Worksheetsअपठित गद्यांश
Total questions: 1
Worksheet time: 5mins
गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे लिखे बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उचित उत्तर दीजिए।
निंदा की ऐसी ही महिमा है। दो-चार निंदको को एक जगह बैठकर निंदा में निमग्न देखिए और तुलना कीजिए, दो चार ईश्वर भक्तों से जो रामधुन गा रहे हैं। निंदको की-सी एकाग्रता, परस्पर आत्मीयता, निमग्नता भक्तों में दुर्लभ है। इसलिए संतों ने निंदको को “आंगन कुटी छवाय” पास रखने की सलाह दी है कुछ मिशनरी निंदक मैने देखे हैं। उनका किसी से बैर नहीं, द्वेष नहीं। वे किसी का बुरा नहीं सोचते पर चौबीस घंटे वे निंदा-कर्म में पवित्र भाव से लगे रहते हैं। प्रसंग आने पर ये अपने बाप की पगड़ी भी उसी आनंद से उछालते हैं, जिस आनंद से अन्य लोग दुश्मन की। निंदा इनके लिए टॉनिक होती है। ईर्ष्या- द्वेष से प्रेरित निंदा भी होती है। लेकिन इसमे वह मज़ा नहीं जो मिशनरी भाव निंदा करने में है। निंदकों को दंड देने की जरूरत नहीं वे खुद ही दंडित होते हैं आप चैन से सोइए, वह जलन के कारण सो नहीं पाता। ईर्ष्या- द्वेष से चौबीसों घंटे जलता है और निंदा का जल छिड़ककर कुछ शांति अनुभव करता है। ऐसा निंदक बड़ा दयनीय होता है। अपनी अक्षमता से पीड़ित वह बेचारा दूसरे की सक्षमता के चाँद को देखकर सारी रात श्वान जैसा भौंकता है। उसे और क्या दंड चाहिए? निरंतर अच्छे काम करते जाने से उसका दंड भी सख्त होता जाता है, जैसे-एक कवि ने एक अच्छी कविता लिखी, ईष्याग्रस्त निंदक को कष्ट होगा। अब अगर एक और अच्छी कविता लिख दी, तो उसका कष्ट दुगुना हो जाएगा।
लेखक ने किसकी जैसी एकाग्रता को दुर्लभ कहा है?
विद्यार्थियों की
निंदकों की
भक्तों की
संतों की
निंदको को कितने पास रखने की सलाह संतो ने दी है ?
आंगन कुटी छवाय
पड़ोस में
बहुत दूर
इनमें से कोई नहीं
निंदक सो नहीं पाता हैं क्योंकि-
वह पवित्र कर्म कर रहा होता है।
वह ईर्ष्या-द्वेष से जल जल रहा होता है।
वह आनंद प्राप्त करता है।
वह शांति का अनुभव करता है।
निंदक का कष्ट बढ़ता जाता है क्योंकि-
वह अपनी अक्षमता से पीड़ित होता है।
वह बेचारा दूसरे की सक्षमता से जलता है।
वह दूसरे की सफलता से ईष्याग्रस्त रहता है।
उपरोक्त सभी ।
(5) निम्नलिखित कथन (A) और कारण (B) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। फिर नीचे दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए-
कथन (A) निंदको की-सी एकाग्रता, परस्पर आत्मीयता, निमग्नता भक्तों में दुर्लभ है।
कारण (R) लगातार अच्छे काम करते जाने से निंदक का दंड भी सख्त होता जाता है।
1. कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) गलत है।
1. कथन (A) गलत है। लेकिन कारण (R) सही है
1. कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
1. कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं लेकिन कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
