wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

BS-LSE Training

Total questions: 30

Worksheet time: 15mins

Name
Class
Date
1.

किस जीवन कौशल के तहत बालिकाओं को अपनी पसंद-नापसंद, मजबूतियों व कमजोरियों के बारे में जागरूक होना सिखाया जाता है?

a)

समस्या समाधान

b)

समानुभूति

c)

सम्प्रेषण

d)

स्व-जागरूकता कौशल

2.

LSE मे जीवन कौशलों की संख्या है – 

a)

5

b)

8

c)

10

d)

12

3.

अपने समुदाय में बालिका शिक्षा की पैरवी के लिए बालिकाओं में नेतृत्व कौशल का विकास करना। यह कथन है -

a)

जीवन कौशल शिक्षा का एक लक्ष्य

b)

जीवन कौशल शिक्षा का एक उद्देश्य

c)

एजुकेट गर्ल्स का विजन

d)

एजुकेट गर्ल्स का मिशन

4.

....................... चिंतन कौशल हमें सूचनाओं और अनुभवों का विश्लेषण करने की क्षमता देता है। रिक्त स्थान में निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प आएगा?

a)

रचनात्मक

b)

समालोचनात्मक

c)

सकारात्मक

d)

नकारात्मक

5.

यह अवधारणा निम्न विकल्प में से संबन्धित है? "जीवन कौशल व्यक्ति के दृष्टिकोण, योग्यताओं एवं अनुभवों का समूह है जो उसे सीखने, समझकर निर्णय लेने और अपने अधिकारों का प्रयोग करने में सक्षम बनाता है, जिससे वह स्वस्थ व सार्थक जीवन जीते हुए सकारात्मक बदलाव लाने की पहल कर सके।"

a)

नामांकन से

b)

सीखने के स्तर में बढ़ोतरी से

c)

जीवन कौशल शिक्षा से

d)

उपरोक्त सभी

6.

सरिता कक्षा 8 में अध्ययन कर रही है। उसकी दो सहेलियों को गुटखा खाने की आदत है। वे दोनों सहेलियाँ सरिता को भी गुटखा खाने के लिए दबाव बनाती हैं। वे कहती हैं कि यदि वह ऐसा नहीं करेगी तो वे उसके साथ दोस्ती तोड़ देंगी। इस दुविधा को समझ कर इससे बाहर आने के लिए आप सरिता को क्या सुझाव देंगे?

a)

परस्पर संबंध कौशल का प्रयोग करने का

b)

जेंडर भूमिकाओं का समझने का

c)

स्वजागरूकता कौशल का प्रयोग करने का

d)

इनमें से कोई नहीं

7.

एजुकेट गर्ल्स द्वारा किन के साथ जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम का संचालन किया जाता है?

a)

केवल बालकों के साथ

b)

केवल बालिकाओं के साथ

c)

बालक - बालिकाओं दोनों के साथ

d)

केवल टीम बालिकाओं के साथ

8.

"यह कौशल हमें परिस्थितियों के अनुसार सभी उपलब्ध विकल्पों पर विचार करना, उनके प्रभावों को दृष्टिगत रखते हुए किसी एक को चुनना सिखाता है।" यह कथन किस जीवन कौशल से संबन्धित है ?

a)

स्व-जागरूकता

b)

निर्णय कौशल

c)

सम्प्रेषण

d)

कोई नहीं

9.

वह कौनसा कौशल है जिसके तहत दूसरे व्यक्ति को सुनकर, उसके दृष्टिकोण को समझा जाता है ?

a)

स्व-जागरूकता कौशल

b)

लचीलापन

c)

समानुभूति

d)

उपरोक्त सभी

10.

समानुभूति व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित में से महत्वपूर्ण है

a)

सन्दर्भ को समझना

b)

बिना अंतिम निर्णय के किसी बात को सुनना

c)

दूसरे की भावना को समझना

d)

उपरोक्त सभी

11.

"इस प्रक्रिया के तहत दो या दो से अधिक व्यक्तियों के मध्य सूचनाओं, संदेशो, भावनाओं और विचारों को आदान-प्रदान करने की क्षमता शामिल है? उपरोक्त कथन निम्नलिखित में से किस कौशल के बारे में है?"

a)

निर्णय क्षमता

b)

रचनात्मक चिंतन

c)

लचीलापन

d)

प्रभावी सम्प्रेषण

12.

तेरी जीत, मेरी जीत सत्र योजना का शीर्षक किस जीवन कौशल से सम्बंधित है?

a)

स्व-जागरुकता कौशल

b)

निर्णय कौशल

c)

समानुभूति

d)

वार्ता/ समझौता

13.

जीवन कौशल से अभिप्राय है ?

a)

"जीवन कौशल वे सकारात्मक व्यावहारिक दक्षताएं हैं जो व्यक्ति को दैनिक जीवन की आवश्यकताओं एवं चुनौतियों का प्रभावी तरीके से सामना करने में सक्षम बनाती हैं।

b)

जीवन कौशल शिक्षा सीखने-सिखाने की ऐसी प्रक्रिया है जो व्यक्तियों को जानकारी प्राप्त करने, उचित दृष्टिकोण विकसित करने और विभिन्न कौशल विकसित करने में सहायक होती है।

c)

जीवन कौशल शिक्षा व्यक्तियों को निर्णय लेने और सकारात्मक व्यवहार की दिशा में प्रेरित कर उनके सर्वांगीण विकास में योगदान करती है।

d)

उपरोक्त सभी

14.

बाल सभा के सदस्यों की संख्या होती है ?

a)

10

b)

11

c)

12

d)

13

15.

बाल सभा की सदस्य के रूप में किन किशोरियों का चयन किया जाता है 

a)

कक्षा 1 से 8

b)

कक्षा 6,7 व 8

c)

केवल कक्षा 8

d)

केवल कक्षा 6

16.

