NEW
Font size
WorksheetsQuiz 1, हमारे आस-पास के पदार्थ
Total questions: 15
Worksheet time: 5mins
ठोस अमोनियम क्लोराइड (NH CI) को गर्म करने पर वह सीधे वाष्प अवस्था में बदल जाता है इस प्रकार के परिवर्तन को क्या कहते हैं?
क्वथन
वाष्पीकरण
ऊर्ध्वपातन
द्रवन
शुष्क बर्फ़ से क्या भाव है ?
सुखी बर्फ
जमी हुई बर्फ
ठोस नाइट्रोजन
ठोस कार्बन डाइऑक्साइड
0°C को आमतौर पर कितने कैल्विन के बराबर लिया जाता है-
0°C = 273K
0°C = 273.16K
0°C = 273.48K
0°C = 273.12 K
किस अवस्था में कणों की गति अनियमित और अत्यधिक तीव्र होती है ?
ठोस
गैस
द्रव
इनमें से कोई नहीं
तेज धूप वाले दिन लोग अपने घरों के खुले स्थानों और छतों पर छिड़काव करते हैं ताकि गर्म सतह शीतल हो जाए। इसका कारण क्या है ?
वाष्पीकरण से ठंडक उत्पन्न होती है
वाष्पीकरण से नमी बढ़ती है
वाष्पीकरण से वाष्प बढ़ जाते हैं
वाष्पीकरण से सतह शुष्क हो जाती है।
बर्फ़ का गलनांक (पिघलाव बिन्दु ) है -
273.16 K
273.48 K
274 K
272 K
हथेली पर एसीटोन / पेट्रोल / स्पिरिट लगने से ठंडक महसूस होती है। क्यों ?
अपनी प्रकृति के कारण
वाष्पीकरण के कारण
संवहन के कारण
संचरण के कारण।
तेज़ गति की वायु से वाप्पण _____ होता है।
तेज
शून्य
धीमा
अप्रभावित
वाष्प कणों में 373K (100°C) पर पानी के कणों की तुलना में...... ऊर्जा होती है।
कम
समान
शून्य
अधिक
वायु में आर्द्रता (नमी) अधिक होने से वाष्पीकरण की दर पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
बढ़ जाती है
घट जाती है।
कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
घटती-बढ़ती है।
गर्मियों में सूती कपड़े पहनने चाहिए ताकि-
सूती कपड़े पसीना अवशोषित कर लें
सूती कपड़े पसीने को वाष्पीकृत कर दें
सूती कपड़े पसीने को अपने भीतर अवशोषित न करें
सूती कपड़े शरीर को सुरक्षित रख सकें।
किसी बर्तन में बर्फ़ीला पानी रखने से बर्तन के बाहरी तल पर पानी की बूंदें नजर आती हैं, क्यों ?
वायु में उपस्थित जल वाष्प द्रव अवस्था में बदल जाते हैं
बर्तन के भीतर से जल की बूंदें बाहर आ जाती हैं
बर्तन पर जल की बूंदें हवा से इकट्ठी हो जाती हैं
इनमें से कोई कारण नहीं ।
जल का क्वथनांक जो कि 100°C होता है का मान कैल्विन में कितना होगा ?
273K
373K
173K
473K
ठोस का तापमान बढ़ने से उसके कणों में कौन-सी ऊर्जा बढ़ जाती है ?
प्रकाश ऊर्जा
स्थितिज ऊर्जा
ध्वनि ऊर्जा
गतिज ऊर्जा
किसी ठोस का गलनांक उसके कणों के बीच के किस बल के सामर्थ्य को दर्शाता है ?
विकर्षण बल को
प्रतिक्रिया बल को
घर्षण बल को
आकर्षण बल को
