wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

12 सर्वनाम 001

Total questions: 50

Worksheet time: 25mins

Name
Class
Date
1.

निम्नलिखित में से किस शब्द का प्रयोग दो सर्वनाम में होता है

a)

आप

b)

हम

c)

कोई

d)

क्या

2.

निश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरणहै

a)

यह

b)

जैसा

c)

कोई

d)

कौन

3.

अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरणहै

a)

यह

b)

जैसा

c)

कोई

d)

कौन

4.

सर्वनाम का उदाहरण नहीं है

a)

यह

b)

कौन

c)

कोई

d)

दसगुना

5.

अनिश्चयवाचक सर्वनाम का "करण कारक" बहुवचन रूप होगा

a)

किन्हीं को

b)

किन्हीं से

c)

किन्हीं की

d)

किन्हीं का

6.

अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण नहीं है

a)

कुछ भी

b)

कुछ-न-कुछ

c)

सब कुछ

d)

जो ,वह

7.

अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है

a)

वह

b)

जो

c)

कोई

d)

कौन

8.

'वह एक अच्छा छात्र है 'वाक्य में निश्चयवाचक सर्वनाम कौनसा है

a)

वह

b)

एक

c)

छात्र

d)

अच्छा

9.

निम्नलिखित में से सर्वनाम का उदाहरण है

a)

वह

b)

पढ़ना

c)

घर

d)

गहरा

10.

कौन सा समूह प्रश्नवाचक सर्वनामों का उदाहरण है

a)

वह उसकी हम

b)

किसी तुम क्या

c)

जिसे जैसा हमारा

d)

कौन किसे कब

11.

निम्नलिखित में से सर्वनाम का उदाहरण है

a)

ताजा

b)

सोना

c)

मैं

d)

हिमालय

12.

निजवाचक सर्वनाम का प्रयोग निम्नलिखित में से किसी वाक्य में हुआ है

a)

आप मेरे सिर ऑंखों पर हैं

b)

आज अपनापन कहॉं है

c)

आप भला तो जग भला

d)

उपर्युक्त सभी

13.

हिंदी में सर्वनाम की संख्या कितनी है

a)

6

b)

7

c)

8

d)

5

14.

सर्वनाम किसे कहते हैं

a)

विशेषण के बदले आते हैं

b)

क्रिया के साथ जुड़कर आते हैं

c)

संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं

d)

इनमें से कोई नहीं

15.

किस क्रम में निश्चयवाचक सर्वनाम का सही उदाहरण है

a)

अरे नालायक! तू इधर क्या कर रहा है?

b)

आपका शुभ नाम क्या है?

c)

कोई कुछ भी कहे हमें क्या?

d)

इस पुस्तक को देखो यह कितनी उपयोगी है।

16.

पुरुषवाचक सर्वनाम में 'उत्तम पुरुष' के लिए प्रयुक्त होता है

a)

क्या

b)

मैं, हम, हमारा

c)

कुछ, कोई

d)

इनमें से कोई नहीं

17.

निजवाचक सर्वनाम का प्रयोग नीचे किस वाक्य में हुआ है

a)

अपनों से क्या छिपाना

b)

मैं अपने आप ही चला आता

c)

भगवान मुझे अपना ले

d)

उपर्युक्त सभी

18.

वह 'किसे 'देख रहा है ? वाक्य में रेखांकित शब्द का परिचय है ?

a)

प्रश्नवाचक सर्वनाम, उभयलिंगी, एकवचन, कर्मकारक

b)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम, उभयलिंगी, एकवचन, कर्मकारक

c)

प्रश्नवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्मकारक

d)

इनमें से कोई नहीं

19.

सर्वनाम किसके बदले में आता है

a)

विशेषण

b)

संज्ञा

c)

क्रिया

d)

वचन

20.

'किस-किस से झगड़ा करते फिरोगे' रेखांकित पद है।

a)

विशेषण

b)

संज्ञा

c)

प्रविशेषण

d)

सर्वनाम

21.

क्या आप घर भी जाएंगे? वाक्य में रेखांकित पद है

a)

विशेषण

b)

संज्ञा

c)

क्रिया

d)

सर्वनाम

22.

वह खाना खा रहा है, में कौन सा शब्द सर्वनाम है

a)

वह

b)

खाना

c)

खा रहा

d)

इनमें से कोई नहीं

23.

निम्नलिखित में कौन सा शब्द सर्वनाम है

a)

ताजमहल

b)

बुढ़ापा

c)

पतला

d)

उन्होंने

24.

इसमें से किसी वाक्य में संबंध वाचक सर्वनाम हैं

a)

जिसे भी देखता हूं ,वही व्यस्त है

b)

मैं अपना काम स्वयं करता हूं

c)

वह स्वत: संभल गया

d)

कोई कुछ भी कहे, हमें क्या

25.

