wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

रीजनिंग 2024 | R.C.M. Sir के साथ QUIZ | परीक्षा में टॉप स्कोर कर

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

अर्जुन अपने घर से 40 मीटर उत्तर की ओर, उसके बाद 50 मीटर पूर्व की ओर, उसके बाद 35 मीटर उत्तर की ओर और उसके बाद 50 मीटर पश्चिम की ओर चला। वह इस बिन्दु पर एक फल की दुकान से कुछ फल खरीदने के लिए रुका। वह फिर से 40 मीटर उत्तर की ओर चला। फलों की दुकान से अर्जुन का घर कितनी दूर और किस दिशा में है?

a)

75 मीटर, दक्षिण

b)

80 मीटर, पूर्व

c)

115 मीटर, उत्तर

d)

115 मीटर, दक्षिण

2.

जगदीश अपने घर से पूर्व की ओर 200 कदम चलता है और वह दाएँ मुड़कर 40 कदम चलकर एक चाय की दुकान पर पहुँचता है। फिर वह दाएँ मुड़कर 40 कदम चलकर एक बस अड्डे पर पहुँचता है। उसके बाद, फिर वह दाएँ मुड़कर 40 कदम चलता है। वहाँ से वह फिर दाएँ मुड़कर 140 कदम चलकर, डाकघर पहुँचता है। जगदीश के घर से डाकघर कितनी दूर व किस दिशा में स्थित है?

a)

300 कदम, पूर्व

b)

300 कदम, पश्चिम

c)

220 कदम, उत्तर

d)

380 कदम, पूर्व

3.

रजनी का मुख उत्तर-पश्चिम की ओर था। वह 5 मी. चली, फिर बाएँ मुड़ गयी और 3 मी. चली। इसके बाद, वह दाएँ मुड़ी और 8 मी. चली और वहीं रूक गई। अब उसका मुख किस दिशा में है?

a)

उत्तर

b)

उत्तर-पश्चिम

c)

दक्षिण-पश्चिम

d)

पश्चिम

4.

दीपू बिन्दु A से दक्षिण-पश्चिम की ओर 4 मी. चली और बिन्दु B पर पहुंची। इसके बाद, वह दक्षिण-पूर्व की ओर मुड़ी और समान दूरी तय करते हुए बिन्दु C पर पहुंची। फिर वह उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ी और 4 मी. चलकर बिन्दु D पर पहुंची। बिन्दु B की ओर चलने के लिए उसको किस दिशा में मुड़ने की जरूरत है?

a)

उत्तर-पश्चिम

b)

पूर्व

c)

पश्चिम

d)

दक्षिण-पूर्व

5.

तन्नू अपने प्रारंभिक स्थान से 3 मी. उत्तर की ओर चली। मन्नू उसी प्रारम्भिक बिन्दु से 4 मी. पूर्व की ओर चली। गुन्नू ने उस बिन्दु से चलना शुरू किया, जहाँ तन्नु रुकी थी और सबसे छोटा रास्ता लेकर सीधे मन्नू की ओर गयी। ज्ञात करें कि वह किस दिशा में गई और कितनी दूरी तय की?

a)

पश्चिम, 4.98 मी

b)

उत्तर-पूर्व, 5 मी

c)

दक्षिण, 4.98 मी

d)

दक्षिण-पूर्व, 5 मी

6.

पल्लवी अपनी कॉलेज लाइब्रेरी से 70 मी. उत्तर की ओर चलती है. उसके बाद 60 मी. पूर्व की ओर चलती है, उसके बाद 45 मी. उत्तर की ओर चलती है और उसके बाद 60 मी. पश्चिम की ओर चलती है। वह इस जगह कैंडी शॉप से कुछ कैंडी खरीदने के लिए रूकती है। फिर वह 50 मी. उत्तर की ओर चलती हैं। कैंडी शॉप से पल्लवी की कॉलेज लाइब्रेरी कितनी दूर और किस दिशा में है?

a)

150 मी., पूर्व

b)

165 मी., दक्षिण

c)

115 मी., उत्तर

d)

115 मी., दक्षिण

7.

एक आदमी सूर्योदय की दिशा में 10 मी. आगे की ओर चलता है और फिर 10 मी. अपने दाईं ओर चलता है। उसके बाद, हर बार अपनी बाई मुड़ने पर वह क्रमशः 5 मी.. 15 मी. और 15 मी. चलता है। अब वह अपने प्रारंभिक बिन्दु से कौन-सी दिशा में है?

a)

पूर्व

b)

पश्चिम

c)

दक्षिण

d)

उत्तर

8.

कमल अपने घर से उत्तर-पश्चिम दिशा में 10 किमी. और फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में 10 किमी. गाड़ी चलाता है। उसके बाद, वह दक्षिण-पूर्व दिशा में 10 किमी. गाड़ी चलाता है। अन्त में, वह अपने घर की ओर मुड़ता है और आगे चलता है। निम्न में से उसके दिशा में गाड़ी चलाने की संभावना सबसे अधिक है?

a)

उत्तर-पश्चिम

b)

दक्षिण-पश्चिम

c)

दक्षिण-पूर्व

d)

उत्तर-पूर्व

9.

घर से निकलते समय महेश के सामने की ओर पूर्व दिशा थी। अपने स्कूल पहुँचने के लिए वह दो बार दाएँ और एक बार बाएँ मुड़ा। अपने स्कूल पहुंचने के बाद उसके सामने की ओर कौन-सी दिशा होगी?

a)

उत्तर

b)

दक्षिण

c)

पश्चिम

d)

पूर्व

10.

जॉन और जेनी उत्तर की ओर मुँह किए हुए एक बिन्दु पर खड़े हैं। जॉन सुबह जेनी से अलग होकर 15 मिनट में 3 किमी. पश्चिम की ओर चला। उसके बाद वह 25 मिनट में 4 किमी. दक्षिण की ओर चला। जॉन से मिलने के लिए जेनी को न्यूनतम कितनी दूरी तय करनी होगी?

a)

5 किमी

b)

8 किमी

c)

7 किमी

d)

4 किमी