wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अलंकार (हिंदी)

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

अलंकार का शाब्दिक अर्थ है-

a)

व्याकरण

b)

आभूषण

c)

भाषा

d)

साहित्य

2.

उत्प्रेक्षा अलंकार भेद है-

a)

शब्दालंकार का

b)

अर्थालंकार का

c)

दोनों अलंकारों का

d)

इनमें से कोई

3.

यमक अलंकार भेद है-

a)

शब्दालंकार का

b)

अर्थालंकार का

c)

दोनों अलंकारों का

d)

इनमें से कोई नहीं

4.

शब्दालंकार में शब्दों द्वारा उत्पन्न होता है-

a)

अर्थ

b)

अनर्थ

c)

चमत्कार

d)

व्यापकता

5.

अर्थालंकार में चमत्कार किससे उत्पन्न होता है?

a)

शब्दों द्वारा

b)

अर्थ द्वारा

c)

भाव से

d)

इनमें से कोई नहीं

6.

'कनक कनक ते सौ गुनी, मादकता अधिकाय।

या खाए बौराय जग, वा पाए बौराय।' में प्रयुक्त अलंकार है-

a)

अनुप्रास अलंकार

b)

श्लेष अलंकार

c)

यमक अलंकार

d)

इनमें से कोई नहीं

7.

'हरिपद कोमल कमल से' में प्रयुक्त अलंकार है-

a)

उत्प्रेक्षा अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

अनुप्रास अलंकार

d)

उपमा अलंकार

8.

'सोहत ओढ़े पीत पट, स्याम सलोने गात।

मनहुँ नीलमनि सैल पर, आतप पर् यो प्रभात।' में प्रयुक्त अलंकार है-

a)

उपमा अलंकार

b)

उत्प्रेक्षा अलंकार

c)

रूपक अलंकार

d)

यमक अलंकार

9.

'रघुपति राघव राजा राम।' में प्रयुक्त अलंकार है-

a)

अनुप्रास अलंकार

b)

यमक अलंकार

c)

श्लेष अलंकार

d)

मानवीकरण अलंकार

10.

'रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून।

पानी गए न ऊबरे, मोती मानुष चुन।' में प्रयुक्त अलंकार है-

a)

अनुप्रास अलंकार

b)

यमक अलंकार

c)

श्लेष अलंकार

d)

रूपक अलंकार

11.

'फूल हँसे कलियाँ मुस्काईं।' में प्रयुक्त अलंकार है-

a)

उपमा अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

अतिशयोक्ति अलंकार

d)

मानवीकरण अलंकार

12.

'देख लो साकेत नगरी है यही, स्वर्ग से मिलने गगन को जा रही।'

में प्रयुक्त अलंकार है-

a)

उत्प्रेक्षा अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

मानवीकरण अलंकार

d)

अतिशयोक्ति अलंकार

13.

'पायो जी मैंने राम-रतन धन पायो।' में प्रयुक्त अलंकार है-

a)

उपमा अलंकार

b)

उत्प्रेक्षा अलंकार

c)

रूपक अलंकार

d)

अतिशयोक्ति अलंकार

14.

'ले चल साथ मैं तुझे कनक।

ज्यों भिक्षुक लेकर स्वर्ण झनक।' में प्रयुक्त अलंकार है-

a)

उपमा अलंकार

b)

उत्प्रेक्षा अलंकार

c)

रूपक अलंकार

d)

मानवीकरण अलंकार

15.

'संदेसनि मधुबन कूपभरे।' में प्रयुक्त अलंकार है-

a)

उपमा अलंकार

b)

उत्प्रेक्षा अलंकार

c)

अतिशयोक्ति अलंकार

d)

मानवीकरण अलंकार

16.

'चरन-सरोज पखारन लागा।' में प्रयुक्त अलंकार है-

a)

उपमा अलंकार

b)

उत्प्रेक्षा अलंकार

c)

रूपक अलंकार

d)

अतिशयोक्ति अलंकार

17.

'मुदित महिपति मंदिर आए।' में प्रयुक्त अलंकार है-

a)

श्लेष अलंकार

b)

यमक अलंकार

c)

अनुप्रास अलंकार

d)

इनमें से कोई नहीं

18.

'परसों को बिताय दियो बरसों तरसों कब पाँय पिया परसों।' में प्रयुक्त अलंकार है-

a)

अनुप्रास अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

श्लेष अलंकार

d)

इनमें से कोई नहीं

19.

'हैं कई पत्थर किनारे पी रहे चुपचाप पानी।' में प्रयुक्त अलंकार है-

a)

अतिशयोक्ति अलंकार

b)

मानवीकरण अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

अनुप्रास अलंकार

20.

'पीपर पात सरिस मन डोला।' में प्रयुक्त अलंकार है-

a)

उपमा अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

मानवीकरण अलंकार

Similar Resources on Wayground