निम्नलिखित जोड़ों में से उत्तम पुरुष वाले जोड़ों को पहचानिए

a)

मैं हम

b)

तू तुम

c)

वह वे

d)

इससे इन्होंने

26.

'यह' किसका पराक्रमी बालक है, इस वाक्य में 'यह' किसका द्योतक हैं

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंधवाचक सर्वनाम

27.

निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित सर्वनाम का प्रकार बताइए। जो परिश्रम करेगा वह सफल होगा

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंधवाचक सर्वनाम

28.

"शास्त्रों की बात में कविता का दखल समझना यह भी धर्म के विरुद्ध है।"इस वाक्य में 'यह' किस प्रकार का सर्वनाम है

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंधवाचक सर्वनाम

29.

"जो करेगा सो भरेगा।"इस वाक्य में 'जो' और 'सो' किस प्रकार का सर्वनाम है

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंधवाचक सर्वनाम

30.

निम्नांकित में से किस सर्वनाम का प्रयोग विशेषण के समान भी होता है

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

उपयुक्त तीनों

31.

'यह' कोई नहीं नया काम नहीं है ---किस सर्वनाम का उदाहरण है

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

उपयुक्त तीनों

32.

'आप' सर्वनाम उदाहरण है

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

उपयुक्त तीनों

33.

"धीरे-धीरे बोल 'कोई' सुन न ले" वाक्य में कोई कौन-सा सर्वनाम है

a)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

प्रश्नवाचक सर्वनाम

34.

निम्नलिखित प्रश्न में सर्वनाम के भेद बताइए।

"इस वर्ष भी उसी को पुरुस्कृत किया जाएगा"

a)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

प्रश्नवाचक सर्वनाम

35.

निम्नलिखित प्रश्न में सर्वनाम के भेद बताइए।

"जिसको हमने बुलाया था वह आया है।"

a)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंधवाचक सर्वनाम

36.

निम्नलिखित प्रश्न में सर्वनाम के भेद बताइए।

"वह स्वत: ही जान जाएगा"

a)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

प्रश्नवाचक सर्वनाम

37.

निम्नलिखित प्रश्न में सर्वनाम के भेद बताइए।

"शायद कमरे में कोई छुपा है"

a)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

प्रश्नवाचक सर्वनाम

38.

निम्नलिखित प्रश्न में सर्वनाम के भेद बताइए।

"कुछ खिलौने खरीद लाओ"

a)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

प्रश्नवाचक सर्वनाम

39.

निम्नलिखित प्रश्न में सर्वनाम के भेद बताइए।

"जो डर जाता है, वह आगे नहीं बढ़ता।"

a)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंध वाचक सर्वनाम

40.

निम्नलिखित प्रश्न में सर्वनाम के भेद बताइए।

"कहीं वह रास्ता भटक तो नहीं गया।"

a)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंध वाचक सर्वनाम

41.

निम्नलिखित प्रश्न में सर्वनाम के भेद बताइए।

"यह काम कोई न कोई अवश्य करेगा।"

a)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंध वाचक सर्वनाम

42.

निम्नलिखित प्रश्न में सर्वनाम के भेद बताइए।

"वे भ्रष्टाचार के प्रबल विरोधी थे।"

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंध वाचक सर्वनाम

43.

निम्नलिखित प्रश्न में सर्वनाम के भेद बताइए।

"हम ताजमहल देखने जाएंगे।"

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंध वाचक सर्वनाम

44.

निम्नलिखित प्रश्न में सर्वनाम के भेद बताइए।

"वह आप ही चल दिया"

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंध वाचक सर्वनाम

45.

निम्नलिखित प्रश्न में सर्वनाम के भेद बताइए।

"वह बहुत अच्छा लड़का है"

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंध वाचक सर्वनाम

46.

निम्नलिखित प्रश्न में सर्वनाम के भेद बताइए।

"यह मेरी पतंग है।"

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंध वाचक सर्वनाम

47.

निम्नलिखित प्रश्न में सर्वनाम के भेद बताइए।

"कोई आ रहा है"

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम

b)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंध वाचक सर्वनाम

48.

निम्नलिखित प्रश्न में सर्वनाम के भेद बताइए।

"इस पुस्तक को देखो, यह कितनी उपयोगी है"

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंध वाचक सर्वनाम

49.

उत्तम पुरुष सर्वनाम के किस भेद का एक प्रकार है

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंध वाचक सर्वनाम

50.

जो सर्वनाम शब्द वक्ता श्रोता अथवा किसी अन्य व्यक्ति के लिए प्रयोग किया जाता है उसे क्या कहते हैं

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम

b)

निजवाचक सर्वनाम

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम

d)

संबंध वाचक सर्वनाम