Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अपठित गद्यांश

Total questions: 1

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1-5.

सफलता चाहने वाले मनुष्य का प्रथम कर्त्तव्य यह देखना है कि उसकी रुचि किन कार्यों की ओर अधिक है। यह बात गलत है कि हर कोई मनुष्य हर एक काम कर सकता है। लार्ड वेस्टरफील्ड स्वाभाविक प्रवृत्तियों के काम को अनावश्यक समझते थे और केवल परिश्रम को ही सफलता का आधार मानते थे। इसी सिद्धांत के अनुसार उन्होंने अपने बेटे स्टेनहोप को जो सुस्त ढीला-ढाला, असावधान था, सत्पुरुष बनाने का प्रयास किया। वर्षों परिश्रम करने के बाद भी लड़का ज्यों का त्यों रहा और जीवन-भर योग्य न बन सका। स्वाभाविक प्रवृत्तियों को जानना कठिन भी नहीं है। बचपन के कामों को देखकर बताया जा सकता है कि बच्चा किस प्रकार का मनुष्य होगा। प्रायः यह संभावना प्रबल होती है कि छोटी आयु में कविता करने वाला कवि, सेना बनाकर चलने सेनापति, भुट्टे चुराने वाला चोर-डाकू,पुर्जे कसने वाला मैकेनिक और विज्ञान में रुचि रखने वाला वैज्ञानिक बनेगा।जब यह बात विदित हो जाए कि बच्चे की रुचि किस काम की ओर है, तब यह करना चाहिए कि उसे उसी विषय की ऊँची शिक्षा दिलाई जाए। ऊँची शिक्षा प्राप्त करके मनुष्य अपने काम- धंधे में कम परिश्रम से अधिक सफल हो सकता है। जिनके काम-धंधे का पूर्ण प्रतिबिंब बचपन में नहीं दिखता, अपवाद ही हैं । प्रत्येक मनुष्य में एक विशेष कार्य को अच्छी तरह करने की शक्ति होती है। वह बड़ी दृढ़ और उत्कृष्ट होती है। वह  देर तक नहीं छिपती। उसी के अनुकूल व्यवसाय चुनने से ही सफलता मिलती है। जीवन में यदि आपने सही कार्यक्षेत्र चुन लिया तो समझ लीजिए कि बहुत बड़ा काम कर लिया।

1.

लार्ड वेस्टरफील्ड का क्या सिद्धांत था ?

a)

परिश्रम ही सफलता का आधार है|

b)

कविता करने वाला कवि होगा

c)

मनुष्य एक काम कर सकता है

d)

सेना बनाकर चलने वाला सेनापति होता है

2.

स्टेनहोप के विषय में कौन सी बात सही नहीं है ?

a)

वह सुस्त ढीला-ढाला, असावधान था     

b)

वह बड़ा होकर सत्पुरुष बन गया।

c)

वह जीवन-भर योग्य न बना। 

d)

पिता ने अपने सिद्धांत का स्टेनहोप पर परीक्षण किया।

3.

बालक आगे चलकर कैसा मनुष्य बनेगा इसका अनुमान कैसे लगाया जा सकता है?

a)

उसके बचपन के कार्यों को देखकर

b)

उसकी बातों को सुनकर       

c)

उसकी चाल को देखकर

d)

उसके पढ़ने को देखकर

4.

सही कार्यक्षेत्र चुनने के क्या लाभ हैं ?

a)

मनुष्य अपने व्यवसाय को चुन लेता है

b)

मनुष्य अपने कार्यों में सफल नहीं होता

c)

मनुष्य को अपने कार्यों में सफलता मिलती है

d)

सभी विकल्प सही हैं।

5.

निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढिए। तत्पश्चात नीचे दिए विकल्पों में से उचित विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए।

कथन(A) : सफ़लता चाहने वाले मनुष्य को अपनी रुचि के कार्यों में उच्च शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए।

कारण (R):उच्च शिक्षा प्राप्त कर कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्यक्षेत्र में सफ़ल हो सकता है।

a)

1.    कथन (A) सही है , कारण (R) गलत है।

b)

1.    कथन (A) गलत है , कारण (R) सही है।

c)

1.    कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता।

d)

1.    कथन (A) (R) और कारण (A) (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।