wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Lokoktiyan

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

'बाप भला न भइया, सब से भला रूपइया लोकोक्ति का अर्थ है....

a)

एक न एक दिन अच्छे दिन आ ही जाते हैं।

b)

धन ही सबसे बड़ा होता है।

c)

बिना यत्न किए कुछ भी नहीं मिलता।

2.

'जिसकी लाठी भैंस' लोकोक्ति का अर्थ है...

a)

शक्ति अनधिकारी को भी अधिकारी बना देती है, शक्तिशाली की ही विजय होती है

b)

जिसके पास धन होता है उसको लोग भलामानस समझते हैं

c)

जो भगवान के भरोसे रहता है, उसे किसी चीज की कमी नहीं होती।

3.

'डूबते को तिनके का सहारा' लोकोक्ति का अर्थ है....

a)

जिसके पास धन नहीं होता वह गुणहीन और धनी व्यक्ति गुणवान्‌ माना जाता है।

b)

विपत्ति में पड़े हुए मनुष्यों को थोड़ा सहारा भी काफी होता है।

c)

निर्धन व्यक्ति का धनी-मानी व्यक्तियों के साथ मित्रता करने का प्रयास।

4.

'अधजल गगरी छलकत जाय' लोकोक्ति का अर्थ है....

a)

जिसके पास थोड़ा ज्ञान होता हैं, वह उसका प्रदर्शन या आडम्बर करता है।

b)

मनचाही बात हो जाना।

c)

काम नियम-कायदे से न करना।

5.

'अन्धों में काना राजा लोकोक्ति का अर्थ है...

a)

काम करने पर उतारू होना

b)

अपराधी निरपराध को डाँटेे

c)

मूर्खो में कुछ पढ़ा-लिखा व्यक्ति

6.

'ईश्वर की माया कहीं धूप कहीं छाया' लोकोक्ति का अर्थ है....

a)

अपने घर या गली-मोहल्ले में बहादुरी दिखाना।

b)

जिसका नाम अधिक हो, पर गुण कम हो।

c)

ईश्वर की बातें विचित्र हैं।

7.

'आम के आम गुठलियों के दाम' लोकोक्ति का अर्थ है...

a)

अधिक लाभ

b)

आमदनी से अधिक खर्च

c)

और साधारण की तुलना कैसी

8.

'काम का न काज का, दुश्मन अनाज का' लोकोक्ति का अर्थ है....

a)

बहुत कठिन परिश्रम का थोड़ा लाभ

b)

किसी मतलब का न होना।

c)

मूर्ख पर समझाने का असर नहीं होता।

9.

'खोदा पहाड़ निकली चुहिया' लोकोक्ति का अर्थ है...

a)

बहुत कठिन परिश्रम का थोड़ा लाभ

b)

बेकार बैठने से तरह-तरह की खुराफातें सूझती हैं।

c)

किसी बात पर लज्जित होकर क्रोध करना।

10.

'कंगाली में आटा गीला' लोकोक्ति का अर्थ है...

a)

परेशानी पर परेशानी आना

b)

जिस चीज के बहुत चाहने वाले हों।

c)

बेमेल वस्तुओं को एक जगह एकत्र करना।

11.

'गेहूँ के साथ घुन भी पिसता है' लोकोक्ति का अर्थ है...

a)

कमजोर पर सब अधिकार जताते हैं।

b)

के साथ निर्दोष व्यक्ति भी दण्ड पाते हैं।

c)

सब मनुष्य एक जैसे नहीं होते।

12.

'पाँचों उँगलियाँ बराबर नहीं होती' लोकोक्ति का अर्थ है...

a)

पूरी जिंदगी पाप करके अंत में धर्मात्मा बनना।

b)

दुष्ट प्रकृति के लोग समझाने से नहीं मानते।

c)

सब मनुष्य एक जैसे नहीं होते।

13.

'सीधी ऊँगली से घी नहीं निकलता' लोकोक्ति का अर्थ है..

a)

जो मनुष्य सच्चा होता है, उसे डर नहीं होता।

b)

हर काम में समय लगता है, कहते ही काम नहीं हो जाता।

c)

सीधेपन से काम नहीं चलता।

14.

'हाथ कंगन को आरसी क्या' लोकोक्ति का अर्थ है...

a)

जो वस्तु सामने हो उसे सिद्ध करने के लिए प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती।

b)

संतोष रखने वाला व्यक्ति सदा सुखी रहता है।

c)

कहना कुछ और करना कुछ और

15.

'नेकी और पूछ-पूछ' लोकोक्ति का अर्थ है...

a)

बहुत सुस्ती से काम करना

b)

उधार की अपेक्षा नगद चीजें बेचना अच्छा होता है।

c)

भलाई करने में संकोच कैसा।