Worksheetsहमारे आस-पास के पदार्थ: कक्षा 9 विज्ञान
Total questions: 10
Worksheet time: 5mins
निम्नलिखित में से कौन-से पदार्थ हैं?
विचार
कुर्सी
स्नेह
गंध
गर्मा-गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही आपके पास पहुँच जाती है लेकिन ठंडे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पड़ता है, इसका कारण क्या है?
कणों का भार
कणों का आकार
कणों की गतिज ऊर्जा
कणों की संख्या
स्विमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है, इससे पदार्थ का कौन सा गुण प्रेक्षित होता है?
कणों की संख्या
कणों का भार
कणों का आकार
कणों के बीच रिक्त स्थान
पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएँ होती हैं?
कणों के बीच रिक्त स्थान होता है
कण स्थिर होते हैं
कण एक-दूसरे को दूर करते हैं
कणों का कोई आकार नहीं होता
बढ़ते हुए घनत्व के क्रम में निम्नलिखित को व्यवस्थित करें: वायु, चिमनी का धुवाँ, शहद, जल, चाक, रुई और लोहा
वायु < चिमनी का धुँआ < रूई < जल < शहद < चाक < लोहा
वायु < चिमनी का धुँआ < जल < रूई < शहद < चाक < लोहा
वायु < चिमनी का धुँआ < शहद < जल < रूई < चाक < लोहा
वायु < चिमनी का धुँआ < रूई < शहद < जल < चाक < लोहा
गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है, जिसमें इसे रखते हैं, इसका कारण क्या है?
गैस के अणुओं का आकार बड़ा होता है
गैस के अणुओं की गतिज ऊर्जा अधिकतम होती है
गैस के अणुओं की संख्या अधिक होती है
गैस के अणुओं का भार अधिक होता है
गर्म, शुष्क दिन में कूलर अधिक ठंडा क्यों करता है?
वाष्पीकरण की दर घट जाती है
तापमान बढ़ जाता है
आद्रता बढ़ जाती है
वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है
गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है?
वाष्पीकरण के कारण
घड़े के रंग के कारण
घड़े के आकार के कारण
जल के घनत्व के कारण
एसीटोन/पेट्रोल या इत्र डालने पर हमारी हथेली ठंडी क्यों हो जाती है?
घनत्व के कारण
दृढ़ता के कारण
संपीड्यता के कारण
वाष्पीकरण के कारण
गर्मियों में हमें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए?
हल्के रंग वाले सूती कपड़े
गहरे रंग वाले सूती कपड़े
गहरे रंग वाले ऊनी कपड़े
हल्के रंग वाले ऊनी कपड़े
