wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 7 एनसीईआरटी समाधान - गति Attar Singh Arya lect Chemistry

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

किसी गतिमान पिंड के लिए विस्थापन तथा दूरी का आंकिक अनुपात क्या होता है?

a)

सदैव 1 से कम

b)

सदैव 1 के बराबर

c)

1 के बराबर अथवा कम

d)

सदैव 1 से अधिक

2.

यदि किसी पिंड का विस्थापन, समय के वर्ग के अनुक्रमानुपाती है, तो वह वस्तु गमन करती है:

a)

एकसमान वेग से

b)

एकसमान त्वरण से

c)

घटते त्वरण से

d)

बढ़ते त्वरण से

3.

मान लीजिए कोई लड़का 10 m/s की नियत चाल से चल रहे “मेरी गो राउंड” झूले पर सवारी करने का आनंद ले रहा है। इससे ज्ञात होता है कि वह लड़का

a)

एकसमान वेग से गमन कर रहा है

b)

त्वरित गति में है

c)

विराम में है

d)

बिना त्वरण के गमन कर रहा है

4.

नीचे दिए गए प्रकरणों में से किसमें, चली गई दूरी तथा विस्थापन के परिमाण समान होते हैं?

a)

यदि कार सीधी सड़क पर गमन कर रही है

b)

लोलक इधर-उधर गति कर रहा है

c)

पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा कर रही है

d)

यदि कार वृत्ताकार पथ में गमन कर रही है

5.

किसी गतिशील पिंड का दिए गए समय अंतराल में विस्थापन शून्य है। क्या इसके द्वारा चली गई दूरी भी शून्य होगी?

a)

हाँ

b)

नहीं

c)

कभी-कभी

d)

सदैव

6.

एक वस्तु के द्वारा कुछ दूरी तय की गयी। क्या इसका विस्थापन शून्य हो सकता हैं?

a)

हाँ

b)

नहीं

c)

कभी-कभी

d)

सदैव

7.

विस्थापन के लिए निम्न में कौन सही है?

a)

(a) और (b) दोनों में से कोई भी सत्य नहीं है

b)

इसका परिमाण वस्तु के द्वारा तय की गई दूरी से अधिक है

c)

यह सदैव शून्य होता है

d)

यह शून्य नहीं हो सकता है

8.

किस अवस्था में किसी वस्तु के औसत वेग का परिमाण उसकी औसत चाल के बराबर होगा?

a)

जब वस्तु का वेग शून्य हो

b)

जब वस्तु एक सरल रेखा में तथा एक निश्चित दिशा में गति करती है

c)

जब वस्तु वृत्ताकार पथ पर गमन कर रही हो

d)

जब वस्तु का विस्थापन शून्य हो

9.

एक गाड़ी का ओडोमीटर क्या मापता है?

a)

गाड़ी की गति

b)

गाड़ी का वेग

c)

गाड़ी का विस्थापन

d)

गाड़ी द्वारा तय की गई दूरी

10.

जब वस्तु एकसमान गति में होती है तब इसका मार्ग कैसा दिखाई पढ़ता है?

a)

वृत्ताकार

b)

सरल रेखा

c)

त्रिकोणीय

d)

घुमावदार