या बुरा जो भी उसके साथ होता था वह एक छोटा सा पत्थर उस पोटली में डाल देती थी कुछ ही दिनों में उसकी पोटली बहुत भारी हो गयी जिस कारण वह चिड़िया उड़ नही पा रही थी । कुछ और दिन वीतने पर उसका चलना फिरना भी मुश्किल हो गया । हम भी अगर पुरानी अप्रिय बातों को भूलकर भविष्य के पथ पर अग्रसर नहीं होंगे तो हम कभी वर्तमान का आंनद नहीं ले पाते है ।

1.

चिड़िया उड़ क्‍यों नहीं पा रही थी ?

4 lines
2.

चिड़िया पोटली में क्या डाल देती थी ?

4 lines
3.

चिड़िया उड़ क्‍यों नहीं पा रही थी ?

4 lines
4.

कुछ और दिन बीतने पर क्या हुआ ?

4 lines
5.

इस गदयांश से हमें क्‍या शिक्षा मिलती है ?

4 lines
6.

विलोम शब्द लिखो –आसान

4 lines
7-9.

कार्टूनों की अपनी दुनिया है, ठीक मनुष्यों की दुनिया की तरह लुभावनी। कार्टून ऐसा चित्र होता है, जिसे देखकर मन खुश हो जाता है। आजकल तो कार्टूनों के माध्यम से अनेक तरह के रोचक कार्यक्रम दिखाए जाने लगे हैं। कार्टून बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी अच्छे लगते हैं। नीरस और उबाऊ विषय भी कार्टून के द्वारा सरस व रोचक बन जाते हैं। इसलिए बच्चे कार्टून की किताब मिलते ही उस पर झपट पड़ते हैं और जब तक वह खत्म न हो जाए, पढ़ना, खेलना, सोना यहां तक कि खाना भी भूल जाते हैं। जब ये कार्टून दूरदर्शन पर दिखाए जाते हैं तो इन जीते-जागते, हंसते-बोलते कार्टूनों में सब खो जाते हैं।

7.

कार्टून क्या होते हैं ?

4 lines
8.

कार्टून के द्वारा नीरस और उबाऊ विषय भी सरस व रोचक बन जाते हैं।

a)

True

b)

False

9.

कैसे पता चलता है कि बच्चे कार्टून पंसद करते हैं ?

4 lines