wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

5HL 3

Total questions: 26

Worksheet time: 26mins

Name
Class
Date
1.
चित्रकार सुनसान जगह में क्या कर रहा था?
a)
चित्र बना रहा था
b)
चोरी कर रहा था
c)
सो रहा था
d)
भोजन कर रहा था
2.
कविता में यमराज का मित्र किसे कहा गया है?
a)
शेर को
b)
जादूगर को
c)
चित्रकार को
d)
साँप को
3.
किसको देखकर चित्रकार के होश उड़ गए?
a)
शेर को
b)
साँप को
c)
नाव को
d)
जंगल को
4.
कौन बोला-सुंदर चित्र बना दूँ, बैठ जाइए आप।
a)
चित्रकार
b)
शेर
c)
कवि
d)
लेखक
5.
कौन सारे अंग बटोर कर उकड़ू-मकड़ू बैठ गया?
a)
शेर
b)
चित्रकार
c)
नेवला
d)
हाथी
6.
अब मुँह आप उधर तो करिए जंगल के सरदार। यह बात किसने किसको कही?
a)
चित्रकार ने शेर को
b)
शेर ने चित्रकार को
c)
चित्रकार ने खुद को
d)
शेर ने हाथी को
7.
कौन वहाँ से चुपके से खिसक लिया?
a)
चित्रकार
b)
शेर
c)
हाथी
d)
नाव
8.
नाव कहाँ खड़ी थी?
a)
झील किनारे
b)
जंगल में
c)
नदी में
d)
समुद्र में
9.
शेर को किस बात पर झुँझलाहट हुई?
a)
चित्रकार के भाग जाने पर
b)
चित्रकार द्वारा चित्र न बनाने पर
c)
चित्रकार द्वार मुँह फेर लेने की कहने पर
d)
चित्रकार द्वारा खराब चित्र बनाने पर
10.
नाव जरा ले रोक - यह बात किसने किसको कही?
a)
शेर ने चित्रकार को
b)
चित्रकार ने शेर को
c)
शेर ने कवि को
d)
कवि ने चित्रकार को
11.
शेर और चित्रकार कविता किसने लिखी है?
a)
रामनरेश त्रिपाठी
b)
मुंशी प्रेमचंद
c)
जयशंकर प्रसाद
d)
महादेवी वर्मा
12.
दिए गए शब्द-अर्थों में कौन सा गलत है?
a)
कायर - बहादुर
b)
खिसियाकर - क्रोधिक होकर
c)
खिसका - भाग गया
d)
यमराज - मृत्यु का देवता
13.
किसी काम को बार-बार करना क्या कहलाता है?
a)
अभ्यास
b)
दोहराई
c)
याद करना
d)
गलती
14.
इनमें से किस मुहावरे का अर्थ - घबरा जाना नहीं होता है?
a)
नौ दो ग्यारह होना
b)
हाथों के तोते उड़ना
c)
हाथ-पाँव फूलना
d)
पैरों तले से जमीन खिसकना
15.
बैठ गया वह पीठ फिराकर चित्रकार की ओर- इस पंक्ति को गद्य रूप में कैसे लिखेंगे?
a)
वह चित्रकार की ओर पीठ फिराकर बैठ गया
b)
वह पीठ फिराकर चित्रकार की ओर बैठ गया
c)
चित्रकार की ओर पीठ फिराकर वह बैठ गया
d)
वह बैठ गया पीठ फिराकर चित्रकार की ओर
16.
गीत लिखने वाला
a)
गीतकार
b)
गायक
c)
अभिनेता
d)
गवैया
17.
अभिनय करने वाला
a)
अभिनेता
b)
गायक
c)
नायक
d)
अभिनेत्री
18.
हाथ देखकर किसी के बारें में बताने वाला
a)
ज्योतिषी
b)
दूरदर्शी
c)
दूरवक्ता
d)
भाग्य-विधाता
19.
रस्सी पर करतब करने वाला या वाली
a)
नट
b)
खिलाड़ी
c)
स्टंटबाज
d)
रस्सीबाज
20.
वाद्य यंत्र बजाकर धुन निकाले वाला
a)
संगीतकार
b)
वादक
c)
बाजा
d)
ढोलबाज
21.
जंगल का सरदार किस जानवर को कहा जाता है?
a)
शेर
b)
हाथी
c)
बाघ
d)
चीता
22.
चित्रकार कागज-कलम छोड़कर क्यों भाग गया?
a)
ताकि शेर से बच सके
b)
ताकि शेर को पकड़ सके
c)
ताकि नाव को पकड़ सके
d)
ताकि नाव द्वारा समुद्र में घूम सके
23.
शेर को यमराज का मित्र क्यों माना गया है?
a)
शेर मारकर यमराज के पास पहुँचा देता है
b)
शेर और यमराज दोस्त होते हैं
c)
यमराज शेर की सवारी करता है
d)
शेर को यमराज ने पाल रखा है
24.
यदि आप कहीं जा रहे हैं और रास्ते में कोई खतरनाक जानवर मिल जाए को आप क्या करेंगे?
a)
जानवर से बचने का उपाय सोचेंगे
b)
जानवर से भिड़ जाएंगे
c)
जानवर पर आक्रमण कर देंगे
d)
जोर-जोर से चिल्लाने लग जाएंगे
25.
किसने चित्रकार की जान बचाई?
a)
नाव ने
b)
शेर ने
c)
यमराज ने
d)
जंगल ने
26.
जी भर कर साँस लेना
a)
राहत महसूस करना
b)
दुखी करना
c)
खूब सारा साँस लेना
d)
बहुत सारा साँस लेना