wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

4HL 1

Total questions: 30

Worksheet time: 30mins

Name
Class
Date
1.
जादूगर कैसा दिखाई देता है?
a)
काली खुली जटाओं वाला
b)
बाबाओं जैसा
c)
भूत जैसा
d)
डरावना
2.
कविता में जादूगर किसे कहा गया है?
a)
बादल को
b)
आकाश को
c)
हाथी को
d)
साधु को
3.
बादल को जादूगर क्यों कहा गया है?
a)
बादल अनेक खेल दिखाता है
b)
बादल जादूगर जैसा दिखता है
c)
बादल चीजों को गायब कर देता है
d)
बादल हाथी की तरह दिखता है
4.
पक्षी पंखों के सहारे उड़ते हैं। बादल किसके सहारे उड़ता है?
a)
हवा
b)
पानी
c)
पंख
d)
सूर्य
5.
बादल छू-मंतर पढ़ कर किसको गायब कर देता है?
a)
सूर्य को
b)
तारों को
c)
चाँद को
d)
धरती को
6.
बादल दिन को रात कैसे बना देता है?
a)
सूरज को गायब करके
b)
तारों को निकालकर
c)
चाँद को निकालकर
d)
धरती को ढककर
7.
बादल किसकी तरह धरती तक झुक जाता है?
a)
हाथी के सूँड की तरह
b)
शेर की पूँछ की तरह
c)
गाय के सींगों की तरह
d)
भैंस की पूँछ की तरह
8.
कविता में किसे सबका चित्त लुभाने वाला कहा गया है?
a)
बादल
b)
हाथी
c)
पवन
d)
जादूगर
9.
बादल अपने झोले से क्या टपकाता है?
a)
बूँदें
b)
मोती
c)
तारे
d)
छाया
10.
बादल धरती को कैसे खुश करता है?
a)
वर्षा करके
b)
छाया करके
c)
सूँड नवाकर के
d)
छू-मंतर पढ़ के
11.
ओझल करना शब्द का अर्थ
a)
गायब करना
b)
छुपा लेना
c)
छुपा देना
d)
भगा देना
12.
चित्त शब्द का अर्थ
a)
मन
b)
तन
c)
धन
d)
शरीर
13.
इनमें से बादल रूपी जादूगर कौन सा करतब नहीं दिखाता है?
a)
मिठाई बाँटना
b)
सूर्य को ओझल करना
c)
हाथी की तरह सूँड को झुकाना
d)
बूँदें टपकाना
14.
किस मौसम में बादल को सूर्य को ओझल करना हमें अच्छा नहीं लगता है?
a)
सर्दी में
b)
गर्मी में
c)
बरसात में
d)
पतझड़ में
15.
एक डॉक्टर के झोले में इनमें से क्या सामान नहीं होता है
a)
तराजू
b)
स्टैथोस्कॉप
c)
थर्मामीटर
d)
इंजेक्शन
16.
बस कंडक्टर के झोले में क्या होता है?
a)
टिकट
b)
सीटी
c)
रूपए
d)
सिक्के
17.
चित्त को लुभाना
a)
मन खुश करना
b)
मन दुखी करना
c)
कष्ट देना
d)
परेशान करना
18.
बाजी शब्द के साथ कौन सा प्रत्यय जुड़कर नया शब्द बन सकता है
a)
गर
b)
कर
c)
दर
d)
मर
19.
इनमें से कौन सा हवा शब्द का पर्यायवाची नहीं है?
a)
मेघ
b)
वायु
c)
पवन
d)
अनिल
20.
इनमें से कौन सा आकाश शब्द का पर्यायवाची नहीं है?
a)
नीर
b)
आसमान
c)
नभ
d)
व्योम
21.
इनमें से कौन सा पृथ्वी शब्द का पर्यायवाची नहीं है?
a)
धीर
b)
धरा
c)
धरती
d)
भू
22.
किस दिन का नाम सूर्य के नाम पर है?
a)
रविवार
b)
सोमवार
c)
मंगलवार
d)
वीरवार
23.
जटा शब्द का अर्थ है - लंबे बाल। इनमें से किस-किस की जटा होती है?
a)
नारियल
b)
साधु
c)
जादूगर
d)
डॉक्टर
24.
जादूगर यह कौन कविता किसने लिखी है?
a)
राजनारायण चौधरी
b)
राजकृष्ण चौधरी
c)
राजलक्ष्मी नारायण
d)
चौधरी राजनारायण
25.
कौन नभ में कहीं से भी आ जाता है?
a)
बादल
b)
तारे
c)
सूर्य
d)
चाँद
26.
धरती तक ऐसे झुक जाता, जैसे -------- सूँड नवाता।
a)
हाथी
b)
चूहा
c)
गणेश
d)
शेर
27.
बादल किस मौसम में अधिक आते हैं?
a)
वर्षा ऋतू में
b)
गर्मी में
c)
सर्दी में
d)
पतझड़ में
28.
बादलों के आने पर कौन सा पक्षी नाचने लगता है?
a)
मोर
b)
तोता
c)
कोयल
d)
कबूतर
29.
डाकिए के झोले में क्या नहीं होता है?
a)
थर्मामीटर
b)
पत्र
c)
मनीऑर्डर
d)
पार्सल
30.
वर्षा के देवता को क्या कहते हैं?
a)
इंद्र
b)
विष्णु
c)
शिव
d)
ब्रह्मा