wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

रिक्त स्थान में उचित मुहावरा भरिए।

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बातें सुनी और________ कर दिया।

a)

दूध का दूध और पानी का पानी

b)

सच का फैसला

c)

झूठ को सच

2.

पिता ने अपने पुत्र को सिगरेट पीते हुए_____ पकड़ लिया।

a)

सुबह -शाम

b)

खाली हाथ

c)

रंगे हाथ

3.

पुलिस की पहरेदारी के बाद भी चोर______ हो गया।

a)

नौ दो ग्यारह

b)

इधर-उधर

c)

बाग़-बाग़

4.

मिठाई वाले ने जब सिपाही से मिठाई का दाम मांगा तो वह_____ हो गया।

a)

शर्मिन्दा

b)

पानी-पानी

c)

आग बबूला

5.

पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने से भीड़______ होने लगी।

a)
तितर - बितर
b)

इकट्ठा

c)

हिल-जुल

6.

कुछ लोग काम करने की बजाए ______फिरते हैं।

a)

मारे-मारे

b)

इधर-उधर की हांकते

c)

गलियों में

7.

भीख मांगती हुई बुढ़िया को देखकर मेरा _____गया।

a)
मन पसीज गया
b)

सिर दुःख

c)

मन उदास हो

8.

अवसर वादी लोग हमेशा __________ प्रयत्न करते हैं।

a)

पैसे कमाने का

b)

अपना उल्लू सीधा करने का

c)

मुश्किल काम करने का

9.

कक्षा में प्रथम आने के लिए निखिल _________पढ़ाई करता है।

a)

आंखें फोड़ कर

b)

दिमाग चलाकर

c)

भोलू का बैल बनकर

10.

गलती करके पकड़े जाने पर माता-पिता ने पुत्र को _________लिया।

a)

सीधे हाथों

b)

काबू में कर लिया

c)

आड़े हाथों