Worksheetsसमांतर श्रेढ़ी और त्रिभुज प्रश्न
Total questions: 10
Worksheet time: 10mins
समांतर श्रेढ़ी 72, 63, 54,… का कौन-सा पद शून्य है ?
8 वाँ
9 वाँ
10 वाँ
11 वाँ
समांतर श्रेढ़ी 2, 6, 10, 14, ……82 में पदों की संख्या है
15
21
20
22
यदि (2x – 1), (3x + 2) एवं (6x – 1) किसी समांतर श्रेढ़ी के तीन क्रमागत पद हैं, तो x का मान होगा
3
2
4
1
यदि किसी समांतर श्रेढ़ी में a30−a20=50 हो, तो श्रेढ़ी का सार्व अंतर होगा
4
15
5
10
यदि किसी समांतर श्रेढ़ी का n वाँ पद 8n-2 हो, तो उस श्रेढ़ी का सातवाँ पद होगा
54
50
30
40
त्रिभुज ∆DEF तथा ∆PQR में दिया है कि ∠D = ∠Q तथा ∠R = ∠E तो निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
∠F = ∠P
∠F = ∠Q
∠D = ∠P
∠E = ∠P
यदि दो समरूप त्रिभुजों की संगत भुजाओं में 3 : 4 का अनुपात है, तो उनके परिमापों का अनुपात है
3 : 4
4 : 3
9 : 16
16 : 9
दो समरूप त्रिभुजों के परिमाप क्रमशः 30 cm और 20 cm हैं। यदि पहले त्रिभुज की एक भुजा की लंबाई 18 cm हो, तो दूसरी त्रिभुज की संगत भुजा की लंबाई होगी
10 cm
8 cm
9 cm
12 cm
दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात 121 : 64 है, तो उनके संगत माध्यिकाओं का अनुपात है
11 : 8
8 : 11
121 : 64
12 : 91
△ABC एवं △PQR समरूप त्रिभुज हैं जिसमें AD, शीर्ष A से BC पर लम्ब है तथा PT शीर्ष P से QR पर लंब है। यदि AD = 9 सेमी एवं PT = 7 सेमी हो तो त्रिभुज ABC तथा त्रिभुज PQR के क्षेत्रफलों का अनुपात होगा
9 : 7
7 : 9
16 : 25
81 : 49
