NEW
Font size
Worksheetsसूरदास
Total questions: 40
Worksheet time: 20mins
सूरदास किस भक्तिधारा से संबंधित हैं?
ज्ञानमार्गी
प्रेममार्गी
सगुण भक्ति
निर्गुण भक्ति
सूरदास किस भाषा में रचनाएँ करते थे?
बुंदेलखण्डी
अवधी
ब्रजभाषा
खड़ी बोली
सूरदास की रचनाओं का संकलन किस ग्रंथ में मिलता है?
रामचरितमानस
विनय पत्रिका
सूरसागर
साकेत
सूरदास की रचनाओं में किसका बाल्य रूप अधिक मिलता है?
श्रीराम
श्रीकृष्ण
शिव
गणेश
सूरदास का जन्म सन् कब माना जाता है?
1468 में
1478 में
1487 में
1498 में
सूरदास के गुरु कौन थे?
निम्बकाचार्य
महावीराचार्य
गोविंदाचार्य
वल्लभाचार्य
सूरदास का जन्म-स्थान कौन-सा माना जाता है?
नैमिष या नैमिषारण्य
मथुरा
रुनकता या रेणुका
वृंदावन
सूरदास किस मंदिर में भजन कीर्तन करते थे?
श्री राम जी के
श्री कृष्ण जी के
शिव जी के
श्रीनाथ जी के
इनमें से सूरदास की रचना नहीं है-
सूरसागर
साहित्य लहरी
रस मीमांसा
सूरसारावली
सूरदास का निधन कब हुआ था?
1468 में
1583 में
1478 में
1498 में
सूरदास जी मुख्यतः किस रस के कवि हैं?
'वात्सल्य रस' और 'वीर रस' के
'वात्सल्य रस' और 'श्रृंगार रस' के
'श्रृंगार रस' और 'करुण रस' के
'वीर रस' और 'करुण रस' के
'बड़भागी' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?
सूरदास के लिए
श्रीकृष्ण के लिए
ऊधौ के लिए
सुदामा के लिए
निम्नलिखित में 'अपरस' का कौन-सा अर्थ नहीं है?
अलिप्त
नीरस
अछूता
डुबोया
'गुर चाँटी ज्यौं पागी' किसके लिए प्रयोग किया गया है?
ऊधौ के लिए
गोपियों के लिए
सूरदास के लिए
श्रीकृष्ण के लिए
'ज्यौं जल माहँ तेल की गागरि, बूँद न ताकौ लागी।'
में प्रयुक्त अलंकार है-
उपमा
उत्प्रेक्षा
रूपक
अतिशयोक्ति
'प्रीति-नदी' का प्रयोग किसके लिए हुआ है?
श्रीकृष्ण के लिए
गोपियों के लिए
ऊधौ के लिए
सूरदास के लिए
'पुरइन पात' का अर्थ है-
पीपल का पत्ता
बरगद का पत्ता
कमल का पत्ता
घुंइयाँ का पत्ता
ऊधौ किसका संदेशा लेकर आए थे?
गोपियों का
सूरदास का
श्रीकृष्ण का
सुदामा का
ऊधौ कौन-सा संदेश लेकर आए थे?
योग का
प्रेम का
विरह का
ईश्वर का
गोपिया किस पर व्यंग्य कर रही हैं?
ऊधौ पर
श्रीकृष्ण पर
सूरदास पर
स्वयं पर
ऊधौ किसके पास रहकर भी उसके प्रेम में लिप्त नहीं हो पाए?
माता-पिता के
परिवार के
दोस्तों के
श्रीकृष्ण के
गोपियों की दशा किस पक्षी की तरह है?
कोयल
चातक
मोर
हारिल
उद्धव द्वारा गोपियों को दिया गया ज्ञान किसके समान लगता है?
मीठे फल
खट्टे फल
कड़वी ककड़ी
मीठी ककड़ी
योग का क्या कार्य है?
बीमारियाँ दूर करना
मन को स्वस्थ करना
मन को एकाग्र करना
उपरोक्त सभी
गोपियों के अनुसार श्री कृष्ण ने क्या पढ़ लिया है?
विज्ञान
राजनीति
वेद
छंद शास्त्र
गोपियाँ किसके प्रेम आसक्त हैं?
उद्धव के
संगीत के
सूरदास के
श्रीकृष्ण के
श्रीकृष्ण द्वारा चुराई गई अपनी किस वस्तु को गोपियाँ पा लेने की बात करती हैं?
मक्खन
दही
धन
मन
गोपियाँ स्वयं को क्या समझती हैं?
अबला
साहसी
डरपोक
वीरांगना
गोपियों को अकेला छोड़कर श्री कृष्ण कहाँ चले गए थे?
द्वारका
मथुरा
वृंदावन
गोकुल
श्री कृष्ण के आने की प्रतीक्षा कौन कर रहा है?
सूरदास
सुदामा
गोपियाँ
उद्धव
किसने प्रेम की मर्यादा का उल्लंघन किया है?
सूरदास ने
श्रीकृष्ण ने
उद्धव ने
गोपियों ने
गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए?
प्रजा के खान-पान का ध्यान रखना
विदेश नीति सही रखना
सीमाओं की सुरक्षा करना
किसी भी स्थिति में अपनी प्रजा को न सताना
गोपियाँ खुद का स्वभाव कैसा बताती हैं?
क्रोधी
हँसमुख
भोला
निर्दयी
गुड़ से लिपटकर कौन अपने प्राण दे देता है?
चींटियाँ
गोपियाँ
उद्धव
सूरदास
श्री कृष्ण ने अपने स्थान पर गोपियों से मिलने किसको भेज दिया था?
सूरदास को
कबूतर को
सैनिक को
उद्धव को
गोपियों ने 'व्याधि' का प्रयोग किसके लिए किया है?
बीमारी के लिए
योग के संदेश के लिए
कड़वी ककड़ी के लिए
श्रीकृष्ण के प्रेम के लिए
गोपियाँ सोते-जागते, रात-दिन किसका नाम जपती रहती हैं?
श्रीकृष्ण का
श्री हरि का
शिव जी का
श्री राम का
श्री कृष्ण बहुत ज्यादा चतुर कैसे हो गए हैं?
उद्धव के द्वारा दिए गए ज्ञान के कारण
भक्ति के कारण
तपस्या के कारण
गुरु के द्वारा पढ़ाए गए ग्रंथों के कारण
गोपियों को श्रीकृष्ण की बढ़ी हुई बुद्धि की जानकारी कैसे हुई?
श्रीकृष्ण के मथुरा जाने के कारण
उद्धव द्वारा योग का संदेश भेजने के कारण
द्वारका के राजा बनने के कारण
इनमें से कोई नहीं
गोपियों ने उद्धव से योग का संदेश किसे देने की बात कही है?
जिनके मन दुखी हैं।
जिनके मन प्रसन्न हैं।
जिनके मन अहंकारी हैं
जिनके मन चंचल हैं।