बाल पंच का कार्य है?

a)

6, 7, 8 के बच्चों को पढ़ाना

b)

बाल सभा का गठन करना

c)

बाल सभा द्वारा संचालित की जाने वाली समस्त गतिविधियों का निर्धारण करना तथा उनकी देखरेख (Monitoring) करना।

d)

उपरोक्त सभी

17.

वातावरण निर्माण सत्र आयोजन से बाल सभा की गतिविधियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

a)

सुगमकर्ता और किशोरियों के बीच मे जुड़ाव बन पाएगा।

b)

किशोरियों का जुड़ाव सहज हो पाएगा।

c)

किशोरियाँ अभिव्यक्ति कर पाएगी।

d)

उपर्युक्त सभी

18.

वातावरण निर्माण सत्र का उद्देश्य निम्न विकल्पों में से है?

a)

उत्साहजनक शुरुआत, परिचय और सहजता के लिए

b)

बालसभा गठन हेतु भूमिका तैयार करने के लिए

c)

जान-पहचान और माहौल बनाने के लिए

d)

उपरोक्त सभी

19.

निम्नलिखित में से कौनसी जीवन कौशल शिक्षा की सामाग्री है जिसका प्रयोग केवल बालिकाओं के द्वारा किया जाता है?

a)

मॉड्यूल

b)

लीफलेट

c)

वर्कशीट

d)

उपरोक्त सभी

20.

जीवन कौशल शिक्षा में वर्कशीट का उद्देश्य है -

a)

बालिकाओं का आकलन करना

b)

बालिकाओं की स्मरण शक्ति को बढ़ाना

c)

केवल दस्तावेजीकरण करना

d)

सीखे गए कौशल पर अपने अनुभवों से जोड़ कर अभ्यास करना

21.

इस वर्ष जीवन कौशल शिक्षा के सत्रों में कौन-कौन से गेम कार्ड उपयोग किए गए हैं?

a)

गेम कार्ड संख्या 1 व 2

b)

गेम कार्ड संख्या 1, 2, 3, 4 व 5

c)

गेम कार्ड संख्या 1, 2 व 3

d)

किसी भी गेम कार्ड का उपयोग नहीं किया गया है।

22.

जीवन कौशल शिक्षा के आकलन में OMR शीट पर सामान्य जानकारी के साथ किस जानकारी को लिखना महत्वपूर्ण है?

a)

केवल बालिका का नाम व कक्षा

b)

OMR शीट के सेट की संख्या (1 या 2)

c)

केवल विद्यालय का नाम व बालिका का पद

d)

केवल बालिका व FC के हस्ताक्षर

23.

बाल-सभा की बालिकाओं का आकलन (बेसलाइन व एंडलाइन) कब किया जाएगा?

a)

जीवन कौशल शिक्षा के सत्र 1 के पूरा होने के बाद बेसलाइन और सत्र 10 के पूरा होने के बाद एंडलाइन

b)

बाल-सभा के गठन के बाद

c)

वातावरण सत्र पूरा करने के बाद

d)

स्कूल में शिक्षक को LSE किट का आमुखीकरण देकर व उनसे समय तय करने के बाद कभी भी कर सकते हैं।

24.

बाल-सभा की बालिकाओं के आकलन (बेसलाइन व एंडलाइन) में कौन-कौन से टूल का उपयोग लिया जाना है?

a)

केवल प्रश्नपत्र के द्वारा

b)

प्रश्नपत्र व OMR शीट द्वारा

c)

केवल OMR शीट पर

d)

इनमें से कोई नहीं

25.

जलवायु परिवर्तन की कहानी' को पढ़कर बालिकाएं किस कौशल से जुड़ी सोचने-समझने की क्षमताओं को विकसित कर सकती हैं?

a)

समालोचनात्मक चिंतन

b)

रचनात्मक चिंतन

c)

सम्प्रेषण कौशल

d)

लचीलापन कौशल

26.

गेम कार्ड 'यादों का खेल' किस जीवन कौशल के सत्र में उपयोग किया गया है?

a)

वार्ता/समझौता

b)

रचनात्मक चिंतन

c)

समस्या समाधान

d)

परस्पर संबंध

27.

हमारे जीवन के रंग' गेम कार्ड का उपयोग किस जीवन कौशल को सिखाने के लिए उपयोग किया गया है?

a)

लचीलापन

b)

स्वजागरुकता

c)

समानुभूति

d)

निर्णय कौशल

28.

पिक्शनरी कार्ड ________ है?

a)

एक चित्र कार्ड

b)

बूझो तो जानें खेल कार्ड

c)

चित्र के हिस्सों को जोड़कर पूरा चित्र बनाना

d)

संकेतों द्वारा शब्दों का अनुमान लगाकर लिखना

29.

एजुकेट गर्ल्स के संदर्भ में विद्यालय आधारित जीवन कौशल शिक्षा के उद्देश्य कौन-कौन से हैं?

a)

सुगमकर्ता के दिशा-निर्देश में जीवन कौशल शिक्षा के माध्यम से बाल-सभा की किशोरियों की नेतृत्व क्षमता को उजागर करना।

b)

खेलों, कार्यपत्रकों तथा विवधता पूर्ण गतिविधियों के माध्यम से किशोरियों को जीवन कौशल के व्यवस्थित अभ्यास के अवसर प्रदार करना।

c)

बाल-सभा के द्वारा जीवन कौशल की सीख को विद्यालय की अन्य किशोरियों से जोड़ने का प्रयास करना।

d)

उपरोक्त सभी

30.

जीवन कौशल माड्यूल मे कुल कितने विडिओ के स्कैनर है

a)

10

b)

12

c)

9

d)

15