wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

शब्द विचार प्रश्नोत्तरी

Total questions: 15

Worksheet time: 3mins

Name
Class
Date
1.

शब्द किसे कहते हैं ?

a)

वर्णों का समूह

b)

वर्णों का सार्थक समूह

c)

स्वर और व्यंजन के मेल को

d)

व्याकरण के नियमों में बंधे शब्द को

2.

शब्द को मुख्य रूप से कितने वर्गों में विभाजित किया गया है ?

a)

दो

b)

तीन

c)

चार

d)

पाँच

3.

निम्नलिखित शब्दों में भिन्न अर्थ वाला शब्द कौनसा है?

a)

सवेरा

b)

दिन

c)

उषा

d)

प्रभात

4.

निम्नलिखित में से उत्पत्ति के आधार पर शब्द का कौनसा भेद नहीं है?

a)

विकारी

b)

तद्भव  

c)

देशज

d)

तत्सम

5.

इनमें से कौन-सा शब्द निरर्थक है?

a)

अमल


b)

अटल

c)

अचल

d)

अचन

6.

'समुच्चयबोधक शब्द' वाक्य में क्या कार्य करते हैं?

a)

वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम का वाक्य की क्रिया के साथ सम्बन्ध बताने का

b)

दो शब्दों या दो वाक्यों को अलग करने का

c)

वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम का परस्पर संबंध बताने का

 

d)

दो शब्दों या दो वाक्यों को जोड़ने का

7.

‘संबंधबोधक शब्द’ वाक्य में क्या कार्य करते हैं?

a)

दो शब्दों या दो वाक्यों को जोड़ने का

b)

दो शब्दों या दो वाक्यों को अलग करने का

c)

वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम का वाक्य की क्रिया के साथ सम्बन्ध बताने का

d)

वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम का परस्पर संबंध बताने का

8.

‘प्रस्तर’ के ‘पर्यायवाची’ शब्द होंगे (सर्वोपयुक्त उत्तर चुनिए)-

a)

पाषाण और पत्थर

b)

पत्थर और शिला

c)

पाषण, पत्थर और शिला

d)

इनमें से कोई नहीं

9.

रचना के आधार पर ‘युद्धभूमि’ शब्द किस प्रकार के शब्दों के अंतर्गत आता है?

a)

योगरूढ़ शब्द

b)

तद्भव शब्द

c)

यौगिक शब्द

d)

तत्सम शब्द

10.

जो यौगिक शब्द विशेष अर्थ का बोध कराते हैं, उन्हें--------कहते हैं।

a)

रूढ़

b)

यौगिक

c)

योगरूढ़

d)

एकार्थी

11.

जिन शब्दों को वाक्य में प्रयोग करने पर उनमें लिंग, वचन, कारक के कारण परिवर्तन होता है, वे कहलाते हैं -

a)

विलोम शब्द

b)

अनेकार्थी शब्द

c)

अविकारी शब्द

d)

विकारी शब्द

12.

निम्न मे से कौन सा शब्द देशज है :

a)

अग्नि

b)

प्रार्थना

c)

आसमान

d)

लोटा

13.

क्या 'सदन' का समानार्थी 'गृह' है?

a)

हाँ

b)

नहीं

14.

सुनने में भले लगे एक समान, भिन्न अर्थ मगर है मेरी पहचान

बूझ सको तो बूझो भला, क्या है मेरा नाम?

a)

श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द

b)

एकार्थी शब्द

c)

अनेकार्थी शब्द

d)

पर्यायवाची शब्द  

15.

संपन्न व्यक्ति ------------- की व्यथा नहीं जान सकता |

उचित विलोम शब्द से वाक्य पूरा करें |

a)

दरिद्र

b)

ग़रीब

c)

विपन्न

d)

अमीर